नए साल के पहले हफ्ते में छुट्टियों पर गए कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी वापस दिल्‍ली आ गए हैं। एएनआई के अनुसार, सोमवार रात देश लौटने वाले राहुल मंगलवार को पार्टी नेताओं से मिलेंगे। 31 दिसंबर को राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी गई थी कि वह ‘अगले कुछ दिनों के लिए’ यात्रा पर होंगे। हालांकि यह साफ नहीं किया गया था कि वह कहां जा रहे थे। राहुल गांधी नए साल के मौके पर अनजान जगह पर छुट्टियां बिताते रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, कांग्रेस अपने युवराज की तरफ देख रही है। चुनाव से पहले अहम वक्‍त में कांग्रेस उपाध्‍यक्ष की छुट्टियों पर विरोधी पार्टियों ने चुटकी ली थी। राहुल का इंतजार सबसे ज्‍यादा पंजाब कांग्रेस के नेताओं और नवजोत सिंह सिद्धू को था, क्‍योंकि सिद्धू ने राहुल गांधी की मौजूदगी में ही कांग्रेस में शामिल होने की शर्त रखी थी।

पांच राज्‍यों में होने वाले चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान चुनाव आयोग द्वारा किया जा चुका है। गोवा और पंजाब में 4 फरवरी यानी शनिवार को वोटिंग होगी इसके बाद उत्तराखंड में चुनाव 15 फरवरी को होंगे। फिर मणिपुर में चुनाव होंगे। वहां वोटिंग दो चरणों में होगी। पहले चरण के लिए वोटिंग 4 मार्च और दूसरे चरण के लिए वोटिंग 8 मार्च हो होगी। इसके अलावा उत्तरप्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव आयुक्त ने आगे बताया कि सभी राज्यों के वोटों की गिनती 11 मार्च को एकसाथ की जाएगी।

चुनावी बिगुल बजने के साथ ही प्रचार का दौर भी शुरू हो चुका है। सभी पार्टियों के प्रचारकों का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। सीटों के लिहाज से सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस के सामने रसातल से उबरने की चुनौती होगी। पार्टी राज्‍य में दशकों से सत्‍ता से महरूम रही है। पिछले कुछ चुनावों में पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों की संख्‍या में लगातार गिरावट देखी गई है। पिछले चुनावों में किस पार्टी को कितने वोट मिले, देखिए:

up election, picture gallery, photo gallery, up bjp, up sp, up bsp, up congress, bhartiy janata party, bahujan samaj party, samajwadi party, narendra modi, akhilesh yadav, mulayam singh yadav, mayawati, rahul gandhi, manmohan singh, jansatta, up news, hindi news

2014 के लोक सभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में अपनी प्रदर्शन से सभी राजनीतिक पंडितों को चकित कर दिया।

up election, picture gallery, photo gallery, up bjp, up sp, up bsp, up congress, bhartiy janata party, bahujan samaj party, samajwadi party, narendra modi, akhilesh yadav, mulayam singh yadav, mayawati, rahul gandhi, manmohan singh, jansatta, up news, hindi news
2012 के विधान सभा चुनाव में राज्य के मतदाताओं ने सपा को बहुमत दिया औऱ अखिलेश यादव राज्य के मुख्यमंत्री बने।
up election, picture gallery, photo gallery, up bjp, up sp, up bsp, up congress, bhartiy janata party, bahujan samaj party, samajwadi party, narendra modi, akhilesh yadav, mulayam singh yadav, mayawati, rahul gandhi, manmohan singh, jansatta, up news, hindi news
2009 के लोक सभा चुनाव में राज्य में सबसे शानदार प्रदर्शन बसपा का रहा था।
up election, picture gallery, photo gallery, up bjp, up sp, up bsp, up congress, bhartiy janata party, bahujan samaj party, samajwadi party, narendra modi, akhilesh yadav, mulayam singh yadav, mayawati, rahul gandhi, manmohan singh, jansatta, up news, hindi news
2007 के विधान सभा चुनाव में वोट पाने के मामले में बसपा सबसे आगे रही। पार्टी को 30.43 प्रतिशत वोटों के साथ 206 सीटों पर जीत मिली और मायावती राज्य की मुख्यमंत्री बनीं।
up election, picture gallery, photo gallery, up bjp, up sp, up bsp, up congress, bhartiy janata party, bahujan samaj party, samajwadi party, narendra modi, akhilesh yadav, mulayam singh yadav, mayawati, rahul gandhi, manmohan singh, jansatta, up news, hindi news
2004 के लोक सभा चुनाव में भाजपा की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार को करारी हार का सामना करना पड़ा। यूपी में भी पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा।
up election, picture gallery, photo gallery, up bjp, up sp, up bsp, up congress, bhartiy janata party, bahujan samaj party, samajwadi party, narendra modi, akhilesh yadav, mulayam singh yadav, mayawati, rahul gandhi, manmohan singh, jansatta, up news, hindi news
2002 के विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में इस चुनाव में राज्य में वोट प्रतिशत और सीटों दोनों लिहाज से सपा पहले स्थान पर रही थी।

पंजाब में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस का चुनावी घोषणा-पत्र जारी किया। पार्टी ने पंजाब की जनता से कृषि ऋण माफी, मुफ्त बिजली, स्मार्ट फोन, पाठ्यपुस्तक, बेरोजगार युवाओं को भत्ते जैसे कई लोकलुभावन वादे किए हैं।

चुनावी घोषणा पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली और ऋण माफी, एक महीने के अंदर नशीले पदार्थों के कारोबार को समाप्त करना, बेरोजगार युवकों को प्रति महीने ढाई हजार रुपए का भत्ता, युवाओं को मुफ्त स्मार्ट मोबाइल फोन और सभी बच्चों को मुफ्त पाठ्यपुस्तकों का वादा किया गया है। घोषणापत्र में पंजाब के खोए सम्मान को वापस लाने और राज्य को उसका उचित स्थान बहाल किए जाने का वादा किया गया है।