Election 2019 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को आंध्र प्रदेश की यात्रा करेंगे और गुंटूर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मीनारायण ने बृहस्पतिवार को यहां दी। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगूदेशम पार्टी के राजग से समर्थन वापस लेने के बाद यह प्रधानमंत्री का इस प्रदेश का पहला दौरा होगा। लक्ष्मीनारायण ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री 16 फरवरी को पुन: प्रदेश दौरे पर आएंगे और विशाखापत्तनम में एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 4, 21 और 26 फरवरी को प्रदेश दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री इस महीने की शुरूआत में आंध्र प्रदेश आने वाले थे लेकिन केरल और अन्य राज्यों के दौरों के कारण उनकी यात्रा स्थगित कर दी गयी।
इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चार फरवरी से श्रीकाकुलम जिले से एक बस यात्रा शुरू करेंगे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष शाह उपस्थित रहेंगे और आंध्र प्रदेश में भाजपा के अभियान की शुरूआत करेंगे। बस यात्रा चलने के दौरान नितिन गडकरी, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल और अन्य केंद्रीय मंत्री भी अलग अलग समय पर राज्य की यात्रा करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के साथ बृहस्पितवार को हुई बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात करने की मांग की। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और दोनों चुनाव आयुक्तों ने विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
भाजपा के किसान मोर्चा का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 23 फरवरी से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित किया जायेगा। मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुखंिमदरपाल ंिसह ग्रेवाल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ग्रेवाल ने बताया कि सम्मेलन में किसान समुदाय से संबंधित विभिन्न विषयों और मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।
गोवा के मंत्री विजय सरदेसाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीमार चल रहे मुख्यमंत्री मनोहर र्पिरकर से मुलाकात करके जो सद्भाव कमाया था उस पर उन्होंने मुलाकात के बाद दिये गए बयानों से पानी फेर दिया। सरदेसाई ने कहा कि गांधी का वह भाव उनकी "राजनीतिक चालाबजी" के चलते निरर्थक हो गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसने कांग्रेस अध्यक्ष के कद को बौना साबित कर दिया है।
हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के छह दौर पूरे होने के बाद भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के उम्मीदवार से 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा चौथे दौर की मतगणना के बाद से ही जेजेपी उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के छह दौर पूरे होने के बाद मिड्ढा को 26, 412 वोट जबकि जेजेपी उम्मीदवार को 16, 306 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप ंिसह सुरजेवाला तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें 11, 209 वोट मिले हैं। इंडियन नेशनल लोकदल उम्मीदवार उमेद सिंह रेढू चौथे स्थान पर हैं।
हरियाणा में जींद उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में डेढ़ महीने पुरानी जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा से आगे चल रहे हैं। तीसरे दौर की मतगणना खत्म होने के बाद मिल रहे शुरुआती रुझानों में चौटाला मिड्ढा से करीब 1900 मतों से आगे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला तीसरे स्थान पर हैं।
सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट जीत ली है। कांग्रेस प्रत्याशी शफिया जुबैर को कुल 83,311 मत मिले। बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना में भाजपा के सुखवंत सिंह दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 71,083 मत मिले। वहीं बसपा उम्मीद जगत सिंह 24,856 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस जीत के साथ ही 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस की 100 सीटें हो गयी हैं। उसके पास अब पर्याप्त बहुमत है।
राजस्थान में अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए मतों की गिनती बृहस्पतिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए 28 जनवरी को मतदान हुआ था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि रामगढ़ में मतों की गिनती शुरू हो गई है। मतों की गिनती 20 चरण में होगी। पहले मतपत्रों की गणना होगी उसके बाद ईवीएम के मतों की गणना की जायेगी।
हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। अधिकारियों ने यहां कहा कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और दोपहर तक नतीजे आने की उम्मीद है।
देब इस समय राज्य से बाहर है। देब बर्मा ने कहा, ‘‘मैं राज्य में भाजपा नीत राजग सरकार के प्रदर्शन से बहुत नाखुश हूं क्योंकि वह त्रिपुरा के मूल निवासियों को नजरअंदाज कर रही है। पार्टी ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उनमें से एक को भी पूरा नहीं किया गया।’’ इंडीजिनस नेश्नलिस्ट पार्टी ऑफ त्रिपुरा (आईएनपीटी) से पूर्व विधायक देब बर्मा पिछले साल चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे।
त्रिपुरा के आदिवासी नेता राजेश्वर देब बर्मा ने राज्य के मूल निवासियों के विकास के लिए विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने में ‘‘नाकाम’’ रहने का अरोप लगाते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने नागरिकता (संशोधित) विधेयक 2016 को त्रिपुरा के मूल निवासियों के लिए खतरा बताते हुए इसे रद्द किए जाने की भी मांग की। देब बर्मा ने मुख्यमंत्री एवं पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब को मंगलवार को अपना इस्तीफा भेजा।
कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में तल्खी के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने फिर से धमकी दी कि अगर कांग्रेस के नेता उनपर आक्षेप लगाते रहे तो वह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हां, मैंने कहा था कि अगर कांग्रेस के नेता मुझे निशाना बनाते रहे तो मैं पद छोड़ दूंगा।’’ जेडीएस के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे (कांग्रेस के नेता) फिर से इस तरह के बयान देंगे तो मैं कितने दिन तक यह सब बर्दाश्त करता रहूंगा। सत्ता तो अल्पकालिक है। जो स्थायी है, वह आप (पार्टी कार्यकर्ता) हैं और इस राज्य की साढ़े छह करोड़ जनता है ।’’