Lok Sabha Election 2019: भारत में 17वें लोकसभा के गठन के लिए चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। पांचवे चरण का मतदान 6 मई को है। इस चरण के लिए होने वाले मतदान को लेकर प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार जोरों पर है। जनसभाओं के बाद अब रोड शो कर जनता को लुभाने की कोशिश कर हैं। इसी रोड शो के दौरान महिला बीजेपी प्रत्याशी के प्रचार वाहन को जलाने की कोशिश की गई। झंडा और पोस्टर को जला डाला गया। मामला झारखंड के गिरिडीह का है। शनिवार (4 मई) को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी प्रचार करने निकली थीं। इस दौरान तिसरी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार गाड़ी को चलाने की कोशिश की गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अन्नपूर्णा देवी के वाहन पर लगे भाजपा के झंडे और पोस्टर को जला दिया गया। वाहन को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई। इसके इस घटना का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक समुदाय विशेष पर लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रचार को बाधित करने की नीयत से वाहन पर हमला किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता सिसरी गांधी मैदान में धरने पर बैठ गए।्र्र
बता दें कि अन्नपूर्णा देवी पहले राष्ट्रीय जनता दल में थीं। इस बार चुनाव के समय वे भाजपा में शामिल हुई है। भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद रविंद्र राय का टिकट काट अन्नपूर्णा देवी को कोडरमा से उम्मीदवार बनाया है। छह मई को इस सीट पर मतदान होगा। 23 मई को नतीजे घोषित होंगे।
