यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सीएम योगी का पहला कार्यकाल समाप्त हो रहा है। पार्टी ने यूपी में बड़ी जीत हासिल की और सहयोगी दलों के साथ 273 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि सपा गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अखिलेश यादव और सपा ने जनादेश स्वीकार किया है। हम यूपी के लोगों को सीट टैली में 2.5 गुना वृद्धि और वोट शेयर में 1.5 गुना उछाल के लिए धन्यवाद देते हैं।

भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों ने सात सीटों पर सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को 500 से भी कम मतों के अंतर से शिकस्त दी वहीं सपा गठबंधन के उम्मीदवारों ने इसी तरह चार सीटों पर भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों को पराजित किया। उत्तर प्रदेश की 403 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव में भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी ने मिलकर 273 सीटों पर कब्जा जमाया वहीं समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन के खाते में 125 सीटें गईं। अकेले भाजपा ने 255 सीटों पर जबकि समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में आठ सीटों पर जीत और हार का फासला एक हजार से कम मतों का था। इनमें से पांच सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को जबकि दो सीटों पर बहुजन समाज पार्टी और एक सीट पर सपा के उम्मीदवार को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में सबसे कांटे का मुकाबला डुमरियागंज सीट पर हुआ था। यहां भाजपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा की सैयदा खातून को 171 मतों से पराजित किया था।

Punjab Results 2022 Live: पंजाब में आप की सुनामी, कांग्रेस बड़ी हार की ओर, सिद्धू-चन्नी दोनों पीछे

इस बार के चुनाव में सबसे कांटे का मुकाबला बिजनौर जिले की तीन और बाराबंकी की दो विधानसभा सीटों पर हुआ। बिजनौर जिले की धामपुर विधानसभा सीट पर जबरदस्त टक्कर हुई। बेहद करीबी मुकाबले में यहां भाजपा के अशोक कुमार राणा ने सपा के नईम उल हसन को सिर्फ 203 मतों से पराजित किया। बिजनौर की चांदपुर सीट पर भी जबदरस्त मुकाबला देखने को मिला लेकिन जीत अंतत: सपा के स्वामी ओमवेश को मिली। उन्होंने भाजपा के कमलेश सैनी को 234 मतों से हराया। इसी जिले की नहटौर सीट पर दिलचस्प मुकाबला हुआ और कई दौर की उठापटक के बाद आखिरकार भाजपा के ओमकुमार ने रालोद के मुंशीराम को 258 मतों से हराया।

Election Highlights:

Live Updates

UP Uttarakhand Election Results 2022: यूपी-उत्तराखंड चुनाव परिणाम के रुझान साफ हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी और सीएम योगी आगे चल रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली मौजूदा भाजपा लीड कर रही है। UP-UK चुनाव से जुड़े ताजा अपडेट्स और परिणाम यहां देखें…

12:56 (IST) 10 Mar 2022
UP Chunav Parinam 2022: 85 मुस्लिम बहुल सीटों में से 47 पर बीजेपी की बढ़त

उत्तर प्रदेश की 85 मुस्लिम बहुल सीटों के रुझान आ गए हैं। इनमें 47 सीटों पर बीजेपी की बढ़त बनी हुई है।

12:55 (IST) 10 Mar 2022
यूपी में कांग्रेस दो अंक से भी नीचे, रायबरेली में पिछड़ी

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और दहाई के आंकड़े तक भी पहुंचती नहीं दिख रही है। कांग्रेस कुल 3 सीटों पर आगे है। यहां तक कि सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में ही पिछड़ गई है।

12:15 (IST) 10 Mar 2022
Uttarakhand Result Live Updates: सीएम पुष्कर सिंह धामी पिछड़े

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी 16 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

12:05 (IST) 10 Mar 2022
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पिछड़े

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य सिराथू सीट से 6000 से ज्य़ादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

11:46 (IST) 10 Mar 2022
UP Chunav Parinam 2022: उत्तर प्रदेश में भाजपा 264 पार

ताजा रुझानों के मुताबिक यूपी में बीजेपी 264 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं सपा+ 127 सीटों पर आगे है। बसपा 6 और कांग्रेस 6 सीटों पर सिमटती दिख रही है।

11:22 (IST) 10 Mar 2022
Uttarakhand Election Results: उत्तराखंड की 70 सीटों के रुझान आए

उत्तराखंड की सभी 70 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। बीजेपी 44, कांग्रेस 23 और अन्य दल तीन सीटों पर आगे हैं।

11:20 (IST) 10 Mar 2022
UP Election Results 2022: यूपी में सभी 403 सीटों के रुझान सामने आए

