Narpatganj Assembly Election Result 2025 ( नरपतगंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2025) LIVE: बिहार की नरपतगंज विधानसभा सीट के लिए 11-11-2025 को मतदान हुआ था। नरपतगंज विधानसभा सीट पर इस बार BJP ने Devanti Yadav को उम्मीदवार बनाया। वहीं RJD ने Manish Yadav को उम्मीदवार बनाया। नरपतगंज सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव परिणाम में BJP के Jai Prakash Yadav ने जीत हासिल की थी। नरपतगंज सीट पर हार जीत का अंतर 28610 वोट का रहा था। चुनाव में उन्होंने RJD उम्मीदवार Anil Kumar Yadav को हराया था। नरपतगंज में 2020 के चुनाव में 61.05% मतदान हुआ था। चुनाव में 49.06% वोट पाकर BJP नंबर 1 रही थी।

नरपतगंज विधानसभा चुनाव परिणाम/इलेक्शन रिजल्ट २०२५ | Narpatganj Election Result 2025

यहां देखें नरपतगंज की विधानसभा सीट के लाइव नतीजे और जानें चुनाव में किस पार्टी का उम्मीदवार आगे और कौन पीछे।

Candidates Party Status
Akhilesh Kumar IND Awaited
Alok Kumar IND Awaited
Anant Kumar Ray Rashtriya Jansambhavna Party Awaited
Anil Kumar Yadav IND Awaited
Bechan Ram IND Awaited
Chandresh Kumar Bhartiya Lok Chetna Party Awaited
Devanti Yadav BJP Awaited
Janardan Yadav Jan Suraaj Party Awaited
Jitendra Yadav IND Awaited
Lalit Kumar Sah Prism Awaited
Manish Yadav RJD Awaited
Mohammad Aslam Beg Apna Adhikar Party Awaited
Pappu Kumar Singh Rashtrawadi Janlok Party (Satya) Awaited
Shoab Alam The National Road Map Party of India Awaited
Shravan Kumar Das IND Awaited

Narpatganj (Bihar) Vidhan Sabha Election Candidates

यहां देखें नरपतगंज विधानसभा सीट के सभी उम्मीदवारों की पार्टी, संपत्ति और पारिवारिक प्रष्ठभूमि से जुड़ी पूरी जानकारी।

उम्मीदवार सूची 2025

उम्मीदवार सूची 2020

उम्मीदवार सूची 2015

उम्मीदवार सूची 2010

नरपतगंज में पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे | Narpatganj Last 3 Terms Result, Winner Name

यहां देखें नरपतगंज में पिछले विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी के उम्मीदवार की जीत हुई और किसे हार का सामना करना पड़ा।

पिछले चुनावों में के नतीजे

Year
Party
Candidates Name
2020
Jai Prakash Yadav
2015
Anil Kumar Yadav
2010
Devanti Yadav

बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 | Bihar Vidhan Sabha Election Results 2025 LIVE

यहां जानें बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर किस पार्टी का उम्मीदवार आगे और कौन पीछे रहा।

Live Updates
02:02 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: दूसरे चरण में 122 सीटों पर हुई थी वोटिंग 

बिहार में पहले चरण में 122 सीटों पर वोटिंग हुई थी। ये सीटें 20 जिलों- पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिलों में हैं।

01:15 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: 243 रिटर्निंग अफसरों की देखरेख में होगी काउंटिंग

चुनाव आयोग ने कहा है कि 243 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना की पूरी तैयारी की जा चुकी है। आयोग ने बयान जारी कर कहा, मतगणना 243 रिटर्निंग अफसरों की देखरेख में, उनके साथ तैनात 243 पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में और उम्मीदवारों अथवा उनके एजेंटों की मौजूदगी में कराई जाएगी।”

01:01 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: 243 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतों की गिनती के लिए राज्य के 38 जिलों में स्थित 46 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अफसरों ने बताया कि मतगणना के मद्देनजर शुक्रवार को पटना के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

00:48 (IST) 14 Nov 2025

पटना में सभी स्कूल आज बंद

मतगणना व्यवस्था के चलते पटना के सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे।

00:33 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: पहले चरण में 121 सीटों पर हुई थी वोटिंग

बिहार में पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग हुई थी। यह 121 सीटें 18 जिलों- गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर में हैं।

00:30 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: चुनाव आयोग का एक्शन, मतगणना पदाधिकारी को हटाया

चुनाव आयोग ने मतगणना से पहले चेनारी विधानसभा क्षेत्र के मतगणना पदाधिकारी को पद से हटा दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने एक बयान में निर्देश दिया कि ललित भूषण रंजन को तत्काल सभी चुनावी दायित्वों से मुक्त किया जाए जिसमें मतगणना प्रक्रिया भी शामिल है। हालांकि, रोहतास के अतिरिक्त जिलाधिकारी एवं अतिरिक्त कलेक्टर ललित भूषण रंजन को पद से हटाए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

