Maharashtra Election Exit Poll Results 2019 LIVE Updates: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। बीजेपी और शिव सेना का दावा है कि राज्य की जनता उनकी सरकार को चुनकर उन्हें एक और मौका देने के लिए तैयार है। वहीं, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरा जोर लगा चुका है। एबीपी न्यूज – सी वोटर और इंडिया टुडे – एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में महाराष्ट्र में एनडीए को स्पष्ट जनादेश मिलने की संभावना है।
हालांकि, सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती के साथ ही होगा। शाम 5 बजे तक सभी 288 विधानसभा सीटों पर औसतन 44.61 फीसदी वोटिंग होने की रिपोर्ट सामने आई है।
बता दें कि कुछ ही देर में तमाम टीवी चैनल्स और सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल के नतीजे जारी करने लगेंगे। महाराष्ट्र के 8,97,22,019 वोटर्स ने 3,237 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी है। राज्य में सबसे ज्यादा 262 प्रत्याशी बीएसपी ने उतारे। इसके बाद बीजेपी ने 150 प्रत्याशियों, कांग्रेस ने 147, शिव सेना ने 124, एनसीपी ने 121 और मनसे ने 101 प्रत्याशियों पर दांव खेला। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 16 और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 8 सीटों पर चुनाव लड़ा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ओपिनियन पोल्स बीजेपी-शिव सेना गठबंधन के पक्ष में थे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजनीति, बॉलीवुड और उद्योग जगत की हस्तियों ने युवा और बुजुर्ग मतदाताओं के साथ कतार में खड़े होकर वोट दिया।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया। राज्य में सर्वाधिक मतदान कोल्हापुर के करवीर विधानसभा क्षेत्र में हुआ। यहां 83.20 फीसदी वोट पड़े। सबसे कम वोट दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में 40.20 फीसदी हुआ।
सीएनएन न्यूजः बीजेपी को 243 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है, वहीं कांग्रेस के महज 41 सीटों पर सिमटने के आसार, यहां 4 सीटें अन्य के खाते में जा सकती है।
सीएनएन न्यूजः बीजेपी को 243 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है, वहीं कांग्रेस के महज 41 सीटों पर सिमटने के आसार, यहां 4 सीटें अन्य के खाते में जा सकती है।
रिपब्लिक टीवी ने महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना को 223 सीटें जबकि कांग्रेस-एनसीपी को 54 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं अन्य के खाते में 11 सीटें जाती दिख रही हैं।
महाराष्ट्र में एनडीए को 211 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। एक बार फिर एनडीए की शानदार वापसी होती दिख रही है।
न्यूज-24 - टाइम्स नाऊ ने एनडीए को 230 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं कांग्रेस-एनसीपी के महज 48 सीटों पर सिमटने की संभावना है।
एबीपी न्यूज - सी वोटर सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र में अन्य को लगभग 15 सीटें मिल सकती हैं।
ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य आदित्य ठाकरे की सीट वर्ली विधानसभा में इस बार काफी कम वोटिंग हुई है।
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया का सर्वे
बीजेपी को 109 से 124 सीटें मिलने का अनुमान
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया का सर्वे
शिवसेना को 166 से 194 सीटें मिलने का अनुमान
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया का सर्वे
बीजेपी- शिवसेना को 166 से 194 सीटें मिलने का अनुमान
कांग्रेस-एनसीपी को 72 से 90 सीटें मिलने का अनुमान
एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनती दिखाई दे रही है।
एनडीए - 204 सीटें
यूपीए - 64 सीटें
अन्य - 20 सीटें
एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक
एनडीए - (वोट शेयर- 46 फीसदी)
यूपीए - (वोट शेयर 37 फीसदी)
अन्य - (17 फीसदी वोट शेयर)
मुंबई सिटी में शाम 5 बजे तक 54.53 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड की गई। यह आंकड़ा एएनआई ने जारी किया है, इसमें अभी इजाफे की संभावना है।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो चुकी है। शाम 5 बजे तक सभी 288 विधानसभा सीटों पर औसतन 44.61 फीसदी वोटिंग होने की रिपोर्ट सामने आई है।
कुछ ही देर में तमाम टीवी चैनल्स और सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल के नतीजे जारी करने लगेंगे। महाराष्ट्र के 8,97,22,019 वोटर्स ने 3,237 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी है। राज्य में सबसे ज्यादा 262 प्रत्याशी बीएसपी ने उतारे। इसके बाद बीजेपी ने 150 प्रत्याशियों, कांग्रेस ने 147, शिव सेना ने 124, एनसीपी ने 121 और मनसे ने 101 प्रत्याशियों पर दांव खेला। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 16 और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 8 सीटों पर चुनाव लड़ा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ओपिनियन पोल्स बीजेपी-शिव सेना गठबंधन के पक्ष में थे।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। बीजेपी और शिव सेना का दावा है कि राज्य की जनता उनकी सरकार को चुनकर उन्हें एक और मौका देने के लिए तैयार है। वहीं, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरा जोर लगा चुका है। हालांकि, सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती के साथ ही होगा।