Madhya Pradesh (MP) Vidhan Sabha Chunav Result 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP ने दमदार प्रदर्शन किया है। राज्य में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 163 पर जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस पार्टी को महज 66 सीटों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा, भारत आदिवासी पार्टी ने भी प्रदेश में पहली बार जीत दर्ज कर एक सीट अपने कब्जे में की। इन तीन दलों के अलावा, कोई भी अन्य दल अपना खाता नहीं खोल पाया। राज्य में चुनाव जीतने वाले दिग्गजों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (बुधनी), कैलाश विजयवर्गीय (इंदौर एक), केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (दिमनी), प्रहलाद पटेल (नरसिंहपुर), लोकसभा सांसद राकेश सिंह (जबलपुर पश्चिम), लोकसभा सांसद उदय प्रताप सिंह (गाडरवारा) से चुनाव जीत चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (निवास) से चुनाव हार गए हैं। एमपी चुनाव में शिवराज सिंह चौहान सरकार के 10 मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 सीट के लिए मतदान 17 नवंबर को हुआ था। मतगणना 3 दिसंबर की सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू हुई थी।
Election Result 2023 , Madhya Pradesh (MP) Vidhan Sabha Chunav Parinam: एमपी में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम में आपका स्वागत है। आज चार राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़) में मतगणना का दिन है। इस ब्लाग में हम मध्य प्रदेश में मतगणना से जुड़ी पल पल की अपडेट्स लेकर हाजिर होंगे। मध्य प्रदेश में सत्ता के सिंहासन पर कौन काबिज होगा. यह जानने के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिए।
चौंकाने वाली बात यह है कि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (निवास) से चुनाव हार गए हैं। एमपी चुनाव में शिवराज सिंह चौहान सरकार के 10 मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है।