यूपी में सभी 403 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा 267, सपा 125, बसपा 4, कांग्रेस 4 और अन्य दल तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं।

11:19 (IST) 10 Mar 2022
सीएम योगी की बंपर बढ़त

यूपी के सीएम योगी गोरखपुर शहर की सीट से 30 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:16 (IST) 10 Mar 2022
UP Election Result Latest Updates: रुझानों में सपा पिछड़ी, अखिलेश पहुंचे मुख्यालय

यूपी चुनाव के ताजा रुझानों में भाजपा गठबंधन 260 सीटों पर आगे है। वहीं, सपा+ 120 सीटों पर लीड कर रही है। रुझानों से साफ लग रहा है कि सूबे में भाजपा सरकार वापस आ रही है। उधर, सपा नेता और पूर्व सीएम अखिलेश पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं और रुझानों पर मंथन चल रहा है।

11:00 (IST) 10 Mar 2022
करहल से अखिलेश, रामपुर से आजम खान आगे

सपा नेता और पूर्व सीएम अखिलेश करहल सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं, आजम खान भी रामपुर सीट से बढ़त बनाए हुए हैं।

10:56 (IST) 10 Mar 2022
UP Chunav Parinam 2022: सरधना से संगीत सोम आगे

यूपी की बहुचर्चित सरधना सीट से भाजपा के संगीत सोम आगे चल रहे हैं, वहीं सपा के अतुल प्रधान पिछड़ गए हैं।

10:52 (IST) 10 Mar 2022
UP Election Updates: सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्य आगे, अब्दुल्ला आजम पिछड़े

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं, सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम पिछड़ते दिख रहे हैं।

10:47 (IST) 10 Mar 2022
UP Result 2022: जौनपुर की मल्हनी सीट से धनंजय सिंह आगे

जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार और बाहुबली नेता धनंजय सिंह 2340 वोटों से आगे चल रहे हैं। जेडीयू के धनंजय सिंह को अबतक 5215 मत मिले हैं, वहीं सपा के लकी यादव को 2875 मत मिले।

10:45 (IST) 10 Mar 2022
UP Chunav Parinam 2022: बीजेपी+ 250 पार, जश्न शुरू

यूपी में बीजेपी 250 सीटों से अधिक पर लीड कर रही है। पार्टी के दिल्ली मुख्यालय और लखनऊ के राज्य कार्यालय में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं।

10:23 (IST) 10 Mar 2022
गोरखपुर से सीएम योगी आगे

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से आगे चल रहे हैं। वहीं सपा नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी लीड कर रहे हैं।

10:21 (IST) 10 Mar 2022
UP Election Result: यूपी में बीजेपी गठबंधन 240 सीटों पर आगे

उत्तर प्रदेश के ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा और उसके सहयोगी 240 सीटों पर आगे हैं। वहीं सपा गठबंधन 108 सीटों पर लीड कर रहा है। बसपा 5 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे हैं।

10:12 (IST) 10 Mar 2022
UP Election Result: पश्चिमी यूपी में भी भाजपा आगे

सत्तारूढ़ बीजेपी अब तक के रुझानों में पश्चिमी यूपी में भी आगे है। पश्चिमी यूपी के तमाम जिलों के लोग भाजपा से नाराज बताए जा रहे थे।

10:10 (IST) 10 Mar 2022
UP Chunav Parinam 2022: यूपी में बीजेपी 239 सीटों पर आगे

यूपी चुनाव के ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी 239 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं सपा 108, बसपा 5 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है।

10:04 (IST) 10 Mar 2022
Uttarakhand Election Results 2022: उत्तराखंड में भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी

उत्तराखंड में भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। भाजपा 70 में से 40 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है।

10:01 (IST) 10 Mar 2022
UP Chunav Parinam 2022: सपा सौ सीटों के पार

यूपी के शुरुआती रुझानों में विपक्षी समाजवादी पार्टी सौ सीटों से ज्यादा पर बढ़त बनाए हुए है।

10:00 (IST) 10 Mar 2022
UP Election Results 2022: उत्तर प्रदेश के रुझानों में बीजेपी को बहुमत

यूपी के ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी 200 सीटों से ज्यादा पर बढ़त बनाए हुए है। अपने दम पर बहुमत हासिल करती दिख रही है।

यूपी-उत्तराखंड चुनाव 2022 के रुझानों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। यूपी में पार्टी कुल 403 सीटों में से 275 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं विपक्षी सपा 121 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसी तरह बसपा 4 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है। उत्तराखंड की बात करें तो 70 सीटों में बीजेपी 41 और कांग्रेस 25 सीटों पर आगे चल रही है।