Maharashtra Lok Sabha Election/Chunav Exit Poll Result 2024 (महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल परिणाम 2024): महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों (Maharashtra Exit Poll) पर इस बार मुकाबला काफी कड़ा देखने को मिला है। लोकसभा चुनाव में अगर किसी राज्य को लेकर असमंजस की स्थिति है तो वो महाराष्ट्र रहने वाला है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि इस राज्य में एनसीपी और शिवसेना में दो फाड़ हो चुका है। उन दो बड़ी सियासी घटनाओं ने जमीन पर सारे समीकरण बदलकर रख दिए हैं। अब महाराष्ट्र में असल में ये समीकरण किसे फायदा देने वाले हैं- बीजेपी या फिर इंडिया गठबंधन, इसका जवाब असल नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल में मिल रहा है। महाराष्ट्र में बीजेपी को कुछ नुकसान होता दिख रहा है।

Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024 Today LIVE: Check Here

महाराष्ट्र में पिछली बार बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा था और शिवसेना के साथ मिलकर उसने कई सीटें अपने नाम की। लेकिन इस बार शिवसेना के धड़े के साथ बीजेपी चुनाव लड़ रही है, वही दूसरा धड़ा शरद पावर की टीम के साथ जा चुका है। इसी तरह इस बार एनसीपी अजित पवार के पास है जो एनडीए की पिच से बैटिंग कर रहे हैं, वहीं खुद शरद पवार इंडिया गठबंधन को अपने अनुभव का फायदा दे रहे हैं। यानी कि स्थिति ऐसी है कि यहां पर कोई भी बड़ा खेल कर सकता है। अब महाराष्ट्र से क्योंकि लोकसभा की 48 सीटें निकलती हैं, ऐसे में यहां पर दोनों बीजेपी और इंडिया गठबंधन को बेहतर करना जरूरी है। असल नतीजों से पहले महाराष्ट्र के एग्जिट पोल के आंकड़े आ चुके हैं।

Live Updates
20:45 (IST) 1 Jun 2024
Maharashtra Exit Poll Live: बीजेपी के साथ सबसे बड़ा खेल

POLSTRAT और PEOPLE’S INSIGHT के एग्जिट पोल में एनडीए को बड़ा झटका मिलता दिख रहा है। एनडीए के खाते में 22, इंडिया गठबंधन को 25 और अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान है। पिछली बार एनडीए का आंकड़ा 40 पार गया था।

19:48 (IST) 1 Jun 2024
Maharashtra Exit Poll Live: न्यूज 18 इंडिया का एग्जिट पोल क्या बता रहा?

महाराष्ट्र में न्यूज 18 के एग्जिट पोल में एनडीए को 32 से 35 सीटें मिल रही हैं, वहीं इंडिया गठबंधन के खाते में 15 से 18 सीटें जाने का अनुमान है।

19:42 (IST) 1 Jun 2024
Maharashtra Exit Poll Live: चाणक्य का बड़ा नंबर आ गया

टुडेज चाणक्य ने एनडीए को 33 सीटें दी हैं, वही इंडिया गठबंधन के खाते में 15 सीटें जा सकती हैं। उसने पांच सीटें ऊपर-नीचे रहने का अनुमान जताया है, यानी कि एनडीए की सीटें 38 भी हो सकती हैं और अगर कम रह गईं तो आंकड़ा 28 तक जा सकता है।

19:15 (IST) 1 Jun 2024
Maharashtra Exit Poll Live: महाराष्ट्र में किसे कितनी सीटें

महाराष्ट्र में Republic के एग्जिट पोल में एनडीए के खाते में 29 सीटें जा रही हैं, इंडिया को 19 सीटें मिल सकती हैं। पिछली बार की तुलना में बीजेपी को इस बार कुछ नुकसान होता दिख रहा है।

18:35 (IST) 1 Jun 2024
Maharashtra Exit Poll Live: उद्धव गुट से जानिए, कितनी सीटें आ रहीं

उद्धव गुट के नेता अनिल देसाई ने कहा है कि इस बार इंडिया को महाराष्ट्र में 30 से 35 सीटें आने वाली हैं।

18:05 (IST) 1 Jun 2024
Maharashtra Exit Poll Live: शिंदे ने बताया, कितनी सीटें आ रहीं?

सीएम एकनाथ शिंदे ने दावा कर दिया है कि एनडीए 400 पार जाने वाला है और उद्धव गुट वाली शिवसेना का चुनाव में सफाया हो जाएगा। जोर देकर कहा गया है कि इस बार मोदी की प्रचंड लहर चल रही है।

17:45 (IST) 1 Jun 2024
Maharashtra Exit Poll Live: नाना पटोले का सीटों को लेकर बड़ा दावा

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने दावा कर दिया है कि राज्य में लोकसभा की 40 से ज्यादा सीटें इंडिया जीतने वाला है। उनका कहना है कि कांग्रेस ही 14 से 15 सीटें जीत रही है। उनके मुताबिक राहुल गांधी की अगुवाई में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने वाली है।

15:05 (IST) 1 Jun 2024
Maharashtra Exit Poll Live: हाइप्रोफाइल सीटों पर सभी की नजर

महाराष्ट्र की कई हाइप्रोफाइल सीटें हैं जिन पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलने वाला है-

डॉ. श्रीकांत शिंदे (शिवसेना): कल्याण

अरविंद सावंत शिवसेना (यूबीटी): मुंबई-दक्षिणॉ

राजन बाबूराव विचारे शिवसेना (यूबीटी): ठाणे

गोवाल के पडवी (कांग्रेस): नंदुरबार

पंकजा मुंडे (भाजपा): बीड

पीयूष गोयल (भाजपा): मुंबई-उत्तर

वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस): मुंबई उत्तर मध्य

कपिल पाटिल (भाजपा): भिवंडी

दानवे रावसाहेब दादाराव (भाजपा): जालना

14:59 (IST) 1 Jun 2024
Maharashtra Exit Poll Live: क्या उद्धव को मिलेगी सहानुभूति?

महाराष्ट्र की राजनीति में इस बार सहानुभूति फैक्टर मायने रखने वाला है। वैसे तो हर चुनाव मुद्दों पर लड़े जाते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में एक मुद्दा यह सहानुभूति भी बन चुका है। शिवसेना में जब से दो फाड़ हुई थी, उद्धव ने दिखाने की कोशिश की है कि उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ, इसके ऊपर उनकी सीएम कुर्सी जाना भी एक वर्ग को नाराज कर गया था। अब उसी नाराजगी को सहानुभूति बनाकर उद्धव इस चुनाव में भुनाना चाहते हैं।

13:32 (IST) 1 Jun 2024
Maharashtra Exit Poll Live: महाराष्ट्र के पिछले नतीजे क्या थे?

महाराष्ट्र में पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए की हवा साफ देखने को मिली थी। कांग्रेस और एनसीपी का प्रदर्शन काफी लचर था। उस चुनाव में एनडीए को 41 सीटें मिलीं, कांग्रेस को 1, एनसीपी को 4 और ओवैसी की पार्टी का भी खाता खुला था। अन्य को भी एक सीट मिल गई थी।