Odisha Assembly Election 2024 Full Schedule: लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा में विधानसभा के लिए भी मतदान किया जाएगा। 18 अप्रैल को पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। चुनाव आयोग ओडिशा के विधानसभा चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी कर चुका है। ओडिशा में चार चरणों में विधानसभा चुनाव लगाए जाएंगे। ओडिशा की 147 सीटों के लिए विधानसभा का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है। विधानसभा चुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव के साथ ही 4 जून को जारी किए जाएंगे।

4 चरणों में होगा मतदान

ओडिशा में विधानसभा के लिए 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान किया जाएगा। पहले चरण में कुल 28 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 35, तीसरे चरण में 42 और चौथे चरण में 42 सीटों पर मतदान होगा। ओडिशा में पिछली बार 11 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच चुनाव आयोजित कराए गए थे। पिछली बार भी यहां 4 चरणों में मतदान किया गया था।

चुनावी कार्यक्रमपहला चरण (28 सीटों पर वोटिंग)दूसरा चरण (32 सीटों पर वोटिंग)तीसरा चरण (42 सीटों पर वोटिंग)चौथा चरण (42 सीटों पर वोटिंग)
अधिसूचना जारी होने की तारीख18 अप्रैल, 2024 (गुरुवार)26 अप्रैल, 2024 (शुक्रवार)29 अप्रैल, 2024 (सोमवार)7 मई, 2024 (मंगलवार)
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख25 अप्रैल, 2024 (गुरुवार)3 मई, 2024 (शुक्रवार)6 मई, 2024 (सोमवार)14 मई, 2024 (मंगलवार)
नामांकन जांच करने की तारीख26 अप्रैल, 2024 (शुक्रवार)4 मई, 2024 (शनिवार)7 मई, 2024 (मंगलवार)15 मई, 2024 (बुधवार)
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख29 अप्रैल, 2024 (सोमवार)20 मई, 2024 (सोमवार)9 मई, 2024 (गुरुवार)17 मई, 2024 (शुक्रवार)
चुनाव की तारीख13 मई, 2024 (सोमवार)20 मई, 2024 (सोमवार)25 मई, 2024 (शनिवार)1 जून, 2024 (शनिवार)
मतगणना की तारीख4 जून, 2024 (मंगलवार)4 जून, 2024 (मंगलवार)4 जून, 2024 (मंगलवार)4 जून, 2024 (मंगलवार)

यहां पढ़ें आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

ओडिशा में कुल कितने वोटर

ओडिशा में इस बार कुल 3.30 करोड़ मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1.65 करोड़ से अधिक पुरुष वोटर जबकि 1.63 करोड़ से अधिक महिला वोटर हैं। वहीं 3380 थर्ड जेंडर मतदाता है। ओडिशा में सीनियर सिटीजन मतदाताओं की संख्या भी काफी है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार 6,78,000 मतदाता वरिष्ठ नागरिक कैटेगरी के हैं।

यहां पढ़ें लोकसभा चुनाव का फुल शेड्यूल

पिछली बार क्या रहे थे नतीजे

ओडिशा में पिछले 20 साल से नवीन पटनायक मुख्यमंत्री हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेडी ने राज्य की कुल 147 सीटों में से 112 पर जीत दर्ज की थी। वहीं बीजेपी के हिस्से में 23 सीटें आई थीं। कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों पर ही सिमट गई थी। इस बार बीजेपी को ओडिशा में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।