
पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने 10 साल सत्ता में वापसी कर ली है। कांग्रेस ने 77 सीटें जीती हैं। 20 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है। वहीं, शिरोमणी अकाली दल ने 15 सीटें जीती और भाजपा ने 3 सीटें जीती है। 2 सीटें अन्य के नाम रही। कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला सीट से चुनाव जीते। वह पटियाला और लम्बी दो सीटों से चुनाव लड़े थे। वहीं, लंबी सीट से पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने जीत दर्ज की है। शिरोमणि अकाली दल के नेता को 66375 वोट मिले, वहीं कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह 43605 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने जलालाबाद सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान को 18,500 मतों के अंतर से पराजित किया।
कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास समेत पार्टी ऑफिस में जश्न मनाया जा रहा है। यह एक संयोग ही कहा जाएगा कि कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार अमरिंदर सिंह का आज जन्मदिन भी है। वह 75 वर्ष के हो गए। पीएम मोदी ने उन्हें फोन किया और जन्मदिन व जीत की बधाई दी। वहीं चुनाव से पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि यह अहंकारियों की हार है। दूसरे पायदान पर पंजाब में पहली बार किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी है, वहीं BJP+SAD गठबंधन तीसरे पायदान पर है।
यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर के चुनाव नतीजे लाइव जानने के लिए उसी राज्य के नाम पर क्लिक करें
क्लिक कर पढ़ें विजेताओं की पूरी लिस्ट
यहां पढ़ें Punjab Vidhan Sabha Chunav Result 2017 Live Updates:
08.00 PM: पंजाब चुनावों के अंतिम परिणाम: कांग्रेस 77 सीटों के साथ 10 साल बाद सत्ता में लौटी। अकाली दल-भाजपा गठबंधन 18 सीट पर सिमटा। पहला चुनाव लड़ रही आप को 20 सीटों पर जीत मिली। लोक इंसाफ पार्टी को 2 सीटें।
05.45 PM- कांग्रेस ने 75 सीटें जीत ली हैं और वह दो पर बढ़त बनाए हुए हैं। 20 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है। वहीं, शिरोमणी अकाली दल ने 15 सीटें जीती और भाजपा ने 3 सीटें जीती है। 2 सीटें अन्य के नाम रही।
05.31 PM- कांग्रेस 73 सीटें जीत चुकी है जबकि 04 सीटों पर अभी भी आगे है। इन 4 सीटों को छोड़कर सभी सीटों के नतीजे आ चुके हैं। 20 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है। वहीं, शिरोमणी अकाली दल ने 15 सीटें जीती और भाजपा ने 3 सीटें जीती है। 2 सीटें अन्य के नाम रही।
05.22 PM- अमृतसर उत्तरी – कांग्रेस के सुनील Dutti जीते
अमृतसर दक्षिण – कांग्रेस के इंदरबीर सिंह बुलारिया जीते
अमृतसर पश्चिम – कांग्रेस के राज कुमार वेरका जीते
04.52 PM- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में जीत के लिए जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश पंजाब और उसके युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी व भाजपा को यूपी व उत्तराखंड में जीत की बधाई दी।
04.52 PM- कांग्रेस 70 सीटों पर जीत चुकी है और 8 सीटों पर आगे है। इन 8 सीटों को छोड़कर सभी सीटों के नतीजे आ चुके हैं। 20 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है।
04.21 PM- पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी और उत्तराखंड में मिली जीत लोगों को बधाई देते हुए ट्वीट किया और लिखा, “मैं जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं। भाजपा की ये ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की जीत है।”
04.16 PM- पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने जलालाबाद सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान को 18,500 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर को 75,271 वोट मिले तो आप के भगवंत मान ने 56,771 वोट हासिल किए। कांग्रेस उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू को 31,539 वोट मिले।
