2.0 Movie Quick Review: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 2.0 कल यानी 29 नवंबर को सिनेमाघरों में आ चुकी है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया था। इसके चलते रजनी के फैन्स उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म से अक्षय कुमार साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय बेहद दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। अक्षय 2.0 में विलेन का रोल अदा किया है। अक्षय कुमार के कैरेक्टर का नाम है डॉ. रिचर्ड। रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म रोबोट का रीमेक है। रोबोट में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन लीड भूमिका में थीं।
फिल्म की कहानी की बात करें तो शहर में अचानक एक विलेन की एंट्री होती है। वह काफी शक्तिशाली है जिससे दुनिया भर के लोग हैरान और परेशान हैं। वजह है कि लोगों के पास मोबाइल फोन को विलेन अपनी ताकत से खींच लेता है। इसके बाद वह चील का अवतार लेकर पूरे शहर में आतंक मचा देता है। इसके बाद एंट्री होती है चिट्टी की। रोबोट फिल्म की तरह ही इस फिल्म में साइंटिस्ट बने रजनीकांत ताकतवर विलेन से लड़ने के लिए ‘चिट्टी’ को बुलाते हैं। हालांकि यह बाद में स्पष्ट होता है कि आखिर लोगों के पास से मोबाइल फोन गायब होने की असली वजह क्या है।
बताते चलें, रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म में एमी जेक्सन भी हैं। फिल्म में एमी भी एक रोबोट बनी दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म को भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। फिल्म में 3 हजार टेक्नीशियन्स ने काम किया है।
इस फिल्म में वीएफएक्स तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। फिल्म का बजट करीब 543 करोड़ रुपए के आसपास बताया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है। फिल्म को थ्री डी में भी रिलीज किया जा रहा है। 2.0 को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म के प्रमोशन में करीब 150 रुपए खर्च किए गए हैं। फिल्म में म्यूजिक मशहूर संगीतकार ए आर रहमान ने दिया है।
