Odisha Election Results 2019 Updates: ओडिशा विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। इस बार फिर नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, सबसे बड़ी पार्टी बीजद 108 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 4 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा है। भाजपा ने राज्य की 23 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को महज 9 सीटें मिली है। सीपीआई (एम) ने 1 और निर्दलीय उम्मीदवार 1 सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रहे। वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजद को 44.71 प्रतिशत वोट मिले हैं। भाजपा को 32.50, कांग्रेस को 16.12 प्रतिशत वोट मिले हैं।
Election Results 2019 LIVE Updates: यहां देखें नतीजे
ओडिशा में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए एआईसीसी के राज्य प्रमुख निरंजन पटनायक ने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया है। उन्होंने कहा, “राज्य में कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन और खुद का भी सीट नहीं बचा पाने की वजह से मैं इस्तीफा देता हूं। पार्टी को संगठन मजबूत बनाने को लेकर कड़े कदम उठाने की जरूरत है। अवसरवादियों को बाहर का रास्ता दिखा, युवाओं को जोड़ने की जरूरत है।”
और कहां हुए विस चुनाव?: आम चुनाव के साथ इस बार देश के चार राज्यों में विस चुनाव हुए। इनमें ओडिशा के अलावा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। आंध्र में 175, अरुणाचल में 60 और सिक्किम में 32 विस सीटें हैं।
Lok Sabha Election Results 2019 LIVE: Check Here


चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, सबसे बड़ी पार्टी बीजद 108 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 4 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा है। भाजपा ने राज्य की 23 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को महज 9 सीटें मिली है। सीपीआई (एम) ने 1 और निर्दलीय उम्मीदवार 1 सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रहे।
BJD के चंद्र सारथी बेहरा ने कटक-सदर विधानसभा सीट से भाजपा के दिलीप मल्लिक को 24,000 मतों के अंतर से हराया। वहीं तालचेर विधानसभा सीट से BJD के ब्रज किशोर प्रधान ने भाजपा के कालंदी सामल को 24,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया।
बसुदेवपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेडी के बिष्णुब्रत राउतरा ने जीत दर्ज की, वहीं जाटनी विधानसभा सीट से कांग्रेस के सुरेश राउतराय ने बीजेडी की विभूति बालाबंट्रे को हराकर जीत दर्ज की।
सालेपुर विधानसभा सीट से BJD के प्रशांत बेहरा ने बीजेपी के प्रकाश बेहरा को 18,000 से ज्यादा वोटों से हराया। वहीं जयदेव विधानसभा क्षेत्र से BJD के अरबिंद धाली ने निर्दलीय प्रत्याशी नबकिशोर मलिक को शिकस्त दी।
कांग्रेस के रमेश जेना सनाखेमुंडी विधानसभा सीट से BJD के नंदिनी देवी को 23,531 वोटों से पराजित किया। वहीं तेलकोई विधानसभा सीट से BJD के प्रेमानंद नायक ने बीजेपी के धनुर्जय सिंधू को 6,502 मतों से हराया।
बरीपाडा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रकाश सोरेन ने BJD की सरोजनी हेम्ब्रम को 17,718 से अधिक मतों से हराया। वहीं चौदर कटक विधानसभा सीट पर BJD के सौविक बिसवाल ने बीजेपी के नयन मोहंती को शिकस्त दी है।
बीजेपुर विधानसभा क्षेत्र से सीएम नवीन पटनायक 56,000 वोटों से जीते। नवीन पटनायक लगातार पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने की तैयारी में हैं। वहीं बौध विधानसभा सीट से बीजेडी के प्रदीप अमात ने बीजेपी प्रत्याशी सुशांत प्रधान को 10,000 से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में भारी जीत की बधाई दी। नवीन पटनायक ने कहा कि, वो भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर ओडिशा की जनता के लिए बेहतर कार्य करने के लिए आशावान हैं।
ओडिशा विधानसभा चुनाव में अब तक के रूझानों में भारतीय जनता पार्टी 24, बीजू जनता दल 110, कांग्रेस 10 और अन्य 02 सीटों पर आगे चल रही है।
बाराबती-कटक विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद मोक्विम 3151 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजू जनता दल के देबाशीष और भारतीय जनता पार्टी के समीर देव पीछे हैं।
बीजू जनता दल के भागीरथी सेठी आनंदपुर विधानसभा क्षेत्र से 31722 मतों से आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के आलोक सेठी और कांग्रेस के जयदेव जेना इनसे काफी पीछे हैं।
