Sonipat (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा के सोनीपत विधानसभा पर वोटों की गिनती खत्म हो गई है। सोनीपथ विधानसभा सीट पर 17 राउंड चले वोटों की गिनती के बाद बीजेपी के निखिल मदान को विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 84827 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार 55200 वोटों के साथ दूसरे और 1200 वोटों के साथ आम आदमी पार्टी के देविंदर गौतम तीसरे स्थान पर रहे।
गौरतलब है कि यहां कांग्रेस की ओर से सुरेन्द्र पंवार मैदान में थे तो वहीं बीजेपी ने निखिल मदान को प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से देवेंद्र गौतम मैदान में थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 अक्टूबर को हुई थी। नतीजे 8 बजते ही सामने आने लगेंगे। हम यहां आपको दे रहे हैं इस सीट से जुड़ी तमाम जानकारी।
सोनीपत विधानसभा चुनाव-2024 | |||
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट | |
1 | सुरेन्द्र पंवार | Congress | 55200 |
2 | निखिल मदान | BJP | 84827 |
3 | देवेंद्र गौतम | AAP | 1200 |
2019 में क्या रहे थे सोनीपत विधानसभा के नतीजे
सोनीपत में 2019 के विधानसभा चुनाव को कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेन्द्र पंवार ने जीता था, वह इस बार भी इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उन्हें कुल 79438 वोट मिले थे जबकि भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कविता जैन को कुल 46560 वोटों मिले थे और वे 32878 वोटों से हार गई थीं। तब चुनाव में बसपा और आम आदमी पार्टी भी थी लेकिन उनके प्रत्याशी बहुत कम वोट हासिल कर सके थे।
सोनीपत विधानसभा सोनीपत जिले की 9 विधानसभा सीटों में से एक है और जनरल कैटेगरी में आती है। इस सीट पर अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 33,001 है। वहीं मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 9,077 है। 2014 के विधानसभा में कविता जैन ने बीजेपी के टिकट पर सोनीपत विधानसभा पर जीत दर्ज की थी लेकिन वह 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सुरेन्द्र पंवार के सामने हार गयी थीं।
विधानसभा चुनाव 2009 में भी वही इस सीट से विधायक चुनकर आई थीं। हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के दौरान भी सोनीपत विधानसभा पर रोचक मुक़ाबला देखा गया था। जहां कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया था।