यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सीएम योगी का पहला कार्यकाल समाप्त हो रहा है। पार्टी ने यूपी में बड़ी जीत हासिल की और सहयोगी दलों के साथ 273 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि सपा गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अखिलेश यादव और सपा ने जनादेश स्वीकार किया है। हम यूपी के लोगों को सीट टैली में 2.5 गुना वृद्धि और वोट शेयर में 1.5 गुना उछाल के लिए धन्यवाद देते हैं।
भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों ने सात सीटों पर सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को 500 से भी कम मतों के अंतर से शिकस्त दी वहीं सपा गठबंधन के उम्मीदवारों ने इसी तरह चार सीटों पर भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों को पराजित किया। उत्तर प्रदेश की 403 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव में भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी ने मिलकर 273 सीटों पर कब्जा जमाया वहीं समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन के खाते में 125 सीटें गईं। अकेले भाजपा ने 255 सीटों पर जबकि समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में आठ सीटों पर जीत और हार का फासला एक हजार से कम मतों का था। इनमें से पांच सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को जबकि दो सीटों पर बहुजन समाज पार्टी और एक सीट पर सपा के उम्मीदवार को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में सबसे कांटे का मुकाबला डुमरियागंज सीट पर हुआ था। यहां भाजपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा की सैयदा खातून को 171 मतों से पराजित किया था।
Punjab Results 2022 Live: पंजाब में आप की सुनामी, कांग्रेस बड़ी हार की ओर, सिद्धू-चन्नी दोनों पीछे
इस बार के चुनाव में सबसे कांटे का मुकाबला बिजनौर जिले की तीन और बाराबंकी की दो विधानसभा सीटों पर हुआ। बिजनौर जिले की धामपुर विधानसभा सीट पर जबरदस्त टक्कर हुई। बेहद करीबी मुकाबले में यहां भाजपा के अशोक कुमार राणा ने सपा के नईम उल हसन को सिर्फ 203 मतों से पराजित किया। बिजनौर की चांदपुर सीट पर भी जबदरस्त मुकाबला देखने को मिला लेकिन जीत अंतत: सपा के स्वामी ओमवेश को मिली। उन्होंने भाजपा के कमलेश सैनी को 234 मतों से हराया। इसी जिले की नहटौर सीट पर दिलचस्प मुकाबला हुआ और कई दौर की उठापटक के बाद आखिरकार भाजपा के ओमकुमार ने रालोद के मुंशीराम को 258 मतों से हराया।
UP Uttarakhand Election Results 2022: यूपी-उत्तराखंड चुनाव परिणाम के रुझान साफ हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी और सीएम योगी आगे चल रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली मौजूदा भाजपा लीड कर रही है। UP-UK चुनाव से जुड़े ताजा अपडेट्स और परिणाम यहां देखें…
यूपी में कांग्रेस को मिली हार के बाद यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। उन्होंने कहा- “हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए”।
सुभसपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर जहूराबाद सीट से जीत गए हैं। एसबीएसपी 2017 के चुनावों में भाजपा की सहयोगी थी और उसने आठ सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी। राजभर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्री थे लेकिन मतभेदों के बीच मई 2019 में इस्तीफा दे दिया। इस बार, राजभर ने सपा के साथ गठबंधन किया था।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि यूपी की जनता ने बीजेपी को सत्ता देने का फैसला कर लिया है। वो जनता के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा- मैं एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं, सदस्यों और जनता को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमें वोट दिया। हमारे प्रयास काफी थे, लेकिन परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुरूप नहीं आए। हम फिर से कड़ी मेहनत करेंगे”।
सिराथू विधानसभा क्षेत्र की मतगणना रोक दी गई है। यहां से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की दोबारा गिनती की मांग की है। इसलिए एक घंटे के लिए मतगणना रोक दी गई है। मौर्य दोपहर 2 बजे तक समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार से पीछे चल रहे थे।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव आयोग के फाइनल आंकड़ों के अनुसार 6,579 मतों के अंतर से हार गए हैं।
राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से चुनाव लड़ रहे पंकज सिंह ने रिकॉर्ड एक लाख अस्सी वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।