04.11 PM- जालंधर जिले के शाहकोट विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ शिअद नेता एवं कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 4908 मतों से पराजित कर दिया है ।
04.03 PM- अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू जीत चुके हैं। उन्हें 60477 वोट मिले। उन्होंने भाजपा के राजेश कुमार हनी को हराया।
अमृतसर सेंट्रल से कांग्रेस उम्मीदवार ओम प्रकाश सोनी जीते हैं।
अमरगढ़ से कांग्रेस के सुरजीत सिंह धीमान जीते।
03.58 PM- आज आए चुनाव नतीजों पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हर मतदाता विकास चाहता है। मतदाता का कोई धर्म नहीं होता। सबसे योग्य उम्मीदवार ही यूपी का सीएम होगा। विरोधियों ने नोटबंदी पर काफी आलोचना की थी। नोटबंदी पर मोदी जी के साथ खड़ी है जनता।”
03.54 PM- मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपने आवास पर। उन्होंने लांबी सीट से जीत दर्ज की है।

03.45 PM- कांग्रेस ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 64 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, 14 सीटों पर आगे है। वहीं दूसरे नंबर पर चल रही आम आदमी पार्टी 19 सीटें जीत चुकी है और 1 सीट पर आगे है। शिरोमणी अकाली दल ने 14 सीटें जीती और भाजपा ने 3 सीटें जीती है।
03.35 PM- अजनाला सीट पर कांग्रेस के हरप्रताप सिंह जीते
अट्टारी सीट पर कांग्रेस के तरसेम सिंह डी.सी. जीते
अबोहर सीट पर भाजपा के अरुण नारंग जीते
03.25 PM- वहीं यूपी के कांग्रेस महासचिव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर यूपी में हुई हार का ठींकरा फोड़ा है। पढ़ें यूपी चुनाव नतीजों का लाइव अपडेट
03.15 PM- कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व हॉकी कैप्टन परगट सिंह पवार जालंधर कैंट सीट से अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के सरबजीत सिंह मक्कड़ को हराया।
03.05 PM- अन्य राज्यों का अपडेट:
उत्तराखंड में भाजपा 70 में से 56 सीटें जीत चुकी है।
गोवा- यहां भाजपा और कांग्रेस 13-13 सीटों पर हैं।
मणिपुर- कांग्रेस ने 23 और भाजपा ने 20 सीटें जीती
उत्तर प्रदेश- यहां भाजपा 307 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा भी पार कर चुकी है।
02.55 PM- लेहरा सीट से कांग्रेस की राजिंदर कौर भट्टल को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींडसा ने हराया।
02.48 PM- पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सीएम प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह को फोन कर राज्य में जीत की बधाई दी। साथ ही उन्होंने जन्मदिन की बधाई भी दी। पीएम मोदी ने यह जानकारी ट्वीट पर दी।
02.44 PM- कुल 73 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस 47 सीटें जीत चुकी है, जबकि 29 सीटों पर आगे है। शिरोमणी अकाली दल 6 सीट पर जीत चुकी है, जबकि 8 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा कुल 3 सीट जीती है।
02.37 PM- मजीठा सीट से शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया जीत गए हैं, उन्हें 65803 वोट मिले। दूसरे पायदान पर रहने वाले कांग्रेस के सुखजिंदर राज सिंह ( लाली ) को 42919 वोट मिले।
02.30 PM- आंकड़ों से लग रहा है कि शिरोमणी अकाली दल-बीजेपी गठबंधन पंजाब में आम आदमी पार्टी से पिछड़ जाएगी और दूसरे नंबर पर रहकर आप मुख्य विपक्षी दल रहेगा।
02.20 PM- पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कल इस्तीफा देंगे। बादल ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के कारणों पर विचार करेगा। इसके साथ ही उन्होंने अमरिंदर सिंह को बधाई दी, सहयोग का भरोसा दिलाया।
