राजस्थान की गंगानगर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट के तहत 8 विधानसभा आती हैं। जिनमें–सादुलशहर, गंगानगर, करनपुर, सूरतगढ़, रायसिंह, सांगरिया, हनुमानगढ़ और पीलीबंगा विधानसभा सीट शामिल हैं। गंगानगर में 1952 में यहां पहला लोकसभा चुनाव हुआ था जिसमें कांग्रेस के पन्नालाल विजयी रहे थे। अब तक हुए 16 लोकसभा चुनावों की बात करें तो इस सीट पर बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस ने 10 बार जीत दर्ज की है। लेकिन लोकसभा चुनाव-2019 और 2004 में बीजेपी ने मोदी लहर के तहत कांग्रेस को इस सीट से बाहर ही रखा है।
कौन होंगे इस बार उम्मीदवार?
गंगानगर लोकसभा सीट से बीजेपी ने अनूपगढ़ नगर परिषद की सभापति प्रियंका बालन को टिकट दिया है। मौजूदा सांसद निहाल चंद का टिकट काट दिया गया है। कांग्रेस ने श्रीगंगानगर सीट से कुलदीप इंदौरा को चुनावी मैदान में उतारा है। यह मुक़ाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।
क्या रहा है पिछले दो चुनावों का माहौल?
लोकसभा चुनाव 2019 में गंगानगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार निहाल चंद जीते थे और सांसद बने थे। उन्हें कुल 897177 वोट हासिल हुए थे। वहीं भारतीय कांग्रेस के उम्मीदवार भरत राम मेघवाल को कुल 490199 वोट मिले थे।
लोकसभा चुनाव-2019
S N | Candidate | Party | Total Vote |
---|---|---|---|
1 | Nihal Chand Male 48 yr SC | BJP Bharatiya Janata Party lotus | 897177 61.74% |
2 | Bharat Ram Meghwal Male 63 yr SC | INC Indian National Congress hand | 490199 33.74% |
3 | Ravtaram Male 74 yr SC | CPI Communist Party Of India ears of corn and sickle | 18309 1.26% |
4 | Nota | NOTA None Of The Above | 15543 1.07% |
5 | Lunarama Male 53 yr SC | BSP Bahujan Samaj Party elephant | 11579 0.8% |
लोकसभा चुनाव-2014
लोकसभा चुनाव 2014 में गंगानगर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार निहालचंद ही जीते थे। उन्हें कुल 658130 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार मास्टर भंवरलाल मेघवाल को कुल 366389 वोटों मिल पाए थे।
Sr No | Candidate | Party | Total Vote |
---|---|---|---|
1 | Nihalchand Male 43 yr SC | BJP Bharatiya Janata Party lotus | 658130 38.3% |
2 | Master Bhanwarlal Meghwal Male 66 yr SC | INC Indian National Congress hand | 366389 21.32% |
3 | Shimla Devi Nayak (advocate) Female 32 yr SC | nuzp National Unionist Zamindara Party telephone | 106585 6.2% |
4 | Dr Balkrishan Bawari Male 55 yr SC | AAAP Aam Aadmi Party broom | 40016 2.33% |
5 | Palaram Male 57 yr SC | CPM Communist Party Of India (marxist) hammer, sickle and star | 14944 0.87% |
क्या है जातिगत समीकरण?
गंगानगर लोकसभा एससी श्रेणी की सीट है। इसमें गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले का हिस्सा शामिल है। गंगानगर (एससी) संसद सीट पर एससी मतदाता लगभग 650,622 हैं। एसटी मतदाता लगभग 15,445 हैं। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 70,748 है। ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 1,422,873 है। शहरी मतदाता लगभग 507,755 हैं।