Manipur-Goa Exit Poll 2022- चुनाव के बाद जारी हुए तमाम एग्जिट पोल की मानें तो मणिपुर और गोवा दोनों ही राज्यों में, जहां बीजेपी गठबंधन की सरकार है वहां अलग-अलग स्थिति दिख रही है। बता दें कि जहां गोवा में त्रिशंकु विधानसभा दिख रही है तो वहीं मणिपुर में बीजेपी सत्ता में वापसी कर सकती है। जन की बात एग्जिट पोल में मणिपुर में बीजेपी सरकार बना सकती है।

मणिपुर

Jan Ki Baat Exit Poll- मणिपुर के लिए जन की बात एग्जिट पोल में बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। बीजेपी को 23 से 28 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं। एनपीपी को 7 से 8, एनपीएफ को 5 से 8 और अन्य के हिस्स आठ से नौ सीटें आ सकती हैं।

India Today – Axis My India exit poll: इंडिया टुडे एक्सिस माय के एग्जिट पोल में मणिपुर में कांग्रेस 4 से 8 सीटें जीत सकती है। वहीं भाजपा के खाते में 33 से 43 सीटें आ सकती है। इसके अलावा NPP को 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य को 6 से 15 सीट मिल सकती है।

ABP News C voter exit poll: सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को मणिपुर में 23 से 27 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 12 से 16 सीटें मिल सकती हैं। एनपीपी को 10 से 14 और एनपीएफ को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं।

गोवा-

India Today – Axis My India exit poll: इंडिया टुडे एक्सिस माय के एग्जिट पोल में भाजपा गोवा की कुल 40 सीटों में से 14 से 18 सीटें पा सकती है। वहीं कांग्रेस 15 से 20 सीटें हासिल कर सकती है। एमजीपी को 2 से 5 तो वहीं अन्य के खाते में 0 से 4 सीटें आ सकती हैं।

ABP News C voter exit poll: सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा 13 से 17 सीटें पा सकती है। वहीं कांग्रेस 12 से 16 सीटें हासिल कर सकती है। टीएमसी और उसके सहयोगी दल 5 से 9 सीटें पा सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 0 से 2 सीटें आ सकती हैं।

Times Now Veto Exit Poll- गोवा में टाइम्स नाउ वीटो के एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिख रहे हैं। इस पोल के अनुसार बीजेपी को गोवा में 14 सीटें, कांग्रेस को 16 सीटें और आप को चार और अन्य को छह सीटें मिल सकती हैं।

Jan Ki Baat Exit Poll: जन की बात के एग्जिट पोल में भाजपा को गोवा में 13 से 19 सीटें हासिल हो सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 14 से 19 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा एमजीपी को 1 से 2, आप को 3 से 5 और अन्य को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं।

मणिपुर में दो और गोवा में एक चरण में मतदान– मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण की वोटिंग 28 फरवरी को 38 सीटों पर हुई। इस दौरान 78.03 फीसदी मतदान हुआ। दूसरे चरण का मतदान 5 मार्च को हुआ। इस दौरान 22 सीटों पर 76.62 फीसदी मतदान हुआ। गोवा की बात करें तो 14 फरवरी को 40 सीटों पर मतदान हुआ। कुल 79.61 फीसदी मतदान हुआ। साल 2017 में गोवा में 81.21% मतदान हुआ था। दोनों राज्यों के परिणाम 10 मार्च को आएंगे।

2017 के चुनाव पर एक नजर- मणिपुर में साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस सबसे ज्यादा 28 सीट जीतकर भी सरकार नहीं बना पाई थी। भाजपा को 21 सीटें मिली थीं। वहीं नेशनल पीपल्स पार्टी और नागा पीपल्स फ्रंट को चार-चार सीटों पर जीत मिली थी। लोजपा और टीएमसी को भी एक-एक सीट पर जीत मिली थी। भाजपा ने नेशनल पीपल्स पार्टी, नागा पीपल्स फ्रंट, लोजपा और दो अन्य विधायकों की मदद से सरकार बनाई थी। वहीं गोवा में भी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन सरकार नहीं बना पाई थी। भाजपा को 13 सीटें मिली थीं और उसने अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।म

2017 के एक्जिट पोल- साल 2017 में मणिपुर में अधिकतर एक्जिट पोल में भाजपा को सबसे बड़े दल के तौर पर उभरकर आने की संभावना जताई थी। गोवा की बात करें तो अधिकतर ओपिनियन पोल में भाजपा को बहुमत के करीब दिखाया गया था।

किस राज्य में किस पार्टी की बन रही है सरकार, जानें यहां…