13 August, Kumkum Bhagya New Twist: शो कुमकुम भाग्य में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। रिया खुद अपने जाल में ही फंसने वाली है। खबरें हैं कि शो में प्राची और रणवीर की शादी हो जाएगी। शो में चालाकी दिखाते हुए रिया रणवीर को प्राची का दिल तोड़ने के लिए कह रही है। प्राची की फीलिंग्स के साथ रणवीर भी गेम खेलने की कोशिश कर रहा है। लेकिन रणवीर के दिल में एक अलग सा बदलाव आ रहा है। इस बदलाव के कारण उसकी और प्राची की काफी लड़ाइयां हो ही हैं। क्योंकि रणवीर चाहता है कि प्राची उसके साथ उसके पास रहे।

लेकिन प्राची अपनी जिंद में अड़ी है कि वह उसकी नहीं उसके पिता और कंपनी की इंप्लॉय है।  ऐसे में शो में एक ऐसा ट्विस्ट आने  वाला है जो कि रिया की रातों की नींद उड़ा देगा। जी हां रिया का खेल खराब होने वाला है, क्योंकि कुछ ही एपिसोड्स के बाद दिखाया जाएगा कि शो में प्राची और रणवीर सच में एक दूसरे के करीब आ चुके हैं और प्यार में पड़ गए हैं।

कुमकुम भाग्य में इन लव बर्ड्स के प्यार की शुरुआत होने वाली है। रणवीर प्राची से पहल करेगा। उस वक्त रिया को लगेगा कि वह उसके साथ खेल खेल रहा है लेकिन बाद में सच्चाई का पता चलेगा कि प्राची और रणवीर तो एक हो गए हैं।

इससे रिया टूट जाएगी और सदमें में पहुंच जाएगी। रिया रणवीर से कहेगी कि उसने तो खेल खेलने के लिए कहा था और वह सच में प्यार कर बैठा। ऐसे में रणवीर भी उससे दूरियां बना लेगा। अब रिया का जीना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि रणवीर के दूर जाने के बाद उसे उसकी अहमियत का अंदाजा होगा।

लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होगी। ऐसे में के बार फिर से रिया प्राची को दोष देती दिखेगी कि उसने रिया का सब छीन लिया। प्राची ने पहले उसके पिता औऱ कॉलेज की पॉपुलैरिटी छीनी और अब वह रणवीर को भी अपने साथ ले गई।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)