Uttarakhand Lok Sabha Election Results 2024 Constituency Wise: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत का परचम लहरा दिया है। बता दें कि पिछले दो लोकसभा चुनावों में भी यहां की पांचों सीटों पर बीजेपी ने ही कब्जा जमाया था, अब एक बार फिर इतिहास को दोहराते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की सभी सीटों- हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल-धमसिंह नगर सीट को अपने नाम कर लिया है।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Here
किस सीट पर किसकी थी टक्कर?
- हरिद्वार में बीएसपी ने जमील अहमद, बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत और कांग्रेस ने वीरेंद्र रावत को उम्मीदवार बनाया था।
- अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अजय टम्टा और कांग्रेस ने प्रदीप टम्टा को उम्मीदवार बनाया था।
- गढ़वाल सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार गणेश गोदियाल और बीजेपी के अनिल बलूनी चुनाव मैदान में थे।
- नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर बीजेपी ने अजय भट्ट को उम्मीदवार बनाया था, तो कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को मैदान में उतारा। इस सीट पर बसपा ने अख्तर अली माहिगीर को उम्मीदवार बनाया था।
- वहीं, टिहरी गढ़वाल में बीजेपी ने माला राज्य लक्ष्मी शाह को चुनाव मैदान में उतारा, तो बीएसपी की तरफ से नीम चंद छुरियाल और कांग्रेस की तरफ से जोत सिंह गुंनसोला को उम्मीदवार बनाया था।
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: Check Here
आइए जानते हैं पांचों लोकसभा के नतीजे-
लोकसभा सीट | बीजेपी उम्मीदवार | कांग्रेस उम्मीदवार | विजेता |
अल्मोड़ा | अजय टम्टा | प्रदीप टम्टा | अजय टम्टा |
गढ़वाल | अनिल बलूनी | गणेश गोदियाल | अनिल बलूनी |
टिहरी-गढ़वाल | माला राज्य लक्ष्मी शाह | जोत सिंह गुनसोला | माला राज्य लक्ष्मी शाह |
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर | अजय भट्ट | प्रकाश जोशी | अजय भट्ट |
हरिद्वार | त्रिवेंद्र सिंह रावत | वीरेंद्र रावत | त्रिवेंद्र सिंह रावत |
UP Lok Sabha Seats Result | Haryana Lok Sabha Seats Result
प्रदेश की सभी सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी। पहले राउंड से ही भाजपा के सभी प्रताशी बढ़त बनाए हुए थे, ये बढ़त आखिर तक कायम रही और उत्तराखंड एक बार फिर बीजेपी का गढ़ साबित हुआ।