मिजोरम की सेरछिप सीट ZPM उम्मीदवार लालडुहोमा (Lalduhoma) ने जीत दर्ज की है। उन्होंने MNF के Malsawmzuala Vanchhawng को 2982 वोटों से मात दी है। लालडुहोमा को चुनाव में कुल 8314 वोट मिले। वहीं एमएनएफ उम्मीदवार को 5332 वोट ही मिले। कांग्रेस ने इस बार R. Vanlaltluanga को मौका दिया। चुनाव में वह तीसरे नंबर पर रहे। बीजेपी ने भी K. Vanlalruati को चुनावी मैदान में उतार दिया है।
वैसे दिलचस्प बात ये है कि पिछले चुनाव में इस सीट से Lalduhoma ने जीत दर्ज की थी जो इस बार ZPM के प्रत्याशी बन गए हैं। पिछली बार तो उन्होंने निर्दलीय ही उतरने का फैसला किया था और सफल भी रहे थे। दूसरे स्थान पर तब कांग्रेस के Lal Thanhawla आए थे। 2013 के चुनाव की बात करें तो तब कांग्रेस के ही Lal Thanhawla ने यहां से जीत दर्ज की थी।
जानकार मानते हैं कि इस राज्य में ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट के लालदुहोमा ने चुनाव को काफी दिलचस्प बना दिया है। पिछली बार भी आठ सीटें जीतकर कांग्रेस को तो पछाड़ दिया था, इस बार सभी सीटों पर चुनाव लड़ सत्ता में आने की पूरी कवायद की जा रही है।