पद्मपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजू जनता दल के बिजय रंजन सिंघ बरिहा 5,5025 मतों के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप पूरोहित से आगे चल रहे हैं। प्रदीप पूरोहित को अब तक 48,794 मत मिले हैं। वोटों की गिनती जारी है।
BJD उम्मीदवार सुरज नारायण पात्रो, दिगापंडी विधानसभा क्षेत्र में 16,944 मतों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी की पिंकी प्रधान और कांग्रेस के प्रफुल्ल पांडा अभी भी पीछे।
राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी ली, इसके अलावा उन्होनें पीएम मोदी के साथ साथ अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी की जीत पर उन्हें भी बधाई दी। राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संयम न खोने की अपील की है।
बीजू जनता दल के प्रत्याशी भंजानगर विधानसभा सीट से जीत गए हैं। बिक्रम अरूख ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रद्युम्न नायक को 8319 वोटों से हराया है।
बारचना विधानसभा सीट से बीजू जनता दल के प्रत्याशी अमर सतपति ने जीत हासिल की है। इधर राज्य के सीएम नवीन पटनायक की बीजेपुर सीट से जीत लगभग तय हो चुकी है। वो यहां 33944 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अस्का विधानसभा सीट से बीजू जनता दल की प्रत्याशी मंजुला स्वैन ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी देबराज मोहंती को 27, 643 वोटों से हरा दिया है।
ओडिशा में मतगणना जारी है। इस बीच जो रुझान सामने आ रहे हैं उसमें बीजू जनता दल को 108 सीट, भारतीय जनता पार्टी को 24, कांग्रेस को 12 और अन्य को 02 सीट मिलती नजर आ रही है। जाहिर है सत्तारूढ़ बीजेडी एक बार फिर एक बड़ी जीत की तरफ बढ़ती दिख रही है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के सीएम को उनकी पार्टी की इस जीत पर बधाई भी दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनकी पार्टी को राज्य के विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। बता दें कि ओडिशा में मतगणना के बाद जो रुझान आ रहे हैं उनसे यह लगभग साफ हो चुका है कि राज्य में एक बार फिर बीजू जनता दल की सरकार बनेगी।
ओडिशा विधानसभा चुनाव में कियोनझर सीट पर भाजपा प्रत्याशी मोहन माझी आगे चल रहे हैं। यहां महोन माझी का मुकाबला बीजू जनता दल के उम्मीदवार माधव सरदार और कांग्रेस प्रत्याशी बिद्याधर देहुरी से है।
साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बारीपदा सीट से बीजद उम्मीदवार सानंद मरांडी ने भाजपा के निसामणी बास्के को 11,856 मतों के अंतर से हराया था। बांगिरिपोसी सीट से बीजद के सुदाम मरांडी ने कांग्रेस के पुरूषोत्तम नायक को 28,772 वोटों से हराया था। सत्तारूढ़ दल के प्रफुल्ल कुमार पांगी ने पोट्टांगी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को 10,700 से ज्यादा मतों से हराया था।
बीजू जनता दल 102 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा यहां 26 सीटों पर आगे हैं। राज्य में कांग्रेस 15 सीटों पर आगे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी और बीजेडी के बीच काफी कड़ा मुकाबला होता दिख रहा है। अभी तक हुई मतगणना और प्राप्त रुझानों के मुताबिक बीजेडी 11 सीटों और बीजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है।
भंडारीपोखरी विधानसभा सीट पर बीजू जनता दल के उम्मीदवार प्रफुल्ल सामल बढ़त बनाए हुए हैं। प्रफुल्ल सामल के खिलाफ यहां भाजपा प्रत्याशी बद्रीनारायण ढाला और कांग्रेस उम्मीदवार निरंजन पटनायक ताल ठोक रहे हैं।
विधानसभा की 21 सीटों पर BJP, 10 सीटों पर कांग्रेस, एक सीट पर CPI(M), एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार और एक सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा आगे चल रहा है।
नवीन पटनायक बीजू जनता दल के प्रमुख हैं। पटनायक समृद्ध राजनीतिक विरासत से आते हैं। उनके पिता बीजू पटनायक ओडिशा के मुख्यमंत्री थे। नवीन पटनायक लगातार चार बार से ओडिशा में सत्ता में हैं। नवीन पटनायक की शादी ग्यान से हुई है। नवीन पटनायक की शुरुआती पढ़ाई देहरादून से हुई। इसके बाद वह दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे और अपनी युवावस्था में एक लेखक के तौर पर नाम कमाया। उस दौरान वह ओडिशा और राजनीति दोनों से दूर थे। नवीन पटनायक के विरोधी उनकी आलोचना करते हैं कि उन्हें उड़िया बोलनी नहीं आती, लेकिन उनका अपने राज्य के लोगों पर काफी प्रभाव है।
लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत हासिल हुई है। जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। पीएम ने ट्वीट में सबका साथ, सबका विकास के साथ सबका विश्वास की बात कही।
