हाल ही में सामने आए उदित नारायण के वीडियो ने हलचल मचा दी है। वीडियो एक लाइव कॉन्सर्ट का है और उदित नारायण अपनी फीमेल फैंस को किस करते दिख रहे हैं, मगर हद तब हुई जब उन्होंने एक फैन को लिप किस कर दिया। इंटरनेट पर उदित नारायण की खूब आलोचना हो रही है। इसी बीच सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने बताया है कि उनके साथ भी ऐसा हो चुका है।

अपने इंटरव्यू में अभिजीत ने कहा, “उदित एक सुपरस्टार सिंगर हैं और इस तरह की घटनाएं हम सिंगर्स के साथ हमेशा होती रहती हैं। अगर हम गार्ड्स के बीच नहीं हैं या हमारे बाउंसर हमारे आसपास नहीं हों तो लोग हमारे कपड़े तक फाड़ दें। पहले मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है। जब मैं इंडस्ट्री में नया था तो साउथ अफ्रीका में तीन-चार लड़कियों ने मेरे गाल पर इतना खतरनाक किस किया कि मैं स्टेज पर जा ही नहीं पा रहा था। और ये सब लता जी के सामने हुआ। मेरे गालों पर लिपस्टिक के निशान थे।”

उदित नारायण को लेकर कही ये बात

अभिजीत ने आगे कहा, “वो उदित नारायण हैं, लड़कियां उनके पीछे पड़ी थीं। उन्होंने किसी को अपने करीब नहीं खींचा, मैं ये कह सकता हूं कि जब भी उदित परफॉर्म करते हैं, उनकी पत्नी उनके साथ को-सिंगर की तरह रहती हैं। उन्हें उनकी कामयाबी का मजा लेने दें। वो एक रोमांटिक सिंगर हैं, वो एक बहुत बड़े खिलाड़ी भी हैं और मैं अनाड़ी हूं। कोई उनके साथ खेलने की कोशिश मत करो।”

बता दें कि कुछ दिन पहले उदित नारायण का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाना गा रहे थे। इस दौरान कई महिला फैन उनके साथ सेल्फी लेने आ रही थीं और सभी के गाल पर उदित नारायण किस कर रहे थे। तभी एक और महिला फैन आई और उसने उनके गाल पर किस किया, लेकिन तभी उदित ने उनके लिप पर किस कर दिया। इसके लिए उन्हें फैंस ने खूब खरी खोटी सुनाई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

उदित ने दी ये सफाई

एचटी को दिए इंटरव्यू में उदित नारायण ने अपना पक्ष रखा और कहा कि वो गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि फैंस पैशनेट हो सकते हैं, लेकिन हम सभ्य लोग हैं। कुछ लोग इस तरह से अपने प्यार का इजहार करते हैं। इसमें बड़ी बात बनाने का क्या मतलब है? भीड़ में बहुत सारे लोग हैं और हमारे गार्ड्स भी मौजूद हैं। लेकिन फैंस को ऐसा लगता है जैसे उन्हें हमसे मिलने का मौका मिल रहा है – कुछ हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाते हैं, कुछ हाथ चूमते हैं… यह सब उनके प्यार का हिस्सा है। इस पर इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।”

उदित नारायण के अलका यागनिक, श्रेया घोषाल को भी किस करते हुए कई वीडियो सामने आए। उनके बारे में इस तरह की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…