Pune Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का सात चरणों में चुनाव हुए। सोमवार, 4 जून, 2024 को मतों की गिनती की जा रही है। इस दौरान इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच जबरदस्त टक्कर देखने के लिए मिली। इसी लोकसभा सीटों में से एक महाराष्ट्र की पुणे सीट भी है, जहां से कांग्रेस के रविन्द्र धंगेकर शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे थे लेकिन, बाद में बीजेपी के मुरलीधर मोहोल आगे हुए और उन्होंने 123038 वोटों से जीत हासिल कर ली है। दोनों पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिली।
भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए चुनौती वाली सीट
पुणे लोकसभा सीट पर अब तक 11 बार कांग्रेस तो वहीं भाजपा ने 4 बार चुनाव जीता है। पिछले तीन चुनाव 2014, 2019, 2024 में भाजपा ने अपना नया नया उम्मीदवार दिया है।
पुणे लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Pune Lok Sabha Elections Result 2014)
पुणे लोकसभा में साल 2014 में बीजेपी के अनिल शिरोले ने कांग्रेस के विश्वजीत पतंगराव कदम को लगभग 3 लाख के भारी अंतर से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी के अनिल शिरोले को 5,69,825 वोट मिले थे। उनके सामने चुनाव लड़ रहे विश्वजीत कदम को 2,54,056 वोट मिल रहे थे। तीसरे नंबर पर रहे मनसे के दीपक नथाराम पाइगुडे को 93,502 वोट हासिल हुए थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | अनिल शिरोले | 5,69,825 |
कांग्रेस | विश्वजीत कदम | 2,54,056 |
मनसे | दीपक नथाराम पाइगुडे | 93,502 |
पुणे लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Pune Lok Sabha Elections Result 2019)
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 की तरह बीजेपी के गिरीश बापत ने कांग्रेस के मोहन जोशी को 3 लाख के अधिक अंतर से हराया था। इस सीट पर बीजेपी के गिरीश बापत को 6,32,835 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस पार्टी के मोहन जोशी को 3,08,207 वोट हासिल हुए।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | गिरीश बापत | 6,32,835 |
कांग्रेस | मोहन जोशी | 3,08,207 |