Pawan Singh Aail Sawan Bolbum Song: सावन का महीना शुरू हो चुका है और आज 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में हर तरफ लोग शिवजी की पूजा-पाठ करते हुए नजर आ रहे हैं और शिवभक्ति की गूंज जगह-जगह सुनाई दे रही है। सावन का महीना हो और शिव के गाने ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों भोलेनाथ के कई गाने ट्रेंड कर रहे हैं, जिसमें से एक भोजपुरी स्टार पवन सिंह का भी है।

हालांकि, उनका यह गाना तीन साल पहले आया था, लेकिन एक बार फिर अब यह सावन में छा गया है। पवन सिंह का ‘आईल सावन’ सॉन्ग सावन के महीने में यूट्यूब पर छाया हुआ है। ऐसे में अगर आप शिवभक्त हैं और उनके गाने सुनना पसंद करते हैं, तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। बता दें कि ‘आईल सावन’ सॉन्ग भोजपुरी म्यूजिक एल्बम ‘ओम नमः शिवाय’ का हिस्सा है।

शत्रुघन सिन्हा के 88 करोड़ के आलीशान घर की तस्वीरें; बताया कैसे पड़ा ‘रामायण’ नाम, जानिए कुल संपत्ति

पवन सिंह संग अल्का झा ने दी आवाज

साल 2022 में रिलीज हुए ‘आईल सावन’ गाने को पवन सिंह के साथ अल्का झा ने भी गाया है। इसके लिरिक्स रोशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं और इसे डायरेक्ट वेंकट महेश ने किया है और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। अब यह गाना 2025 में धूम मचा रहा है और ऐसे में देखा जाए तो 3 साल बाद भी इसका क्रेज लोगों के बीच वैसे का वैसा ही बना हुआ है। इस गाने को अभी तक 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में पवन सिंह भी परफॉर्म करते नजर आते हैं और इस दौरान वह शिव भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

बता दें कि यह पवन सिंह का कोई पहला गाना नहीं है, जिसमें उनकी शिव भक्ति देखने को मिली। इससे पहले भी और बाद में भी उन्होंने सावन और शिव जी पर कई गाने बनाए और उनके बहुत से सॉन्ग्स ने धूम भी मचाई। इसके अलावा अगर आप उनके कांवड़ भोजपुरी सॉन्ग ‘हरियर चूड़िया खातिर’ के बारे में पढ़ना चाहते हैं, तो इस खबर को विस्तार से पढ़ें