Madhya Pradesh (MP) Vidhan Sabha Chunav Result 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP ने दमदार प्रदर्शन किया है। राज्य में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 163 पर जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस पार्टी को महज 66 सीटों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा, भारत आदिवासी पार्टी ने भी प्रदेश में पहली बार जीत दर्ज कर एक सीट अपने कब्जे में की। इन तीन दलों के अलावा, कोई भी अन्य दल अपना खाता नहीं खोल पाया। राज्य में चुनाव जीतने वाले दिग्गजों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (बुधनी), कैलाश विजयवर्गीय (इंदौर एक), केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (दिमनी), प्रहलाद पटेल (नरसिंहपुर), लोकसभा सांसद राकेश सिंह (जबलपुर पश्चिम), लोकसभा सांसद उदय प्रताप सिंह (गाडरवारा) से चुनाव जीत चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (निवास) से चुनाव हार गए हैं। एमपी चुनाव में शिवराज सिंह चौहान सरकार के 10 मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 सीट के लिए मतदान 17 नवंबर को हुआ था। मतगणना 3 दिसंबर की सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू हुई थी।
Election Result 2023 , Madhya Pradesh (MP) Vidhan Sabha Chunav Parinam: एमपी में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है
मध्य प्रदेश के जबलपुर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। आज के रुझान उसके अनुकूल हैं।’ पांचों राज्यों के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।
#WATCH जबलपुर, मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी…आज के रुझान उसके अनुकूल हैं…" pic.twitter.com/QGDROgugGs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
मध्य प्रदेश में भोपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘सेवा और सुशासन की जो हमारी सरकार है, जनता का पूर्ण आशीर्वाद भाजपा के साथ रहेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।’ तेलंगाना के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "…सेवा और सुशासन की जो हमारी सरकार है, जनता का पूर्ण आशीर्वाद भाजपा के साथ रहेगा…मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी…" pic.twitter.com/jMMriS8Ieh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने छिंदवाड़ा सीट पर अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के विवेक बंटी साहू से करीब 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले वह पीछे चल रहे थे। इस सीट से 22 लोग चुनाव मैदान में उतरे हैं। तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के ठाकुर त्रिविक्रम हिरपाची हैं। हालांकि, उन्हें अब तक 81 वोट ही मिले हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पार्टी के अन्य नेता भोपाल में राज्य पार्टी के कार्यालय में पहुंच गए हैं। चुनाव आयोग के नवीनतम आधिकारिक रुझानों के अनुसार, राज्य में भाजपा 66 सीटों पर और कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। एक पर भारत आदिवासी पार्टी का उम्मीदवार आगे है। देखें वीडियो
#WATCH | Madhya Pradesh Congress president Kamal Nath and other leaders of the party gather at the state party office in Bhopal.
— ANI (@ANI) December 3, 2023
As per the latest official EC trends, BJP is leading on 37 seats and the Congress on 7 seats in the state. pic.twitter.com/MNGpStJQcN
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, ‘मैंने कोई रुझान नहीं देखे। मुझे 11 बजे तक कोई रुझान की तरफ देखने की आवश्यकता नहीं है। मैं बहुत आश्वस्त हूं। मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर भरोसा है।’
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, "मैंने कोई रुझान नहीं देखे। मुझे 11 बजे तक कोई रुझान की तरफ देखने की आवश्यकता नहीं है। मैं बहुत आश्वस्त हूं। मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर भरोसा है…" pic.twitter.com/pWmf1CwcZf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
मध्य प्रदेश की राऊ विधानसभा सीट से भाजपा के लिए अच्छी खबर है। यहां भाजपा के मधु वर्मा कांग्रेस के कद्दावर युवा नेता जीतू पटवारी से करीब 5000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग की वेबसाइट में अब तक 8 सीटों पर रुझान जारी किए गए हैं। इनमें से 7 सीटों पर भाजपा और एक में कांग्रेस आगे है। हालांकि, ये अभी शुरुआती रुझान हैं। आगे तस्वीर बदल सकती है। छत्तीसगढ़ के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।
मध्य प्रदेश में भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ यानी ग्वालियर-चंबल संभाग से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। इस संभाग में कमलनाथ का जादू चलता दिख रहा है। यहां 34 विधानसभा सीटे हैं। पिछली बार भाजपा ने 34 में से 26 सीटें जीतें थीं। राजस्थान के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिकर करें।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। जी न्यूज के मुताबिक, रुझानों में भाजपा 100 और कांग्रेस 104 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, एबीपी के अनुसार, भाजपा और कांग्रेस 91-91 सीटों पर आगे चल रही हैं।
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा, ‘बहुत शुरुआती रुझान हैं, लेकिन संकेत कांग्रेस के लिए अच्छे हैं। पोस्टल बैलेट में भी कांग्रेस को अच्छे वोट मिल रहे हैं। शासकीय कर्मचारी जहां वोट देता है लगभग वह माहौल बदलने का संकेत होता है। यह 18 साल की सरकार थी। लोग बोर हो चुके थे। हमें बदलाव का वातावरण दिख रहा था। हमको लगता है कि वह मतों में बदलेगा।’ देखें Video तेलंगाना के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।
VIDEO | "There are very initial trends, but the indications are good for Congress," says Congress leader @VTankha on MP Assembly polls. #MadhyaPradeshElections2023
— Press Trust of India (@PTI_News) December 3, 2023
#AssemblyElectionsWithPTI
(Full video is available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/qaDaygVzlJ
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, मैंने अब तक रुझान नहीं देखे हैं, लेकिन मुझे मध्य प्रदेश की जनता पर भरोसा है कि वे अपना भविष्य सुरक्षित रखेंगे।। देखें Video