02.10 PM- जलालाबाद सीट से आप कैंडिडेट भगवंत मान अपने नजदीकी प्रतिद्वन्दी सुखबीर सिंह बादल से 17 हज़ार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
02.05 PM- पंजाब नतीजों पर केजरीवाल का ट्वीट ‘जनता का फ़ैसला सर माथे पे। सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। संघर्ष जारी रहेगा।’
02.00 PM– चुनाव आयोग के आंकड़े
कांग्रेस 31 सीटें जीत चुकी है, जबकि 46 साटों पर आगे है
शिरोमणी अकाली दल 2 सीट पर जीत चुकी है, जबकि 12 सीटों पर आगे चल रही है
भाजपा 1 सीट जीत चुकी है और 2 सीटों पर आगे चल रही है।
आम आदमी पार्टी 12 सीटें जीत चुकी हैं, और 9 सीटों पर आगे चल रही है
01.49 PM – चुनाव आयोग के आंकड़े
कांग्रेस 22 सीटों पर जीत चुकी है, जबकि 56 सीटों पर आगे चल रही है
शिरोमणी अकाली दल 1 सीट पर जीत चुकी है, जबकि 12 सीटों पर आगे चल रही है
भाजपा 3 सीटों पर आगे चल रही है।
01.42 PM – आप नेता हरविंदर सिंह फूलका ने दाखा सीट पर दर्ज की जीत

01.35 PM – केजरीवाला ने ट्वीट किया और कहा, “जनता का फ़ैसला सर माथे पे। सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। संघर्ष जारी रहेगा।”
01.28 PM- लंबी सीट से पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने जीत दर्ज की है। शिरोमणि अकाली दल नेता को 66375 वोट मिले, वहीं कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह 43605 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
01.24 PM-
पंजाब चुनाव 2017: पंजाब चुनाव परिणाम, पढ़ें विजेताओं की पूरी लिस्ट
01.18 PM- लग रहा है कि भाजपा और शिरोमणी अकाली दल गठबंधन 20 सीटों के भीतर ही सिमट जाएगा। 10 साल तक पंजाब में सत्ता में रहने के बाद यह इस गठबंधन की बड़ी हार है।
01.11 PM- अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह 65 सीटों की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन पार्टी को 70 से ज्यादा सीटें मिलेंगी
01.05 PM- 15 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। 12 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की, वहीं 3 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में रही हैं। BJP+SAD गठबंधन अभी तक खाता नहीं खोल सकी।
01.00 PM- बिक्रम सिंह मजीठिया (SAD) मजीठा सीट से आगे चल रहे हैं। बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बिक्रम सिंह पर कई आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर पंजाब में आप की सरकार बनती है तो बिक्रम सिंह को जेल भेजा जाएगा। कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि पंजाब में तीसरी बार अकाली बीजेपी की सरकार बनेगी, या फिर पंजाब के लोगों ने बदलाव का विकल्प चुना है, और इस बार 10 साल के बाद कांग्रेस को फिर से सत्ता मिलेगी। या फिर राज्य में पहली बार किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी का राज तिलक होगा।
12.55 PM- सिख दंगों के वकील और आप नेता हरविंदर सिंह फूलका दाखा सीट पर जीत के करीब हैं। वह शिरोमणि अकाली दल के नेता मनप्रीत सिंह अयाली के खिलाफ खड़े थे।
12.49 PM- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय विकल्प के रूप में खुद को देखने वाले अरविंद केजरीवाल के लिए दिन अच्छा नहीं जा रहा। उनकी पार्टी पंजाब और गोवा दोनों जगह हार रही है।
Outside Arvind Kejriwal's residence, a pall of gloom @IndianExpress pic.twitter.com/0rTIJHy5y3
— Sweta Dutta (@swetadutta27) March 11, 2017
12.43 PM- अमरिंदर सिंह ने कहा कि “हेल्थ, एजुकेशन सभी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। ड्रग्स को हम सबसे पहले खत्म करेंगे। ”
12.37 PM- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस। उन्होंने कहा, “पंजाब के वोटर्स काफी समझदार हैं। उन्हें पता था कि आम आदमी पार्टी के पास अच्छा नेता नहीं है। हम ऐसा कई बार देख चुके हैं कि तीसरी शक्ति आती है। लेकिन अंत में वोटर्स किसी एक को ही चुनते हैं।”
