Bhadohi Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Details: उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होगा इस सीट पर टीएमसी से ललितेशपति त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल बीजेपी ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। इस सीट पर चार लाख से जायदा बिन्द जाति के वोट हैं। जबकि 1 लाख 30 हजार के करीब संख्या में मुस्लिम वोट हैं। ब्राह्मण-राजपूत वोट 3 लाख के करीब हैं।
क्या रहा है पिछले मुकाबलों का गणित?
साल 2019 के लोकसभा चुनाब में भदोही में कुल 1039390 मान्य वोट पड़े थ। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश चंद ने जीत हासिल की थी और संसद पहुंचे थे। उन्हें कुल 510029 वोट हासिल हुए थे, जबकि बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रंगनाथ मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे थे।
S N | Candidate | Party | Total Vote |
---|---|---|---|
1 | Ramesh Chand Male 44 yr GEN | BJP Bharatiya Janata Party lotus | 510029 49.05% |
2 | Rangnath Mishra Male 59 yr GEN | BSP Bahujan Samaj Party elephant | 466414 44.85% |
3 | Ramakant Male 59 yr GEN | INC Indian National Congress hand | 25604 2.46% |
4 | Nota | NOTA None Of The Above | 9087 0.87% |
5 | Saiyyad Mohammad Arif Male 45 yr GEN | IND Independent tractor chalata kisan | 5050 0.49% |
6 | Dr Rajesh Kumar Verma Male 51 yr GEN | PPID Peoples Party Of India (democratic) carrom board | 4648 0.45% |
7 | Akhilesh Male 51 yr GEN | NCP Nationalist Congress Party clock | 4570 0.44% |
8 | Sushil Male 38 yr GEN | IND Independent cup & saucer | 4052 0.39% |
9 | Santlal Male 35 yr GEN | IND Independent ring | 2764 0.27% |
10 | Vinod Male 42 yr GEN | HND Hindusthan Nirman Dal water tank | 1943 0.19% |
इस बार कौन है उम्मीदवार?
यूपी में भदोही की सीट से टीएमसी चुनाव लड़ेगी। यहां पर उसने कांग्रेस के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वह यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश पति के बेटे हैं। राजेश पति खुद पूर्व एमएलए हैं और यूपी के पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी के पोते हैं।
दौसा लोकसभा सीट | |
1. Party | प्रत्याशी का नाम |
बीजेपी | अभी घोषणा नहीं हुई है |
टीएमसी | ललितेश पति त्रिपाठी |
अन्य | अभी घोषणा नहीं हुई है |
2019 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के रमेश चंद ने बीएसपी के रंगनाथ मिश्रा को 40,000 से ज्यादा वोटों से हराया था। उस समय बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी का अलायंस था।
एक सपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में टीएमसी के पास कोई राज्य संगठन नहीं है और न ही राज्य अध्यक्ष या जिला नेता हैं। जबकि त्रिपाठी टीएमसी के चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग उन्हें वोट देंगे वे उनके व्यक्तिगत संबंधों के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के मौजूदा वोट के आधार पर ऐसा करेंगे।