Rajasthan Election Result 2018 Date: राजस्थान विधानसभा के सदस्यों को चुनने के लिए राज्य में 7 दिसंबर 2018 को विधानसभा चुनाव हुए थे। राज्य में एक चरण में मतदान हुए थे जिसमें 199 सीटों पर चयन के लिए मतदाताओं ने अपना कीमती वोट डाला। पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले इस बार के चुनावों में मत प्रतिशत कम रहा। राज्य में इस बार नागरिकों द्वारा 74% मतदान किया गया है जबकि पिछली बार यह आंकड़ा 75.2 प्रतिशत था। देशभर में पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि किस पार्टी की तरफ लोगों का रुझान दिख रहा है और किस पार्टी को लोग इस बार सत्ता में नहीं देखना चाहते हैं।

यहां पढ़ें Election Result 2018 से जुड़े ताजा अपडेट: Mizoram | Madhya Pradesh | Telangana | Chhattisgarh

राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए हुए चुनाव में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में कांग्रेस को 119 से 141 सीटें दी गई हैं, जबकि भाजपा को 55 से 72 सीटें दी गई हैं। रिपब्लिक टीवी-सीवोटर ने कांग्रेस को 81 से 101 सीटें और भाजपा को 83 से 103 सीटें दी है। द टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने कांग्रेस को 105 और भाजपा को 85 सीटें मिलने की संभावना जताई है। बसपा को सात और अन्य को दो सीटें मिलने की बात कही गई है। न्यूज24 ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत (110 से 120 सीटें) मिलने की बात कही है, जबकि भाजपा को 70 से 80 सीटें मिलने की बात कही है। वर्ष 2013 में भाजपा को 163 सीटें मिली थीं और कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं। राजस्थान में मतदान सात दिसंबर को हुआ है और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।