12.31 PM- भोलाथ विधानसभा चुनाव नतीजे : सुखपाल सिंह खैरा (आप) जीते
चाब्बेवाल (एससी) विधानसभा चुनाव नतीजे : डॉक्टर राज कुमार (कांग्रेस) जीते
12.25PM – चंडीगढ़ में कांग्रेस हेडक्वार्टर का दृश्य (Photo Source: Express Photo by Sahil Walia)

12.20PM – पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह जीते, अकाली दल के जनरल जेजे सिंह की जमानत जब्त।
12.17PM – पहला दो नतीजे आए
जालंधर पश्चिम सीट पर कांग्रेस के सुशील कुमार रिंकू जीते
अनंदपुर साहिब सीट पर कांग्रेस के कुंवर पाल सिंह जीते
12.12 PM – नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ” ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर। सिद्धू बस मांगे पंजाब की खैर।”
12.08 PM – नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “खुशी से ज्यादा बदले की भावना को अलग रखते हुए पंजाब की लड़ाई लड़नी होगी। जो पंजाब के हक में होगा वही हमारे लिए जरूरी होगा। हमारे भीतर कोई बदले की भावना नहीं है। जो पंजाब जो सबसे ज्यादा परमवीर चक्र जीतता था, वह संकट से उभरे। पंजाब का खजाना जो इन भ्रष्टाचारियों ने लूटा था वह वापस लौटे। सबसे बड़ा बोझ अपेक्षाओं का होता है। लोगों को बहुत उम्मीद है कि हम पंजाब को प्रगति की राह पर ले जा सकें। केजरीवाल साहब इसलिए हारे क्योंकि उनके नियत में खराबी थी। यह राहुल गांधी, कैप्टन अमरिंदर और सोनिया गांधी की जीत है। यह कांग्रेस के अस्तित्व और साख की लड़ाई थी।”
12.05 PM – प्रेस कान्फ्रेंस कर रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू
उन्होंने कहा- पंजाब के लोगों को जो आस और उम्मीद थी उनका हमारे ऊपर विश्वास था, ये उस आस और उस विश्वास का परिणाम है। मैंने तब भी डंके की चोट पर कहा था कि यह कांग्रेस के लिए न्यू ईयर गिफ्ट है। पंजाब ने दुष्टों को हराया है। जब-जब अहंकार बढ़ जाता है तो भगवान इस अहंकार का नाश करता है। पंजाब में यही हुआ है। पब्लिक सब जानती है। ये जो सोशल मीडिया की अफवाहे हैं। केजरीवाल साहब की भी बड़ी हार हुई है, क्योंकि सत्य प्रताड़ित हो सकता है लेकिन हार नहीं सकता।
12.00 PM- पंजाब में धीरे-धीरे तस्वीर साफ होती जा रही है। 117 सीटों के रुझान में कांग्रेस बहुमत से ज्यादा 73 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, अकाली दल गठबंधन 18 सीटों पर, आम आदमी पार्टी 24 और अन्य 2 सीटों पर आगे चल रही है।
11.51 AM- जलालाबाद में आम आदमी पार्टी के भगवंत मान दूसरे नंबर पर आ गए हैं। हालांकि सुखबीर बादल अभी भी सबसे आगे चल रहे हैं
11.47 AM- अकाली दल के नेता और सीएम बादल के मीडिया एडवाइजर हरचरण बैंस ने कहा, “हम जनता के फैसले को मानते हैं। थोड़े समय में तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।”
11.41 AM- कांग्रेस के जगबीर बरार मतगणना केंद्र छोड़कर चले गए। उनके मुकाबले पर लड़े शिरोमणी अकाली दल के गुरप्रताप सिंह वडाला करीब 7000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
11.36 AM- पड़ोसी राज्य यूपी में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। रूझानों में बीजेपी 300 के पार पहुंच गई है। जबकि एक मुस्लिम बहुल देवबंद सीट का नतीजा भी आ गया। यहां भाजपा ने जीत दर्ज की। क्लिक कर पढ़िए यूपी का लाइव अपडेट
11.30 AM- आइए थोड़ा आंकड़ों की ओर रुख करते हैं।
ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी राज्य में अकाली दल के वोट-शेयर को खासा नुकसान नहीं पहुंचा पाई। सुबह 11:20 बजे तक, शिरोमणी अकाली दल का वोट शेयर 24 फीसदी रहा, वहीं आप का 23 फीसदी रहा है। अकाली दल 20 सीटों पर आगे चल रही है, जबकी सहयोगी गठबंधन पार्टी भाजपा 2-3 सीटों पर आगे है।