बीजेपी नेता और कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे ने बुलडोजर पर खड़े होकर पार्टी की जीत का जश्न मनाया।
यूपी सीएम योगी ने कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इन चार राज्यों में प्रधानमंत्री के विकास और सुशासन को जनता ने फिर से आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं का मैं अभिनंदन करता हूं।
यूपी में बीजेपी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। CM योगी पार्टी ऑफिस पहुंच गए हैं। उनके साथ कई अन्य नेता और हजारों की तादाद में प्रशंसक हैं। इधर पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में भी जश्न का माहौल है।
यूपी में प्रतापगढ़ से बहुचर्चित राजा भैया करीब 30 हजार वोट से चुनाव जीत गए हैं। वहीं मल्हनी सीट से बाहुबली धनंजय सिंह हार गए हैं।
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से एक लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीत गए हैं।
उत्तराखंड राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर आगरा ग्रामीण से चुनाव लड़ीं बीजेपी प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य 75 हजार वोटों से चुनाव जीतीं।
यूपी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू चुनाव हार गए हैं।
नोएडा से बीजेपी के प्रत्याशी पंकज सिंह 1800000 हजार वोट से चुनाव जीत गए हैं।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका है।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी इतिहास रचने की ओर है। 37 साल बाद कोई सरकार सत्ता में वापसी करती दिख रही है।
यूपी की योगी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री रहे सतीश द्विवेदी चुनाव हार गए हैं।
मेरठ की सरधना सीट से सपा के अतुल प्रधान जीते, बीजेपी प्रत्याशी संगीत सोम चुनाव हारे।
शामली जिले की थानाभवन सीट से योगी सरकार में गन्ना मंत्री रहे सुरेश राणा करीब 20 हजार हजार वोटों से रालोद प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं।
पूर्व IPS असीम अरुण कन्नौज सदर से चुनाव जीत गए हैं। उधर, मीरगंज से बीजेपी प्रत्याशी डीसी वर्मा ने भी जीत दर्ज की है।
यूपी की बहुचर्चित सीट से बाहुबली धनंजय सिंह, सपा के लकी यादव से पिछड़ गए हैं। वहीं कुंडा सीट पर राजा भैया आगे चल रहे हैं। ज्ञानपुर सीट से विजय मिश्र तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। उधर, अमनमणि त्रिपाठी भी तीसरे नंबर पर हैं।
लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से योगी सरकार में काननू मंत्री रहे बृजेश पाठक ने जीत दर्ज की।
बीजेपी छोड़कर सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा (कुशीनगर) से चुनाव हारे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 5 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शाम 7 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचने की खबर है।
उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम में बीजेपी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 बजे के बाद प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुचेंगे।
यूपी में बीजेपी+ की सपा से दोगुनी सीटों पर बढ़त हो गई है। बीजेपी गठबंधन 274 सीटों पर लीड कर रही है। जबकि सपा 121 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। उधर, UK में बीजेपी 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव हार गए हैं।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से 2 हजार वोट से पीछे, फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य 11 हजार वोट से पीछे, अमेठी से संजय सिंह 1257 वोट से पीछे, कैराना से सपा के नाहिद हसन 2 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।
सीएम योगी गोरखपुर सदर सीट से 50 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं करहल से अखिलेश यादव 26 हजार, राजा भैया 5 हजार, आजम खान 27 हजार, शिवपाल यादव 14 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
यूपी में बीजेपी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। अभी तक कुल 403 सीटों में से 270 सीटों पर आगे है। गोरखनाथ मंदिर में जश्न का माहौल है। वहीं वाराणसी में फूलों वाली होली खेलने की तस्वीरें आ रही हैं।
यूपी-उत्तराखंड चुनाव 2022 के रुझानों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। यूपी में पार्टी कुल 403 सीटों में से 275 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं विपक्षी सपा 121 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसी तरह बसपा 4 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है। उत्तराखंड की बात करें तो 70 सीटों में बीजेपी 41 और कांग्रेस 25 सीटों पर आगे चल रही है।
