Exit Poll 2022: उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान संपन्‍न हो चुका है। यूपी में सातवें चरण का मतदान सोमवार 07 मार्च को पूरा होने के साथ ही अब बस नतीजों का इंतजार है। पांचों राज्‍यों में यूपी इकलौता ऐसा राज्‍य बचा था जहां पर सातवें चरण की वोटिंग बाकी थी और यहां भी अब मतदान पूरा हो चुका है। ऐसे में सभी को 10 मार्च का इंतजार है, लेकिन नतीजों से सभी Exit Poll 2022 का इंतजार रहता है, जो कि अब खत्‍म हो चुका है। जैसा कि आप जानते हैं कि वोटिंग शुरू होने से अलग-अलग एजेंसियों के ओपिनियन पोल पहले ही सामने आ चुके हैं। तो चलिए बिना देरी किए आपको बताते हैं Exit Poll 2022 और ये भी बताएंगे इनके आंकड़े उन ओपिनियन पोल्‍स से कितने अलग हैं, जो मतदान शुरू होने से पहले दिखाए गए थे:

सबसे पहले जल्‍दी से जान लेते हैं एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में क्‍या होता है अंतर

Opinion Poll: ओपिनियन पोल चुनाव पूर्व कराए जाते हैं। जैसा कि नाम से ही जाहिर है इसमें जनता की राय ली जाती है। लोगों से पूछा जाता है क्‍या वे किसी कोर पार्टी के वोटर हैं, उनसे प्रदेश के ज्‍वलंत मुद्दे पूछे जाते हैं। एक खास बात यह है कि ओपिनियन पोल में सभी लोगों को शामिल किया जाता है, चाहे वह वोटर हो या न हो।

Exit Poll: मतदान करने के बाद जब लोग बाहर निकलते हैं तो अलग-अलग एजेंसियां अपने-अपने तरीके से वोटर्स से बात करके जानने की कोशिश करती हैं कि उन्‍होंने किस पार्टी को वोट दिया। यहां गौर करने की बात है कि एग्जिट पोल में केवल वोटर ही हिस्‍सा लेते हैं। Exit Poll मतदान खत्म होने के बाद ही दिखाए जा सकते हैं।

तो चालिए Exit Poll और Opinion Poll का फर्क तो हमने जान लिया। अब जानते हैं मतदान के पूर्व यानी ओपिनियन पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिख रही थीं और अब यानी मतदान के बाद एग्जिट पोल में किस दल की क्‍या स्थिति है।

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 एग्जिट पोल्‍स के नतीजे

UP Exit Poll 2022 BJP+SP+BSPCongress
ABP News-C Voter Exit Poll 288-32671-10102-0901-03
Republic-P MARQ Exit Poll 240 (+-15)140 (+-10)17 (+-5)4 (+-2)
Times now- VETO Exit Poll                                    225151149
Zee News Design Boxed Exit Poll  223-248138-1575-114-9

उत्‍तर प्रदेश ओपिनियन पोल्‍स 2022 के नतीजों की टेबल

UP Opinion Poll 2022 BJP+ SP+ BSP Congress
ABP News-C Voter Opinion Poll 223-235145-157 8-16 3-7
Republic-P MARQ  252-272 111-131     8-16 
Times now- VETO Opinion Poll                                   240         143 10  8 
Zee News Design Boxed Opinion Poll 245-267     125-148       5-9         3-7

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 एग्जिट पोल्‍स के नतीजे

Punjab Exit Poll 2022 CongressAAPSADBJP+
ABP News C Voter Exit Poll    22-2851-6120-267-13
Republic P-MARQ Exit Poll     23-3162-7016-241-3
Time now- VETO  Exit Poll             2270195
Zee News Design Boxed Exit Poll        26-3352-6124-323-7

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 ओपिनियन पोल्‍स के नतीजे

Punjab Opinion Poll 2022CongressAAPSADBJP+
ABP News C Voter Opinion Poll   37-43     52-58   17-23       1-3
Republic P-MARQ Opinion Poll    42-48       50-56    13-17      1-3
Time now- VETO  Opinion Poll            41-47      54-58     11-15    1-3 
Zee News Design Boxed Opinion Poll         35-38       36-39    32-35      4-7

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 एग्जिट पोल के नतीजे

Uttarakhand Exit Poll BJPCongressAAP
Republic-P MARQ Exit Poll35-3928-340-3
ABP NEWS-C VOTER Exit Poll 26-3232-380-2
TIMES NOW-VETO Exit Poll 37311
ZEE-DESIGNBOXED Exit Poll 2535-40….

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 ओपिनियन पोल के नतीजे

Uttarakhand Opinion Poll BJPCongressAAP
Republic-P MARQ Opinion Poll 36-42 25-31 0-2
ABP NEWS-C VOTER Opinion Poll31-3730-362-4
TIMES NOW-VETO Opinion Poll44-5012-155-8
ZEE-DESIGNBOXED Opinion Poll31-3533-370-2

गोवा विधानसभा चुनाव 2022 एग्जिट पोल्‍स के नतीजे

Goa Exit Poll Result BJPCongressAAP Others
ABP NEWS-C VOTER Exit Poll 13-1712-16—-0-2
TIMES NOW-VETO Exit Poll 141646
REPUBLIC-P MARQ Exit Poll 13-1713-172-60-4
INDIA NEWS-JAN KI BAAT Exit Poll 141646

गोवा विधानसभा चुनाव ओपिनियन पोल के नतीजे

Goa Opinion Poll ResultBJPCongressAAPOthers
ABP NEWS-C VOTER Opinion Poll19-234-85-94-8
TIMES NOW-VETO Opinion Poll17-214-68-113-5
REPUBLIC-P MARQ Opinion Poll16-204-89-131-5
INDIA NEWS-JAN KI BAAT Opinion Poll18-225-67-95-8

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 एग्जिट पोल्‍स के नतीजे

Manipur Exit Poll Result BJPCongressNPFOther
ABP NEWS-C VOTER Exit Poll 23-2712-1605-0808-09
REPUBLIC-P MARQ Exit Poll 27-3111-172-63-7

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 ओपिनियन पोल्‍स के नतीजे

Manipur Opinion Poll ResultBJP CongressNPFOthers
ABP NEWS-C VOTER Opinion Poll23-2722-262-65-9
REPUBLIC-P MARQ Opinion Poll31-3713-193-90-2

कौन से राज्‍य में कब हुई वोटिंग

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सातवें और अंतिम चरण का मतदान 07 मार्च 2022 को समाप्‍त हुआ। यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान हुआ था। इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे, 20 फरवरी को तीसरे, 23 फरवरी को चौथे, 27 फरवरी को पांचवें, 3 मार्च को छठे और सोमवार यानी 07 मार्च को अंतिम चरण की वोटिंग समाप्‍त हो गई। इसके साथ ही पांचों राज्‍यों- पंजाब, उत्‍तराखंड, गोवा, मणिपुर और यूपी में अब नतीजों का इंतजार है। पांच राज्‍यों के नतीजे 10 मार्च 2022 को घोषित किए जाएंगे। पंजाब में 20 फरवरी, गोवा में 14 फरवरी, उत्‍तराखंड में 14 फरवरी, मणिपुर में 28 फरवरी और 05 मार्च को वोटिंग संपन्‍न हो गई।