Lok Sabha Election 2019 के दौरान नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब शहजादा (राहुल गांधी) फेल हो गया तो शहजादी (प्रियंका गांधी) को बुलाया गया है। वह अमेठी में बच्चों को गाली देना सिखाती है। आप कृपया इटली चली जाएं और वहां गालियां सिखाएं।
उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। बता दें कि प्रियंका गांधी अंबाला में चुनावी रैली कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से की। उधर, आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में उनकी पत्नी ने आरोपी लगाया है, जिसके बाद यह कार्यवाही की गई।