11.21 AM- भोलाथ सीट से आम आदमी पार्टी के सुखपाल खैरा आगे हैं। वहीं पटियाला में मोती बाग पैलेस के बाहर कांग्रेस का जश्न शुरू हो गया है। फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार आगे हैं।
11.15 AM- पार्टी भले ही हार रही हो लेकिन अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में वोट बंट जाने का फायदा उन्हें मिल रहा है। वहीं, लंबी सीट पर प्रकाश सिंह बादल 10 हजार वोटो से आगे चल रहे हैं।
11.08 AM- अमृतसर ईस्ट सीट से नवजोत सिंह सिद्धू आगे चल रहे हैं। उनके जीतने के पूरे आसार हैं।
11.01 AM- अबोहर सीट से पंजाब कांग्रेस के वायस-प्रेसिडेंट सुनील जाखर पीछे चल रहे हैं।
10.56 AM- सभी 117 सीटों के रुझान आ गए हैं। पहले नंबर पर चल रही कांग्रेस 64 सीटों पर आगे हैं। अकाली-भाजपा – 22, आप – 26, अन्य – 05 सीट पर आगे है।
10.50 AM- कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास पर जश्न शुरू भी हो गया है। यह एक संयोग ही कहा जाएगा कि कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार अमरिंदर सिंह का आज जन्मदिन भी है।
10.45 AM- मजीठिया सीट से बिक्रम सिंह मजीठा 6549 वोटों से आगे चल रहे हैं

10.38 AM- भाजपा-अकाली गठबंधन दूसरे नंबर पर चल रहा है, हालांकि पहले नंबर पर चल रही कांग्रेस से काफी पीछे है।
10.31 AM- पांच बार विधायक रहे राकेश पांडे (कांग्रेस) लुधियाना नॉर्थ सीट पर पीछे चल रहे रहैं। प्रवीण बंसल (बीजेपी) आगे हैं। इस सीट पर अकाली दल के बागी नेता मदन लाल बग्गा और कांग्रेस के बागी नेता हेमराज अग्रवाल निर्दलीय लड़ रहे हैं। इसके अलावा अमृतसर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस बड़े अंतर से आगे चल रही है।
10.25 AM- पंजाब की कुल 117 में से 116 सीटों का रूझान आया। कांग्रेस – 63, आप – 25, अकाली-भाजपा – 27, अन्य – 01 सीट पर आगे
10.20 AM- पंजाब में काउंटिंग सेंटर की एक तस्वीर

10.08 AM- जलालाबाद सीट से डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल करीब 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसी सीट पर भगवंत सिंह मान (आप) तीसरे नंबर पर हैं। वहीं बात करें डेरा बस्सी सीट की तो यहां कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र ढिल्लों 180 वोटों से आगे हैं। इसके अलावा मोहाली से कांग्रेस उम्मीदवार बलबीर सिद्धू 156 वोटों से आगे हैं।
10.05 AM- आम आदमी पार्टी के लिए नतीजे अच्छे आते नहीं दिख रहे। लगभग सभी बड़े उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं। दाखा सीट से आप के उम्मीदवार एचएस फुल्का करीब 1700 वोटों से पीछे चल रहे हैं। मनप्रीत सिंह अयाली (अकाली) आगे हैं।
9.58 AM: चुनाव आयोग के मुताबिक पंजाब के रूझान
कांग्रेस – 51
आप – 22
अकाली-भाजपा – 28
अन्य – 01
9.50 AM: कांग्रेस खदूर साहिब,जबकि शिरोमणी अकाली दल लंबी, मजिठा और मोगा सीट पर आगे है। लंबी में स्थित बादल आवास के बाहर अकाली दल समर्थक। लंबी सीट पर अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल और कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच मुकाबला है।

9.45 AM: बिक्रम सिंह मजीठिया (SAD) मजीठा सीट से लगभग 6000 सीट से आगे चल रहे हैं। बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बिक्रम सिंह पर कई आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर पंजाब में आप की सरकार बनती है तो बिक्रम सिंह को जेल भेजा जाएगा।
9.40 AM: पंजाब में कुल 117 में 88 सीटों का रूझान आया।
कांग्रेस – 46
आप – 20
अकाली-भाजपा – 23
अन्य – 02
9.35 AM: शिरोमणी अकाली दल के टिकट पर धर्मकोट सीट से चुनाव लड़ने वाले एग्रीकल्चर मिनिस्टर तोता सिंह पीछे चल रहे हैं। तातो सिंह पंजाब के कीटनाशक घोटाले में नाम आने के कारण विवादों में रहे थे।
