लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद अब दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। बिहार की पांच सीटों पर जनता वोट करेगी, जिनमें भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार लोकसभा शामिल हैं। इन सीटों पर जहां एक तरफ एनडीए की ओर से जेडीयू के कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं तो वहीं उनका मुकाबला महागठबंधन से कांग्रेस के तीन उम्मीदवार और आरजेडी के दो उम्मीदवार कर रहे हैं। यहां दो सीटों पर कांग्रेस का जेडीयू मुकाबला है तो वहीं एक सीट पर जेडीयू और आरजेडी आमने सामने हैं। पूर्णिया और किशनगंज लोकसभा में मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है।
किसका किससे है मुकाबला?
- 1. भागलपुर लोकसभा
भागलपुर लोकसभा से जेडीयू ने अजय मंडल को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने अजीत शर्मा को मौका दिया है ऐसा माना जा रहा है कि इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।
भागलपुर लोकसभा | |
1. Party | प्रत्याशी का नाम |
जेडीयू-BJP | अजय मंडल |
कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) | अजीत शर्मा |
2. बांका लोकसभा
यहां जेडीयू ने गिरधारी यादव को मैदान में उतारा है वहीं उनके सामने आरजेडी के जय प्रकाश होंगे। इस बार इस सीट पर पहले की तरह कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
बांका लोकसभा | |
1. Party | प्रत्याशी का नाम |
जेडीयू-BJP | गिरधारी यादव |
आरजेडी (इंडिया गठबंधन) | जय प्रकाश |
3. कटिहार लोकसभा
कटिहार लोकसभा से जेडीयू के दुलाल चंद गोस्वामी का मुकाबला कांग्रेस के तारिक अनवर से होगा। कटिहार सीट पर बहुजन समाज पार्टी और अन्य दलों के उम्मीदवार भी मैदान में हैं।
कटिहार लोकसभा | |
1. Party | प्रत्याशी का नाम |
जेडीयू-BJP | दुलाल चंद गोस्वामी |
आरजेडी (इंडिया गठबंधन) | तारिक अनवर |
4. पूर्णिया लोकसभा
पूर्णिया लोकसभा पर मामला त्रिकोणीय हो गया है। यहां जेडीयू के संतोष कुशवाहा और आरजेडी की बीमा भारती के सामने निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने ताल ठोक राखी है।
पूर्णिया लोकसभा | |
1. Party | प्रत्याशी का नाम |
जेडीयू-BJP | संतोष कुशवाहा |
आरजेडी (इंडिया गठबंधन) | बीमा भारती |
निर्दलीय | पप्पू यादव |
5. किशनगंज लोकसभा
बिहार किशनगंज लोकसभा में मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां कांग्रेस के मोहम्मद जावेद का मुकाबला जेडीयू मुजाहिद आलम और एआईएमआईएम उम्मीदवार अख्तरुल ईमान से होना है। यहां भी यह मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।
किशनगंज लोकसभा | |
1. Party | प्रत्याशी का नाम |
जेडीयू-BJP | मुजाहिद आलम |
कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) | मोहम्मद जावेद |
AIMIM | अख्तरुल ईमान |