Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के गढ़ अमेठी पहुंची। इस दौरान उन्होंने वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात भी की। इस बीच प्रियंका ने लोगों से चुनावी तैयारियों के बारे में पूछा। यही नहीं, प्रियंका गांधी ने साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तरफ इशारा करते हुए कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि तैयारी कैसी चल रही है? बता दें कि इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसके अलावा प्रियंका ने कहा कि इस बार राहुल गांधी अमेठी से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

National Hindi News Today LIVE: आज मेरठ से शुरू होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव अभियान

क्या बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा: बता दें कि भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने बूथ कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव तैयारियों समीक्षा की। बता दें कि इस दौरान न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें प्रियंका पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रहीं हैं। इस वीडियो में प्रियंका कह रही हैं, ‘तैयारी कर रहे हो आप चुनाव की? इस वाले की नहीं, 2022 के लिए? कर रहे हो?’

चुनाव लड़ने पर बोलीं प्रियंका: दरअसल, प्रियंका अमेठी और रायबरेली के दौरे पर हैं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्‍या वो आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं तो उन्‍होंने कहा, “क्‍यों नहीं, पार्टी कहेगी तो चुनाव जरूर लड़ूंगी।” इसके बाद उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश को बचाने का चुनाव है।

अमेठी से राहुल जीतेंगे चुनाव: प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी के चुनाव परिणाम के बारे में बोलते हुए कहा कि यहां से राहुल गांधी ऐतिहासिक जीत दर्ज करके पीएम बनेंगे। आगे उन्होंने कहा कि इस बार हमारा ध्यान पूर्वांचल पर होगा और उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में भी मैं सक्रिय रहूंगी।

Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019