9.31 AM: पंजाब के एग्जिट पोल कुछ हद तक सही साबित होते दिख रहे हैं। रुझानों की बात करें तो पंजाब में कांग्रेस सबसे आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है। हालांकि दोनों की सीटों पर करीब दोगुने का अंतर है।
9.25 AM: 55 सीटों के रुझान मिल गए हैं। कांग्रेस सबसे ज्यादा 30 सीटों पर आगे चल रही है, अकाली दल गठबंधन 10 सीटों पर, आम आदमी पार्टी 16 सीटों पर आगे चल रही है।
9.20 AM: आप नेता कपिल मिश्रा से पूछा गया कि अगर पंजाब में आप जीतती है तो उनका मुख्यमंत्री कौन होगा? इसपर उन्होंने कोई साफ-साफ जवाब नहीं दिया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में SAD 2, कांग्रेस एक और आप भी एक सीट पर आगे है।
9.10 AM: कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला सीट से आगे चल रहे हैं। वह पटियाला और लम्बी दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। वह 3500 वोट से आगे हैं।
9.05 AM: चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में SAD 2, कांग्रेस एक और आप भी एक सीट पर आगे है।
9.00 AM : जलालाबाद सीट से BJP+SAD के नेता सुखबीर सिंह बादल पीछे चल रहे हैं।
8.50 AM: पंजाब की लाम्बी सीट से प्रकाश सिंह बादल आगे चल रहे हैं। वहां से आप पार्टी की तरफ से जरनैल सिंह खड़े हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से अमरिंदर सिंह मैदान में हैं।
8.45 AM: पंजाब: 16 सीटों के शुरुआती रुझान में कांग्रेस 12 सीटों पर आगे। AAP और अकाली गठबंधन 2-2 सीटों पर आगे।
8.40 AM: पढ़िए 9 मार्च को आए एग्जिट पोल्स में क्या कहा गया था
8.35 AM: पंजाब में कांग्रेस पार्टी भी दो सीटों पर आगे चल रही है।
8.30 AM: लुधियाना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट से डाले गए वोटों को गिना जा रहा है। माना जाता है कि पोस्टल बैलेट में भाजपा को ज्यादा वोट मिलते हैं।
8.20 AM: शुरुआती रुझान के मुताबिक पंजाब में बीजेपी-अकाली 7 सीटों पर आगे चल रही है।
8.15 AM: पंजाब में 117 सीटों के लिए गिनती शुरू हो चुकी है। इसके लिए 27 जगहों पर 54 सेंटर बनाए गए हैं।
8.02 AM: पंजाब के साथ-साथ बाकी सभी राज्यों में भी वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। कुछ देर में ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
7.59 AM: पंजाब में सरकार बनाने के लिए 59 सीट चाहिए होती हैं।
7.50 AM: आप नेता और भगवंत मान ने नतीजे आने से पहले ट्वीट किया था, ‘सुखबीर बादल की पंजाब में 234 सीटें जीतने की तमन्ना पूरी हुईं..कोई चैनल 2 सीट दे रहा है ..कोई 3 कोई 4 .. 2,3,4 = 234’
7.45 AM: गिनती शुरू होने से पहले आप नेता संजय सिंह ने लिखा, ‘पंजाब AAP के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनायें,नये पंजाब के सपने को प्रभु ज़रूर साकार करेगा आपकी मेहनत रंग लायेगी।’
7.40 AM: आम आदमी पार्टी के समर्थन में कमाल आर खान ने भी ट्वीट किया। उन्होंने आप पार्टी को नतीजे आने से पहले ही बधाई भी दे डाली।
7.33 AM: एक्टर जावेद जाफरी ने वोटों की गिनती शुरू होने से आम आदमी पार्टी की जीत के लिए प्रार्थनी की। जाफरी ने कहा कि उनको उम्मीद है कि आप पंजाब और गोवा में जीत दर्ज करेगी।
7.19 AM: वोटों की गिनती आठ बजे से शुरू होगी। आज पता लगेगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी।
7.15 AM: कांग्रेस नेता अजय माकन ने पंजाब चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। अजय माकन ने ट्विटर पर एक चार्ट शेयर किया है। इस चार्ट में ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर अकाली और बीजेपी गठबंधन, कांग्रेस, और आम आदमी पार्टी को सीटें दी गई है। माकन की इस पोस्ट के हिसाब से कांग्रेस पंजाब में 67 सीटें लेकर सरकार बनाएगी, जबकि आप को 40 सीटें, और अकाली और बीजेपी को 10 सीटें मिल सकती हैं। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।
