भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद मनोज तिवारी और महेश गिरी की एक फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। शुक्रवार (14 अप्रैल) को सामने आई उस फोटो में महेश गिरी और मनोज तिवारी स्कूटी पर बैठकर घूमते दिख रहे हैं। उनके गले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का का झंडा भी है जिसको देखकर लग रहा है कि दोनों दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव 2017 के लिए प्रचार पर निकले हैं। उनके साइड में एक और वाहन चल रहा है। जिस तीन लोग बैठे हुए हैं। खबर को परवेज सुल्तान नाम के शख्स ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। उस ट्वीट पर लोग मनोज तिवारी को निशाना बना रहे हैं। एक ने लिखा, ‘सैंया भरे कोतवाल अब डर काहे का’, दूसरे ने लिखा, ‘शर्म आनी चाहिए ? उन लोगों को कानून तक नहीं पता, ये बीजेपी के सांसद हैं, इन जोकरों को बच्चों के स्कूल में भेजा जाना चाहिए, दिल्ली में हेलमेट जरूरी है।’
इसके अलावा भी कुछ ट्वीट आए। एक ने लिखा, ‘कोई इस मनोज तिवारी का चलान काटो’, अगले ने लिखा, ‘क्या किसी के पास इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेने का दम है ? क्या इन लोगों का लाइसेंस कैंसल होगा ? या फिर कानून वीआईपी पर नहीं सिर्फ आम नागरिक पर लागू होते हैं।’ कुछ और ट्वीट्स में मनोज तिवारी से पूछा गया कि उनका हेटमेट कहां है ?
मनोज तिवारी सांसद होने के साथ-साथ दिल्ली प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष भी हैं। वह पहले भी विवादों में रह चुके हैं। अभी हाल में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह स्कूल टीचर को डांट रहे थे। उस टीचर ने कथित तौर पर मनोज तिवारी को गाना गाने के लिए कहा था जिसपर वह भड़क गए। उससे पहले नोटबंदी के बाद लाइन में खड़े लोगों का मजाक बनाते हुए भी एक वीडियो आया था। उसमें मनोज तिवारी लोगों का मजाक उड़ा रहे थे।
.@BJP4Delhi chief @ManojTiwariMP campaigning in east Delhi with MP @MaheishGirri @htdelhi pic.twitter.com/482nF0fgyk
— Ebrahim Muhammed Parvez Sultan ابراہیم محمد پرویز (@theparvezsultan) April 14, 2017
मनोज तिवारी के लिए ऐसे-ऐसे ट्वीट आए
https://twitter.com/BikGayiGovt/status/852897161071267840
https://twitter.com/aap_ka_has/status/852909346346455040
Is helmet not required?
— Alphabets (@Banerji_D) April 15, 2017
ये हेलमेट लगाना नहीं जानता क्या अरे मनोजवा दिल्ली सरकार के स्कूल में पढ़ लो सीख जाओगे हेलमेट लगाना।
शक्ल से और अक्ल से बेवकूफ ही दिखते हो।— Er. Ankur Katiyar?? (@ankurkatiyar_ap) April 14, 2017
https://twitter.com/Nadeemgappu/status/852944980985466881
@dtptraffic @DelhiPolice @CPDelhi . No helmets and triple ride . Please take note
— Esperanza !!! Blue Tick ? (@Kashif_DXB_KNN) April 14, 2017
सैंया भरे कोतवाल अब डर काहे का।
— Ashok Goenka ?? (@GOENKASH) April 14, 2017
What a shame? They even don't know the LAW. these are MP from BJP. These jokers first send to Kids school. Helmate is mandatory in delhi.
— Bhagat Singh Fan (@Tiger_AAP) April 14, 2017
@BabitaPhogat are you promoting this kind of responsible party ppl for #MCDelections2017 who break traffic rules, insult womens pic.twitter.com/2U5gp0eOsa
— ತಾಹಿರ್ ರೆಹಾನ್ (@tahirehan) April 15, 2017
@dtptraffic Have the guts to take action and suspend their licenses? Or law is applicable only for common man and not VIPs? @nitin_gadkari
— Akshay Khanna (@akshay_khanna) April 15, 2017