00:12 (IST) 14 Nov 2025

बिहार चुनाव नतीजे सुबह 8 बजे से

बिहार में मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 243 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

23:37 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: बदलाव का संकेत है अधिक मतदान- कृष्णा अल्लावरु

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा, "हम सभी को विश्वास है कि बिहार की जनता महागठबंधन को अपना आशीर्वाद देगी। हम ऐसा इसलिए महसूस करते हैं क्योंकि जब इतना अधिक मतदान हुआ है, तो हम मानते हैं कि यह बदलाव का संकेत है क्योंकि सरकार ने किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर काम नहीं किया है। हमें विश्वास है कि बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं।"

23:31 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: बिहार में बदलाव के लिए वोटिंग हुई- मुकेश सहनी

वीआईपी प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा, "मैं राज्य के सभी पदाधिकारियों से अपील करता हूं कि आपने संविधान की रक्षा करने, देश में निष्पक्ष चुनाव कराने और लोकतंत्र को बचाने की शपथ ली है। हम आपसे अपील करते हैं कि आप अपने संकल्प के तहत काम करें। इस चुनाव में जनता का बहुत पैसा खर्च हुआ है... बिहार में बदलाव के लिए वोटिंग हुई है। राज्य के युवाओं को बदलाव चाहिए, उन्हें रोजगार चाहिए... एनडीए को पता था कि वे कहीं नहीं टिकेंगे।"

22:26 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: मतगणना प्रक्रिया को धीमा करने की होगी साजिश- तेजस्वी यादव

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "जिन अधिकारियों को फोन आ रहे हैं या मिलने के लिए बुलाया जा रहा है, उनसे हमें जानकारी मिली है कि कल पूरी मतगणना प्रक्रिया को धीमा करने और महागठबंधन द्वारा जीती गई सीटों की घोषणा न करने और एनडीए की सीटों की घोषणा पहले करने की साजिश होगी... वे कल ऐसी रणनीति अपनाएंगे।"

21:49 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: डबल इंजन सरकार के साथ है जनता- विजय कुमार सिन्हा

एग्जिट पोल पर उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "जनता की भावना डबल इंजन सरकार की विकास गति के पक्ष में है… जब एग्जिट पोल के नतीजे आएंगे, तो वे एग्जिट पोल से बेहतर होंगे।"

20:30 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: जन सुराज को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान- प्रदीप गुप्ता

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बारे में एक्सिस माई इंडिया के सीएमडी प्रदीप गुप्ता ने कहा, "हमारे एग्ज़िट पोल के अनुसार, जन सुराज को चुनावों में शून्य से दो सीटें मिलेंगी... और 4% वोट मिलेंगे। उनके प्रयास सराहनीय हैं लेकिन मंज़िल अभी दूर है... अगर वो इसी लगन से मेहनत करते रहे तो ज़रूर कुछ असर दिखाएंगे।"

20:26 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: जमीनी स्तर पर SIR कोई मुद्दा नहीं था- प्रदीप गुप्ता

बिहार विधानसभा चुनाव में 'वोट चोरी' के आरोपों के असर पर एक्सिस माई इंडिया के सीएमडी प्रदीप गुप्ता ने कहा, "किसी भी दावे का तब तक कोई मतलब नहीं होता जब तक उसका आधार और सार जनता को प्रभावित न करे... जमीनी स्तर पर, यह मुद्दा कोई मुद्दा ही नहीं था।"

20:23 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: तेजस्वी यादव को सपने देखने दीजिए- अरुण भारती

लोजपा (रामविलास) के नेता अरुण भारती ने कहा, "(वोटों की) गिनती सही तरीके से होगी। तेजस्वी यादव को सपने देखने दीजिए। उनका (राजद एमएलसी सुनील सिंह) बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सरकार बनाएंगे।"

19:39 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Exit Poll: प्रशांत किशोर और ओवैसी को निराश करेंगे चाणक्य एग्जिट पोल के आंकड़े, जानें क्या है अनुमान

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे चरण का मतदान था। ...और पढ़ें
19:31 (IST) 13 Nov 2025

बिहार चुनाव में जहां-जहां पीएम मोदी की रैलियां, वहां मतदान ज्यादा

प्रधानमंत्री मोदी ने 24 अक्टूबर को बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव अभियान की शुरूआत से पहले समाजवादी नेता एवं भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर को उनके पैतृक गांव में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ...यहां पढ़ें
19:29 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: बिहार में बनाएंगे मजबूत सरकार- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "... वे इस तथ्य को पचा नहीं पा रहे हैं कि वे बिहार चुनाव हार रहे हैं और हताशा में अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणी कर रहे हैं। हर राजनीतिक दल को फीडबैक मिलता है लेकिन एनडीए में जो संतुष्टि का स्तर देखा जा रहा है, वह महागठबंधन में नहीं है। हम बिहार में एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं जो अगले पांच वर्षों में राज्य की प्रगति के लिए काम करेगी।"