– पंजाब के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। जब दो मुख्य राजनीतिक दलों के क्षत्रप आमने-सामने एक-दूसरे को ताल ठोंक रहे हैं। ये जंग हो रही है पंजाब की वीआईपी सीट लांबी में । यहां, लड़ी जा रही चुनावी जंग सबसे जुदा, सबसे बड़ी है। पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल अपने निर्वाचन क्षेत्र लांबी में शायद अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी राजनैतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं। और, उन्हें यह चुनौती पेश कर रहे हैं कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अमरिंदर सिंह। दक्षिण पश्चिम पंजाब के मुक्तसर जिले की लांबी सीट पर चुनावी मुकाबले को और कड़ा बनाने में आम आदमी पार्टी (आप) ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। उसने यहां से दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह को मैदान में उतारा है। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।
– पंजाब का जलालाबाद सीट भी इस बार वीआईपी सीट में शुमार है। इस सीट पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल और दो लोकसभा सदस्य आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद भगवंत मान और कांग्रेस के लुधियाना से सांसद रणवीत सिंह बिट्ट यहां से चुनाव मैदान में हैं।बिट्ट पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पौत्र हैं। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का सीट होने की वजह से ये सीट खासी चर्चा में हैं। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।
– इस चुनाव में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। वे अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि, ‘वे अपने लिए इलेक्शन नहीं लड़ रहे हैं। और वे पद नहीं चाहते। बस पंजाब बहाल होना चाहिए। सिद्धू के मुताबिक यह निजी लड़ाई नहीं है, और वे पंजाब के युवाओं को सही रास्ते पर लाना चाहता हैं। सिद्धू ने बताया कि उनके लिए जरूरी था कि वे सिस्टम में आकर लड़ाई लड़ें। पूर्व क्रिकेटर और पूर्व बीजेपी नेता ने कहा कि इस बार जीतना है पंजाब को, पंजाबियत को, हर पंजाबी को, जोड़ने वाले को मान मिलता है, तोड़ने वाले को अपमान। कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिद्धू ने अपनी पुरानी पार्टी भाजपा को कैकेयी और कांग्रेस को कौशल्या बताया था। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।
6.15 AM– पंजाब के पूर्व मुख्ममंत्री बेअंत सिंह की बेटी गुरकंवल कौर को भी इस चुनाव में खट्टे- मीठे अनुभव मिले। गुरकंवल कौर बीजेपी में शामिल हुईं, लेकिन तीन दिन बाद ही कांग्रेस का फिर से दामन थाम लिया। राज्य में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह और पटियाला की विधायक परनीत कौर ने गुरकंवल कौर का एक बार फिर से कांग्रेस में स्वागत किया। गुरकंवल कौर के मुताबिक वे अपने राजनीतिक परिवार में वापस आकर खुश हैं। आपको बता दें कि बेअंत सिंह कांग्रेस की तरफ से 1992 से 1995 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। माना जाता है कि उन्होंने पंजाब से आतंकवाद खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी कार को आतंकवादियों ने बम लगाकर उड़ा दिया था जिस कारण उनकी मौत हो गई थी। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।
6.00 AM: आम आदमी पार्टी को इस चुनाव से बड़ी उम्मीदें हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यहां कई रैलियां की है। आप ने करीब 15 हजार कार्यकर्ताओं को खुफिया मिशन पर लगा रखा था। आप ने चुनाव से पहले 14 हजार 286 खुफिया कैमरे खरीदे थे जिसके जरिए आप अपने वॉलेन्टियर्स से मतदान में होनेवाली किसी तरह की गड़बड़ी की खुफिया रिकॉर्डिंग करवाई थी। साल 2015 में दिल्ली विधान सभा चुनावों में भी आप ऐसा कर चुकी है। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।

