Who Is Kailash Choudhary: राजस्थान के बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए एक बार फिर मैदान मे हैं। इस बार उनका मुक़ाबला आरएलपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए उम्मेदराम बेनीवाल से होगा। यह मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। कैलाश चौधरी का जन्म 20 सितंबर 1973 को हुआ था। फिलहाल वह मोदी मंत्रिमंडल में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री हैं।
कैलाश चौधरी के बारे में…
कैलाश चौधरी बीजेपी एक मंझे हुए नेता माने जाते हैं। राजस्थान में जब पिछले साल बीजेपी की सरकार बनी तो ये कयास लगाए जाने लगे थे कि उन्हें सीएम बनाया जा सकता है। वह खेती किसानी सामाजिक कार्यों से काफी जुड़े रहे हैं। उन्हें कबड्डी, बेडमिंटन जैसे खीलों का माहिर भी माना जाता है।
फिलहाल वह मोदी सरकार में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री हैं। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत कैलाश 1999 में पार्षद के चुनाव से हुई और आज वह केंद्र की राजनीति में एक अहम चेहरा हैं। वह अपना पहला पार्षद का चुनाव हार गए थे। 2013 में वह बायतु विधानसभा विधायक बने।
कैलाश चौधरी ने 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उनके सामने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह मैदान में थे। कैलाश चौधरी ने इस चुनाव में जीत हासिल की और संसद पहुंचे।
इस बार भी कैलाश चौधरी बाड़मेर लोकसभा से मैदान में हैं। वह मोदी सरकार के कुशल मंत्रियों में से एक माने जाते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार बाड़मर लोकसभा पर मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। क्योंकि उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदराम बेनीवाल हैं।