देश भर में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। मतगणना के बाद जो रूझान सामने आए हैं उनमें भारतीय जनता पार्टी 300 के आकंड़ें के पार जाती दिख रही है। बीजेपी की इस बड़ी जीत पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। नेतन्याहू ने पीएम को बधाई देते हुए कहा कि हम भारत और इजरायल की दोस्ती को और मजबूत करने और आगे ले जाने की दिशा में प्रयास करेंगे। इधर श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंधे ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने पीएम को बधाई देते हुए लिखा कि 'हम आप के साथ और करीब आकर काम करने की दिशा में देख रहे हैं।'
चुनाव आय़ोग की वेबसाइट के मुताबिक ओडिशा के सुंदरगढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जुएल ओराम 37,044 वोटों से आगे चल रहे हैं।
साल 2000 में भाजपा के साथ चुनाव लड़कर बीजेडी ने ओडिशा विधानसभा में बहुमत हासिल किया और नवीन पटनायक मुख्यमंत्री बने। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनावों में एनडीए की हार हुई लेकिन विधानसभा चुनावों में पटनायक की पार्टी को बहुमत मिला।
ओडिशा की 145 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। इनमें 111 सीटों पर BJD, 21 सीटों पर BJP, 11 सीटों पर कांग्रेस, एक सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और एक पर CPI(M) आगे चल रही है।
तालचर सीट से बीजद प्रत्याशी ब्रज किशोर प्रधान को जीत हासिल हुई थी। पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कालंदी सामल को 14,322 मतों से हराया। उस चुनाव में ब्रज किशोर प्रधान को 56,465 वोट मिले जबकि सामल को 42,143 मत मिले थे। वहीं मल्कानगिरि जिले के चित्रकोंडा सीट से बीजद प्रत्याशी दामबरू सीसा ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनाधर काकरी को 24,730 मतों से हराया था।
ओडिशा के मशहूर संबलपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जयनारायण मिश्रा अब बीजू जनता दल के प्रत्याशी रासेश्वरी पाणिग्रही से आगे चल रहे हैं।
अपने पिता बीजू पटनायक की मौत के बाद नवीन पटनायक ने राजनीति में कदम रखा। नवीन पटनायक ने अपने पिता के नाम पर बीजू जनता दल का गठन किया और एक साल बाद 1997 में राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने। नवीन पटनायक ने भ्रष्टाचार विरोधी और गरीबों के साथ खड़े होने के नारे दिए, जिससे उनको राज्य में काफी समर्थन मिला।
बीजेडी उम्मीदवार ब्रजा प्रधान तालचेर से, सरोज मेहर पटनागढ़ से, ध्रूबा साहू राजनगर से और मंगला किशन राजगंगपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।
पिपली विधानसभा सीट से बीजू जनता दल के उम्मीदवार प्रदीप महारथी मौजूदा विधायक हैं। यहां भाजपा ने अश्रिता पटनायक और कांग्रेस ने अजीत मंगराज को टिकट दिया था। कांग्रेस ने इस सीट से युधिष्ठिर सामंतराय को हटाकर अजीत मंगराज को टिकट दिया था।
नवीन पटनायक अपने पिता बीजू पटनायक की मृत्यु के बाद जनता दल के नेता बने। वह 11वीं लोकसभा में अस्का से लोकसभा का चुनाव जीते। यह उनके पिता बीजू पटनायक की भी लोकसभा सीट रही है। चुनाव जीतने के बाद जनता दल में फूट पड़ गई और उन्होंने बीजू जनता दल का का गठन किया। इसके बाद वह एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़े और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में खनन मंत्री भी रहे।
ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ हुए थे। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने विधानसभा चुनाव में इस बार अपनी पारंपरिक सीट हिंजली के अलावा पश्चिमी ओडिशा की बीजेपुर विधानसभा सीट से भी सियासी अखाड़े में ताल ठोका है। उनके ऐसा करने की वजह पश्चिमी ओडिशा में कांग्रेस और भाजपा की बढ़त को रोकना है।
बीजेडी उम्मीदवार चंद्रानी मूर्मू कियोनझार सीट से 17,733 वोट से आगे चल रहे हैं। रमेश माझी नबारंगपुर से 22,524 वोटों से आगे चल रहे हैं। कोरापुट से कौशल्या हिकाका 7,734 सीट से आगे चल रहे हैं। अनुभव मोहंती केंद्रपाड़ा सीट से 3,760 मतों से आगे चल रहे हैं।
साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो फुलबनी सीट से बीजद उम्मीदवार दुगुनी कन्हार ने भाजपा प्रत्याशी देब नारायण प्रधान को 25,540 मतों से हराया था। ओडिशा में बीजद के मुख्य सचेतक प्रभात कुमार त्रिपाठी ने बांकी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रबिन्द्र कुमार मलिक को 43,758 वोटों से हराया था।
ओडिशा विधानसभा चुनाव में महांगा सीट काफी अहम है। इस सीट पर बीजू जनता दल के उम्मीदवार प्रताप जीना, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शारदा प्रधान और कांग्रेस के उम्मदवार देबेंद्र कुमार साहू के बीच कांटे का मुकाबला है।