Lok Sabha Elections Exit Poll Results 2019 Bihar India: बिहार की 40 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए सभी सात चरणों में करीब डेढ़ माह तक मतदान हुए। 19 मई को मतदान संपन्न होते ही विभिन्न मीडिया संस्थानों और एजेंसियों द्वारा एक्जिट पोल के नतीजे जारी किए गए। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, जन अधिकार पार्टी के संयोजक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और कन्हैया कुमार जैसे उम्मीदवारों के लिए एग्जिट पोल के नतीजे अनुकूल नहीं हैं।
India TV-CNX Exit Poll Results 2019 Updates
टीवी9 भारत वर्ष के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार के मधेपुरा सीट से जदयू के दिनेश चंद्र यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, जन अधिकार पार्टी के पप्पू यादव और महागठबंधन उम्मीदवार शरद यादव चुनाव हार सकते हैं। बात यदि जमुई सीट की करें तो यहां से लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान जीत सकते हैं। रालोसपा उम्मीदवार भूदेव चौधरी चुनाव हार सकते हैं।
ABP-CVoter Exit Poll Results 2019
वहीं, जहानाबाद सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय बताया जा रहा है। यहां एक ओर जदूय के टिकट पर एनडीए उम्मीदवार चंदेश्वर चंद्रवंशी हैं तो दूसरी ओर राजद उम्मीदवार सुरेंद्र यादव। हालांकि, इन दोनों के साथ वर्तमान सांसद अरुण कुमार और राष्ट्रीय समता पार्टी (से.) के उम्मीदवार ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायी है। यहां मुकाबला कांटे की टक्कर का है।
India Today-Axis Exit Poll Results 2019
कशिश न्यूज और एवीसी के अनुसार, महागठबंधन औरंगाबाद (हम), नवादा (राजद), किशनगंज (कांग्रेस), कटिहार (कांग्रेस), पूर्णिया (कांग्रेस), बांका (राजद), भागलपुर (राजद), अररिया (राजद), खगड़िया (वीआईपी), समस्तीपुर (कांग्रेस), सीतामढ़ी (राजद), सारण (राजद), वैशाली (राजद), जहानाबाद (राजद), सीवान (राजद), पाटलिपुत्रा (राजद), बक्सर (राजद) और सासाराम (कांग्रेस) 18 सीटें जीत रही है।
Times Now-VMR Exit Poll Results
वहीं, एनडीए दरभंगा (भाजपा), उजियारपुर (भाजपा), बेगूसराय (भाजपा), मुंगेर (जदयू), मधुबनी (भाजपा), मुजफ्फरपुर (भाजपा), हाजीपुर (लोजपा), वाल्मीकिनगर (जदयू), पश्चिम चंपारण (भाजपा), पूर्वी चंपारण (भाजपा), शिवहर (भाजपा), आरा (भाजपा), काराकाट (जदयू), जमुई (लोजपा), गोपालगंज (जदयू), महाराजगंज (भाजपा), नालंदा (जदयू), पटना साहिब (भाजपा), गया (जदयू), झंझारपुर (जदयू), सुपौल (जदयू) और मधेपुरा (जदयू) 22 सीटें जीत रही है।