मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय चुनावी प्रचार में व्यस्त चल रहे हैं। मुख्यमंत्री कुर्सी जाने के बाद भी वे जमीन पर सक्रिय हैं और बीजेपी के लिए लगातार वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में उनका निशाना अब दिल्ली के मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल पर आ गया है। उनकी तरफ से दो टूक कहा गया है कि केजरीवाल ने हर किसी को धोखा देने का काम किया है।

शिवराज का केजरीवाल पर बड़ा हमला

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोई ऐसा सगा नहीं जिसको अरविंद केजरीवाल ने नहीं ठगा नहीं। उन्होंने सबसे पहले अन्ना हजारे साहब को ही ठगा और उसके बाद दिल्ली की जनता को ठगा। अब इनका नाम केजरीवाल नहीं करप्शन वाल है। ये भ्रष्टाचार के सबसे बड़े उदाहरण हैं…केजरीवाल की पार्टी भ्रष्ट बीच हो गई है ये जहां-जहां जाती है वहां नए भ्रष्टाचार के फसल लहलहराने लगते हैं। ये जितने गठबंधन के नेता हैं सब मौसेरे भाई हैं।

कांग्रेस के पुराने पापों का जिक्र

अब शिवराज सिंह चौहान की तरफ से सियासी हमले तो किए ही गए, इतिहास में हुईं कुछ भूलों का जिक्र भी उनकी तरफ से ही किया गया। पूर्व सीएम ने जोर देकर कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर आज इसलिए है क्योंकि कांग्रेस और जवाहर लाल नेहरू ने बड़ा पाप किया। अगर युद्ध तीन दिन और चलता और युद्धविराम नहीं लगता तो पूरा कश्मीर भारत का होता, ये पीओके कुछ नहीं होता। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बीजेपी का ये संकल्प है कि पूरा पीओके अपने कब्जे में लिया जाएगा, पिछली गलतियों को सुधारा जाएगा।

विदिशा से ठोक रहे ताल

जानकारी के लिए बता दें कि इस समय शिवराज सिंह चौहान विदिशा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी सीट पर वोटिंग भी हो चुकी है, जानकार मान रहे हैं कि पूर्व सीएम की स्थिति वहां पर मजबूत है, उनका प्रचार भी काफी जोरदार रहा है। पूर्व विदेश मंत्री और स्वर्गीय सुषमा स्वराज भी इस सीट से चुनाव जीत चुकी हैं और कई सालों तक उन्होंने विदिशा की सेवा की है। अब शिवराज सिंह चौहान भी यहां से ताल ठोक रहे हैं और बड़ी जीत का दावा कर चुके हैं।