पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। अगर बात सिर्फ उत्तर प्रदेश की करें तो भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। आजतक के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 256 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 274 सीटों पर आगे चल रही है। यूपी में सरकार बनाने के लिए 202 सीटों की जरूरत है। 2012 के चुनावों में समाजवादी पार्टी को 224, बसपा को 80, बीजेपी को 47 और कांग्रेस को 28 सीटें हासिल हुई थीं। ऐसे में अगर रुझान जैसे ही आंकड़े भी आए तो बीजेपी आराम से सरकार बना लेगी। यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव हुआ था। लगभग एक महीने तक चले प्रोसेस के बाद चुनाव आठ मार्च को खत्म हुए थे। 9 मार्च को राज्य के एग्जिट पोल आए थे।
इन्होंने दिया था भारतीय जनता पार्टी को बहुमत: कुल मिलाकर दो एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाया गया था। इसमें से पहला है टुडेज चाणक्य-न्यूज 24 का एग्जिट पोल। उसके मुताबिक, यूपी में बीजेपी को 285 (+/-18) सीटें मिलनी थी। इसके अलावा आजतक ने भी भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिया था। उसमें बीजेपी को 251-279 सीट मिलने की बात कही गई थी।
जिसने नहीं दिया था बहुमत: एबीपी न्यूज ने अपने एग्जिट पोल में कहा था कि यूपी में किसी को भी बहुमत नहीं मिलेगा। लेकिन उन्होंने बीजेपी को ही सबसे बड़ी पार्टी माना था। इसके अलावा इंडिया टीवी, न्यूज एक्स के एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी को बताया गया था लेकिन उसको बहुमत ना मिलेने की बात कही थी।
पंजाब, यूपी, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा चुनाव की खबरें यहां पढ़ें