बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और फातिमा सना शेख के रिश्ते को लेकर आए दिन खबर सामने आती रहती है। हालांकि दोनों की तरफ से इसपर कभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब फिल्म एक्टर और क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल पर दावा किया है कि दोनों फिल्म ‘दंगल’ के समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब शादी करने जा रहे हैं।
जी हां! केआरके ने ट्वीट में लिखा,”ब्रेकिंग न्यूज! आमिर खान अपनी बेटी की उम्र की फातिमा सना शेख से जल्द शादी करने वाले हैं। आमिर उनकी फिल्म ‘दंगल’ के समय से ही सना को डेट कर रहे हैं।” केआरके के ट्वीट के बाद दोनों की शादी की खबर तेजी से फैल गई। लोग केआरके के ट्वीट पर कई तरह के सवाल कर रहे हैं।
मोहिनी श्रीवास्तव नाम की यूजर ने लिखा कि उन्हें इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है। वहीं कुछ का कहना है कि केआरके को ये खबर किसने दी है। कुछ लोगों का कहना है कि वह दोनों समझदार हैं और अपनी जिंदगी के लिए सही फैसला ले सकते हैं।
आपको बता दें कि आमिर और फातिमा अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। आमिर खान की बेटी इरा खान की सगाई में भी फातिमा शेख शामिल हुई थीं। दोनों की नजदीकियों को लेकर उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जाते हैं।
साथ में पिकल बॉल खेलते दिखे थे आमिर-फातिमा
हाल ही में आमिर खान और फातिमा शेख का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ एन्जॉय करते नजर आए थे। फातिमा और आमिर एक दूसरे के साथ पिकल बॉल खेल रहे थे। वीडियो में एक्ट्रेस ग्रे रंग की टीशर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में थीं। वहीं आमिर ने लाल रंग की टीशर्ट और ब्लैक पैंट्स पहनी थी।
आपको बता दें कि साल 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान और फातिमा सना शेख ने साथ में काम किया था। आमिर फिल्म में फातिमा के पिता बने थे। आमिर ने महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया था और फातिमा गीता फोगाट बनी थीं। वही सानिया मल्होत्रा ने बबीता फोगाट का किरदार निभाया था।