VIDEO | Madhya Pradesh elections 2023: "I have not seen the trends yet, but I have faith in the people of Madhya Pradesh," says Madhya Pradesh Congress president @OfficeOfKNath as counting of votes for MP Assembly polls begins.#AssemblyElectionsWithPTI… pic.twitter.com/tGd3ETljac
— Press Trust of India (@PTI_News) December 3, 2023
मध्य प्रदेश में भाजपा 76 और कांग्रेस 61 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, दतिया से भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं है। इस सीट से शिवराज सरकार में गृह मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा पीछे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश में छतरपुर के एक मतगणना केंद्र पर पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए बक्से खोले गए। उधर, दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘आशाओं से कही ज्यादा हमें नतीजों के आने की पूरी उम्मीद है। 4 राज्यों हमें मिलने वाले हैं।’ पांचों राज्यों के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "आशाओं से कही ज्यादा हमें नतीजों के आने की पूरी उम्मीद है। 4 राज्यों हमें मिलने वाले हैं।" pic.twitter.com/H3RwKQqk0A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
#WATCH मध्य प्रदेश: छतरपुर के एक मतगणना केंद्र पर पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए बक्से खोले गए। pic.twitter.com/ANFJ6O6wYC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
मध्य प्रदेश में बालाघाट में मतगणना से पहले खोले गए पोस्टल बैलेट का वीडियो वायरल है। कांग्रेस ने बालाघाट कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा को निलंबित करने की मांग की। कांग्रेस की ऐश्वर्या चौधरी ने X पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा ने 27 नवंबर को एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रत्याशियों को बिना बताए स्ट्रांग रूम खुलवाया और डाक मतपत्रों की पेटियां खोलीं। चुनाव आयोग कहां है?
Dr. Girish Mishra, Collector of Balaghat district of Madhya Pradesh, today on 27th November, opened the strong room and opened the boxes of postal ballots without informing the candidates in a polytechnic college .
— Aishwarya Choudhary (@AishC40) November 27, 2023
Where is election commission?
pic.twitter.com/hHvjkyX48x
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘मैंने पहले भी कहा है और इसे फिर से कहूंगा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में हम 130 से अधिक सीटें लेकर आ रहे हैं।’ देखें Video
VIDEO | Madhya Pradesh elections 2023: "I have said it before and I will say it again, we will win more than 130 seats (in Madhya Pradesh Assembly polls)," says Congress leader @digvijaya_28.#AssemblyElectionsWithPTI #MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/Zbou8Z72bO
— Press Trust of India (@PTI_News) December 3, 2023
मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए हुए चुनाव के 16 दिन बाद रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 43 और कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है। अभी पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं। इसके बाद ईवीएम (EVM) के वोट की गणना होगी।
मध्य प्रदेश में शुरुआती रुझान सामने आए हैं। इसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों में कांटे की टक्कर होती दिख रही है। दोनों ही पार्टियां 18-18 सीटों पर आगे हैं। छत्तीसगढ़ के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। मध्य प्रदेश के मुरैना में SP शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा, ‘सभी जगह पुलिस की व्यवस्था की गई है। करीब 800 पुलिस अधिकारी विभिन्न जगहों पर तैनात हैं। शहर में डायवर्जन पॉइंट्स बनाए गए हैं, जिससे आम जनता को कोई दिक्कत ना हो। यहां सख्त व्यवस्था की गई है।’ छत्तीसगढ़ के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।
#WATCH मुरैना, मध्य प्रदेश: SP शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा, "सभी जगह पुलिस की व्यवस्था की गई है। करीब 800 पुलिस अधिकारी विभिन्न जगहों पर तैनात हैं…शहर में डायवर्जन प्वाइंट्स बनाए गए हैं, जिससे आम जनता को कोई दिक्कत ना हो…यहां सख्त व्यवस्था की गई है…" pic.twitter.com/G92SbtGZEc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले इंदौर में स्ट्रॉन्ग रूम का ताला मतगणना अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। राजस्थान के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिकर करें।
#WATCH मध्य प्रदेश: राज्य विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले इंदौर में स्ट्रॉन्ग रूम का ताला मतगणना अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरु होगी। pic.twitter.com/Xr8TTYMKAv
ग्वालियर में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘यह लोकतंत्र का महापर्व है और इस पर्व में जनता ने भी बढ़-चढ़ भागीदारी की है। मतदान ज्यादा हुआ है। भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हम 125-150 सीटें जीतेंगे।’ तेलंगाना के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।
#WATCH ग्वालियर: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "यह लोकतंत्र का महापर्व है और इस पर्व में जनता ने भागीदारी भी बढ़-चढ़ कर ली…मतदान ज्यादा हुआ है…भाजपा की सरकार बनने जा रही है…125-150 सीटें जीतेंगे।" pic.twitter.com/x0DIB5R4bo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के कमलनाथ ने अपनी-अपनी पार्टियों की जीत का भरोसा जताया है। थोड़ी देर यानी 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। कुछ देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे। मध्य प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार? यह जानने के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिए। पांचों राज्यों के चुनावी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा, उज्जैन में यह आशंका सच साबित होती दिखाई दे रही है कि @BJP4MP अपनी चुनावी हार को बचाने के लिए नौकरशाही का खुलकर दुरुपयोग करेगी! कोठी पैलेस स्ट्रांग रूम में डाक मतपत्र पेटी की सील टूटी पाई गई है! कांग्रेस प्रत्याशी और प्रतिनिधियों ने जब आपत्ति दर्ज करवाई तो प्रशासनिक नुमाइंदों की नींद टूटी! क्या चुनाव आयोग निष्पक्ष है?
