Mizoram Vidhan Sabha Chunav Result 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आएंगे। मतगणना जारी है। ZPM ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और सरकार बनाने की स्थिति में है। CM जोरामथंगा आइजोल पूर्व-I से हार गए हैं। उनकी कैबिनेट के कई मंत्री भी चुनाव हार गए। राज्य के उपमुख्यमंत्री भी चुनाव हार गए हैं। ZPM ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया है। पहले नतीजे मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के साथ 3 दिसंबर को घोषित किए जाने थे, लेकिन चुनाव आयोग ने मिजोरम के लिए मतगणना की तारीख में संशोधन किया। पूर्वोत्तर राज्य में विधानसभा की 40 सीटें हैं। इस बार राज्य में कुल 174 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां 7 नवंबर को सभी 40 सीटों पर वोटिंग हुई थी। मिजोरम की अगर हॉट सीट की बात करें तो यहां आइजोल-पूर्व-I सीट पर सीएम जोरमथांगा के खिलाफ जोरम पीपुल्स मूवमेंट के उपाध्यक्ष लालथनसांगा चुनाव में हैं। सेरछिप विधानसभा सीट से जोरम नेशनलिस्ट पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालडुहोमा चुनाव लड़ रहे हैं। वह इस सीट पर वर्तमान विधायक हैं। उनका मुकाबला एमएनएफ पार्टी के नवागंतुक जे. माल्सावमज़ुअल वानचावंग और कांग्रेस उम्मीदवार आर. वानलालट्लुआंगा से है। हच्छेक विधानसभा सीट भी मिजोरम की हॉट सीट मानी जा रही है। यहां से राज्य के मौजूदा खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे और कांग्रेस विधायक लालरिंडिका राल्टे की बीच मुकाबला है। आइजोल पश्चिम-III सीट भी मिजोरम की चर्चित सीटों में से एक है। इस सीट पर मिजोरम नेशनल फ्रंट, जोरम पीपुल्स मूवमेंट और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है।

Live Updates

Mizoram Election Result: मिजोरम में बनेगी ZPM पार्टी की सरकार

14:41 (IST) 4 Dec 2023
Mizoram Election Result 2023 LIVE: ZPM ने रचा इतिहास

मिजोरम में ZPM ने इतिहास रच दिया है और पार्टी को बहुमत मिल गया है। पार्टी 26 सीटों पर चुनाव जीत गई जबकि 1 पर आगे चल रही है। वहीं सत्तारूढ़ MNF को 7 सीटों पर जीत मिली है जबकि 3 पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी केवल एक सीट पर आगे चल रही है जबकि भाजपा को दो सीट पर जीत मिली है।

13:51 (IST) 4 Dec 2023
Mizoram Election Result 2023 LIVE: ZPM को मिला बहुमत

मिजोरम में ZPM को बहुमत मिल गया है। पार्टी 25 सीटों पर चुनाव जीत गई जबकि दो पर आगे चल रही है। वहीं सत्तारूढ़ MNF को 7 सीटों पर जीत मिली है जबकि 3 पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी केवल एक सीट पर आगे चल रही है जबकि भाजपा को दो सीट पर जीत मिली है।

13:45 (IST) 4 Dec 2023
Mizoram Election Result 2023 LIVE: अपनी सीट नहीं बचा पाए CM

मिजोरम में बड़ा उलटफेर हुआ है। CM जोरामथंगा आइजोल पूर्व-I से चुनाव हार गए हैं। ZPM के उम्मीदवार ललथनसांगा ने CM जोरामथंगा के खिलाफ दो हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। ये MNF के लिए बड़ा झटका है।

12:37 (IST) 4 Dec 2023
Mizoram Election Result 2023 LIVE: स्वास्थ्य मंत्री चुनाव हारे

मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री और एमएनएफ उम्मीदवार डॉ. आर लालथंगलियाना ZPM के जेजे लालपेखलुआ से 135 वोटों के अंतर से हार गए हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री भी चुनाव हार गए हैं। जबकि सीएम जोरामथंगा पीछे चल रहे हैं।

12:36 (IST) 4 Dec 2023
Mizoram Election Result 2023 LIVE: ZPM के वाइस प्रेसिडेंट का बड़ा बयान

पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर ZPM (ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट) के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. केनेथ चावंगलियाना ने कहा, "फिलहाल हम 20 से अधिक सीटों पर आगे चल रहे हैं, जो पहले से ही बहुमत है। मुझे लगता है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। हमारी मुख्य प्राथमिकता कृषि होगी, खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर होना और फिर बिजली और कम्युनिकेशन और हमारी युवा पीढ़ी के लिए काम करना है।"

https://twitter.com/ANI/status/1731560618287939688

12:35 (IST) 4 Dec 2023
Mizoram Election Result 2023 LIVE: ZPM के सीएम उम्मीदवार का बड़ा बयान

