Ghaziabad Lok Sabha Elections 2024 Date, Candidates Name, Caste Wise Population: राजस्थान की उदयपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी का दबदबा कायम है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर SC, ST, OBC मतदाता बड़ी तादाद में हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में 20 लाख 69 हजार से ज्यादा वोट पड़े थे। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अर्जुनलाल मीना जीते थे। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार रघुवीर सिंह मीना को हराया था। उदयपुर शहर को झीलों की नगरी भी कहा जाता है और यह राजस्थान की एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहां बड़ी तादाद में पर्यटक पहुंचते हैं।

कौन हैं बड़े उम्मीदवार?

लोकसभा चुनाव-2019 बीजेपी के अर्जुनलाल मीणा ने कांग्रेस के रघुवीर सिंह मीना को 437914 वोटों के अंतर से  हराया था। 2014 में भी वही जीते थे। सवाल यह है कि इस बार कांग्रेस यहां से किसे मौका देगी? और बीजेपी क्या अपना उम्मीदवार बदलेगी? ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस किसी नए चेहरे की तलाश मेंन है। विधानसभा चुनाव के दौरान उदयपुर विधानसभा से कांग्रेस ने पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ को उम्मीदवार बनाया था और वह चुनाव हार गए थे।

इस बार बीजेपी ने इस सीट से  मन्नालाल रावत को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने ताराचंद मीणा को उम्मीदवार बनाया है।

किसका कितना है वोट?

चाणक्य के मुताबिक उदयपुर (एसटी) सीट पर एससी मतदाता लगभग 104,571 हैं जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 5.1% है। ST मतदाताओं की संख्या लगभग 1,207,698 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 58.9% है। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 82,323 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 4% है। इस बार कौन इस सीट पर कौन कांग्रेस-बीजेपी का उम्मीदवार होगा, अभी यह तय नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस इस बार किसी नए चहरे पर दांव खेल सकती है।