19:00 (IST) 13 Nov 2025
Bihar Election Results 2025 LIVE: प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा एनडीए - संजय सेठ

बिहार विधानसभा चुनाव पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, "बिहार की जनता को सुशासन, प्रधानमंत्री मोदी का उत्साह और नीतीश कुमार की मेहनत फिर से मिलने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने वाला है।"

18:49 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: राजद एमएलसी के बयान पर शांभवी चौधरी ने दिया रिएक्शन

राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बयान पर लोजपा-रामविलास की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "बिहार में एनडीए सरकार की सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए सोशल मीडिया पर इस तरह की धमकियां देना संभव नहीं है। बिहार में जो शांति बनी हुई है, उसे किसी के बयान से भंग नहीं किया जा सकता। उनकी विचारधारा किसी न किसी तरह से समाज में हिंसा भड़काने की है। उनकी राजनीतिक विचारधारा जातिवाद और सांप्रदायिकता पर आधारित है।"

18:43 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: पुलिस जानती है कि क्या करना है- अजय आलोक

आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, "इसमें नया क्या है? बिहार की जनता भेड़ियों को पसंद नहीं करती, क्या उन्हें ये बात अब तक समझ नहीं आई? अगर कोई जनता को भड़काने की कोशिश करेगा तो पुलिस जानती है कि क्या करना है।"

18:42 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: एनडीए को मिलेगा जनादेश- दिलीप जायसवाल

एग्जिट पोल पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "...बिहार की जनता एनडीए को जनादेश दे रही है और उसके नेतृत्व में अपना विश्वास दोहरा रही है। अगले 24 घंटों में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। जो लोग अपमानजनक टिप्पणी करेंगे या जनता को गुमराह करने की कोशिश करेंगे, उन्हें जनता बख्शेगी नहीं। बिहार कानून और व्यवस्था द्वारा शासित राज्य है और कोई भी व्यक्ति या समूह जो भड़काऊ बयान जारी करेगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।"

18:31 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

चुनाव आयोग के अनुसार, वोटों की गिनती शुक्रवार, 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से शुरू होगी। अंतिम नतीजे देर शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है।

17:54 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: सुनील सिंह के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश न करें- मनोज कुमार झा

राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बयान पर राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "... मैं आपसे आग्रह करता हूं कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश न करें। बिहार चुनाव रैली के दौरान भाजपा द्वारा जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, उससे पता चलता है कि वे हार रहे हैं। वे बिहार में रोजगार या विकास की बात नहीं करते। इस चुनाव में हमने कई स्तरों पर बदलाव देखा है।"

17:37 (IST) 13 Nov 2025

नतीजों से पहले ही बिहार में कांग्रेस को जबरदस्त झटका, शकील अहमद ने 88 साल पुराना नाता तोड़ा

शकील अहमद ने अपने पत्र में लिखा है कि वह बहुत दुखी मन से कांग्रेस से इस्तीफा देने का फैसला कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह किसी भी दूसरे राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे।  ...और पढ़ें
17:36 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: सुनील सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश

बिहार के डीजीपी ने भड़काऊ बयान देने के लिए आरजेडी नेता सुनील सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

17:31 (IST) 13 Nov 2025

Axis My India के एग्जिट पोल में बीजेपी को बड़ा झटका, पिछले बिहार चुनाव से इतनी सीटें कम मिलने का अनुमान

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस बीच Axis My India ने एग्जिट पोल पेश कर दिया है। ...यहां पढ़ें
17:30 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Exit Poll: प्रशांत किशोर का अनुमान हो सकता सही, Today's Chanakya एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में किसकी सरकार?

अगर हम बिहार एग्जिट पोल पर नेताओं की बयानबाजी का जिक्र करें तो महागठबंधन इसे पूरी तरह से गलत बता रहा है। ...और पढ़ें
17:29 (IST) 13 Nov 2025

‘हम 160 से ज्यादा सीटें जीतेंगे…’,  तेजस्वी यादव ने बिहार को लेकर आए एग्जिट पोल्स को किया खारिज

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें ग्राउंड से बेहद अच्छा फीडबैक मिला है। ...और पढ़ें
17:17 (IST) 13 Nov 2025
Bihar Election Result 2025: एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने लगाया जोर

बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एनडीए और महागठबंधन के तमाम बड़े नेताओं ने जोरदार चुनाव प्रचार किया। एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम बड़े चेहरों ने चुनाव का मोर्चा संभाला तो महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी और अन्य नेताओं ने चुनावी जनसभा की।

17:14 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: एनडीए और महागठबंधन में शामिल हैं ये दल

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), बीजेपी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) जबकि महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी, वामदल और इंडिया इन्क्लूसिव पार्टी शामिल हैं।