उज्जैन के स्ट्रांग रूम तक पहुंची,
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) December 2, 2023
मतगणना के पहले की आशंकाएं!!
• उज्जैन में यह आशंका सच साबित होती दिखाई दे रही है कि @BJP4MP अपनी चुनावी हार को बचाने के लिए नौकरशाही का खुलकर दुरुपयोग करेगी!
• कोठी पैलेस स्ट्रांग रूम में डाक मतपत्र पेटी की सील टूटी पाई गई है! कांग्रेस… pic.twitter.com/EFEFDRiZ7K
मध्य प्रदेश की डाबरा विधानसभा सीट पर बीजेपी की कद्दावर नेता इमरती देवी का मुकाबला कांग्रेस के विधायक सुरेश राजे से है। इमरती देवी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की समर्थक हैं। उन्होंने सिंधिया के साथ ही बीजेपी की सदस्यता ली थी। डाबरा विधानसभा सीट कई मायनों में खास है। राज्य के गृहमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का यह गृहनगर है। 2008 के चुनाव से कांग्रेस इस सीट पर लगातार जीत रही है। 2008 में ही यह विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हुई थी और उसके बाद से यह कांग्रेस के कब्जे में चली गई। पूरी खबर यहां पढ़ें
पन्ना विधानसभा सीट पर मुकाबला बीजेपी के बृजेंद्र प्रताप सिंह और कांग्रेस पार्टी के भरत मिलन पांडे के बीच है। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बृजेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शिवजीत सिंह ‘भैया राजा’ को 20708 वोटों के अंतर से मात दी थी। 2018 के चुनाव में बृजेंद्र प्रताप सिंह को 68359 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस पार्टी के शिवजीत सिंह ‘भैया राजा’ को 47651 वोट हासिल हुए थे।
मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर थोड़ी देर में मतगणना शुरू होने वाली है। कुछ घंटों में इस सीट के पहले रुझान सामने आएंगे। छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर मुकाबला बीजेपी के विवेक बंटी साहू और कांग्रेस के कमलनाथ के बीच है। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के दीपक सक्सेना ने जीत हासिल की थी।
मध्य प्रदेश की इंदौर 1 विधानसभा सीट पर थोड़ी देर में मतगणना शुरू होने वाली है। थोड़ी ही देर में इस सीट से पहला रुझान सामने आएगा। इंदौर एक विधानसभा सीट पर बीजेपी की ओर से कद्दावर नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस ने अपने वर्तमान विधायक संजय शुक्ला पर फिर से भरोसा जताया है। कैलाश विजयवर्गीय 6 बार विधायक चुने जा चुके हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए ‘INDIA’ गठबंधन बनाया गया है। इन चुनावों में प्रभावशाली प्रदर्शन से विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) में पार्टी की स्थिति मजबूत होगी। भाजपा गुजरात की जीत की लय को मध्य प्रदेश में दोहराने की कोशिश में होगी।
निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केवल वैध पास रखने वाले लोगों को ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। मई में कर्नाटक में भाजपा को सत्ता से हटाने के बाद कांग्रेस की नजर मध्य प्रदेश में जीत पर है।
इंदौर-1 से चुनाव लड़ने वाले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा के तीन लोकसभा सदस्यों राकेश सिंह, गणेश सिंह और रीति पाठक की चुनावी किस्मत का भी फैसला आज होगा। राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव कराए गए थे।
मध्य प्रदेश की 230 सीट में से 47 अनुसूचित जनजाति के लिए और 35 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (बुधनी सीट से) और कमल नाथ (छिंदवाड़ा) के अलावा तीन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते भी विधानसभा चुनाव में उतरे हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (निवास) से चुनाव हार गए हैं। एमपी चुनाव में शिवराज सिंह चौहान सरकार के 10 मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है।
