69th Filmfare Awards 2024: 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (Filmfare Awards 2024) का ऐलान बीती रात कर दिया गया। इस फंक्शन को गुजरात के अहमदाबाद में होस्ट किया गया। इस बार करण जौहर और मनीष पॉल ने अवॉर्ड शो को होस्ट किया। इसे अटेंड करने के लिए बॉलीवुड से कई स्टार्स पहुंचे थे। इसमें वरुण धवन, जान्हवी कपूर और करीना कपूर खान जैसे सेलेब्स ने पहुंचे थे और अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। अवॉर्ड शो में ‘एनिमल’ और ’12वीं फेल’ जैसी फिल्मों का दबदबा देखने के लिए मिला है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसमें बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस चुने गए हैं।
69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में रणबीर कपूर को फिल्म ‘एनिमल’ के लिए बेस्ट एक्टर और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। ऐसे में अब इनका नाम सामने आने के बाद लोग फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन्स पर सवाल उठा रहे हैं। फिल्मफेयर की ओर से रणबीर और आलिया का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दोनों अवॉर्ड लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी खुशी का ठिकाना नहीं होता है। लेकिन, लोगों को जरा ये पसंद नहीं आता है। कपल को अवॉर्ड दिए जाने पर निराश एक यूजर ने लिखा, ‘शाहरुख की ‘जवान’ रणबीर की फिल्म से ज्यादा अच्छी थी और आलिया रॉकी रानी में एवरेज थी।’

लोग बोले- ‘शर्म करो…’
इसके साथ ही दूसरे ने लिखा, ‘जो डिजर्व करता था वो स्टेज पर नहीं था। लेकिन रणबीर-आलिया जरूर होंगे। इसका कोई मतलब नहीं है कि उन्होंने क्या रोल प्ले किया है। कुछ भी हो उन्हें अवॉर्ड मिलेगा।’ तीसरे ने लिखा, ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड बेचने का इतिहास दोहरा रहा है।’ चौथे ने लिखा, ‘बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए मिलना चाहिए था और बेस्ट एक्टर शाहरुख खान को डंकी और जवान के लिए।’ इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस अवॉर्ड के लिए कितने पैसे दिए। वाह फिल्मफेयर। आप लोगों को शर्म आनी चाहिए।’ इसी तरह से लोग इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
’12वीं फेल’ को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
अब अगर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 के बाकी अवॉर्ड की बात की जाए तो इसमें ‘एनिमल’ के साथ ’12वीं फेल’ का भी जलवा देखने के लिए मिला है। इसे बेस्ट फिल्म फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। इतना ही नहीं ’12वीं फेल’ के लिए विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं, इस बार डॉयरेक्टर डेविड धवन को लाइफ टाइम अचीवमेंट के अवॉर्ड से नावाजा गया है। बात की जाए रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेस चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की तो इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस क्रटिक्स का अवॉर्ड दिया गया है।