ZPM के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालडुहोमा ने कहा, "मिजोरम वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। हमें निवर्तमान सरकार से यही विरासत मिलने वाली है। हम अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने जा रहे हैं। वित्तीय सुधार आवश्यक है और इसके लिए हम एक संसाधन जुटाने वाली टीम बनाने जा रहे हैं। कल या परसों मैं राज्यपाल से मिलूंगा। शपथ ग्रहण इसी महीने होगा।"

https://twitter.com/ANI/status/1731562264191488359

12:30 (IST) 4 Dec 2023
Mizoram Election Result 2023 LIVE: बीजेपी एक सीट पर जीती

मिजोरम में बीजेपी भी एक सीट पर जीत हासिल कर चुकी है तो वहीं दो सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस पार्टी भी दो सीट पर आगे चल रही है।

12:29 (IST) 4 Dec 2023
Mizoram Election Result 2023 LIVE: स्वास्थ्य मंत्री चुनाव हारे

मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री और एमएनएफ उम्मीदवार डॉ. आर लालथंगलियाना ZPM के जेजे लालपेखलुआ से 135 वोटों के अंतर से हार गए हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री भी चुनाव हार गए हैं। जबकि सीएम जोरामथंगा पीछे चल रहे हैं।

12:26 (IST) 4 Dec 2023
Mizoram Election Result 2023 LIVE: CM जोरामथंगा आइजोल पूर्व-I से पीछे चल रहे

मिजोरम में बड़ा उलटफेर हुआ है। CM जोरामथंगा आइजोल पूर्व-I से पीछे चल रहे हैं। ZPM के उम्मीदवार ललथनसांगा ने CM जोरामथंगा के खिलाफ दो हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाई है। ये MNF के लिए बड़ा झटका है।

10:39 (IST) 4 Dec 2023
Mizoram Election Result 2023 LIVE: मिजोरम के उपमुख्यमंत्री चुनाव हारे

मिजोरम के उपमुख्यमंत्री चुनाव हार गए हैं। उपमुख्यमंत्री तावंलुइया को तुइचांग में जेडपीएम के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा से शिकस्त मिली है। बता दें कि ZPM अकेले दम पर बहुमत ला रही है रुझानों में ZPM 29 सीटों पर आगे है।

10:06 (IST) 4 Dec 2023
Mizoram Election Result 2023 LIVE: मिजोरम में ZPM को रुझानों में मिला बहुमत

मिजोरम में रुझानों में सत्तारूढ़ एमएनएफ को झटका मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। एमएनएफ 9 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं नई पार्टी ZPM 24 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी भी 2 सीटों पर आगे है। जबकि बीजेपी 3 सीटों पर आगे चल रही है।

09:35 (IST) 4 Dec 2023
Mizoram Election Result 2023 LIVE: मिजोरम में शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर

मिजोरम में शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। एमएनएफ 13 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं नई पार्टी ZPM 15 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी भी 10 सीटों पर आगे है।

08:55 (IST) 4 Dec 2023
Mizoram Election Result 2023 LIVE: ZPM को शुरुआती रुझानों में बहुमत

मिजोरम में शुरुआती रुझानों में एमएनएफ को झटका मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। एमएनएफ 10 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं नई पार्टी ZPM 19 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी भी चार सीटों पर आगे है।

08:45 (IST) 4 Dec 2023
Mizoram Election Result 2023 LIVE: MNF को झटका, ZPM 17 सीटों पर आगे

मिजोरम में विधानसभा चुनाव हुए थे और वोटों की गिनती आज हो रही है। मिजोरम में शुरुआती रुझानों में एमएनएफ को झटका मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। एमएनएफ 7 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं नई पार्टी ZPM 17 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी भी चार सीटों पर आगे है।

07:31 (IST) 4 Dec 2023
Mizoram Election Result 2023 LIVE: मिजोरम में त्रिकोणीय मुकाबला

40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के चुनाव में मोटे तौर पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) जीत को लेकर आश्वस्त है तो वहीं कांग्रेस 2018 में खराब प्रदर्शन के बाद वापसी की उम्मीद कर रही है। ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) भी सत्ता में आने का दावा कर रही है। कई एग्जिट पोल्स में ZPM की सरकार भी बन रही है।

07:16 (IST) 4 Dec 2023
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी। आइजोल के उपायुक्त कार्यालय में मतगणना केंद्र पर तैयारियां जारी है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

07:12 (IST) 4 Dec 2023

https://platform.twitter.com/widgets.js

07:09 (IST) 4 Dec 2023
मतगणना केंद्र पर राजनीतिक दलों के एजेंट जुटे

मिजोरम के सेरछिप में मतगणना केंद्र पर पिछली रात से तैयारियां चल रही हैं। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी। काफी सुबह से ही यहां पर विभिन्न दलों के कार्यकर्ता और एजेंट पहुंचने लगे हैं।

Mizoram Election Result: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में सात नवंबर 2023 को मतदान हुए थे। मिजोरम सरकार का कार्यकाल 17 दिसंबर 2023 को खत्म होना है।