लोकसभा चुनाव 2024 में सातवें चरण का मतदान बाकी है। सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होनी है और इसके साथ मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। लोकसभा चुनाव के परिणाम चार जून को घोषित किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव में कौन किस गठबंधन की सरकार बनेगी यह शाम चार बजे तक स्पष्ट होने की उम्मीद है, अगर मुकाबला करीबी भी हुआ तो अगले दिन पांच जून की सुबह तक चुनाव आयोग द्वारा सभी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे और फिर राजनैतिक दल अपने आगे के पत्ते सोच विचार खोलेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम से पहले लोगों के मन में एग्जिट पोल्स को लेकर भी सवाल हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब के बारे में…

लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े एग्जिट पोल्स कब घोषित किए जाएंगे?

एक जून को आखिरी चरण का मतदान खत्म होने के बाद विभिन्न न्यूज चैनल्स और रिसर्च एजेंसियों द्वारा थोड़ी देर में ही एग्जिट पोल जारी कर दिए जाएंगे। एग्जिट पोल चुनाव परिणाम को लेकर एक अनुमान होता है। यह कई बार सही तो कई बार पूरी तरह गलत साबित हो चुका है।

लोकसभा चुनाव से पहले किन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे?

अंतिम चरण के मतदान के अगले दिन चुनाव आयोग द्वारा दो जून को सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा चार जून को लोकसभा चुनाव परिणाम के साथ ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

कैसे चेक कर सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनावों के परिणाम?

वैसे तो विभिन्न न्यूज चैनल्स दो जून को सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बारे में अपडेट देते रहेंगे। इसी तरह से चार जून को ओडिशा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम और लोकसभा चुनाव परिणाम की जानकारी न्यूज चैनल्स पर दी जाएगी लेकिन आप सबसे सटीक चुनाव नतीजे चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – www.eci.gov.in और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की वेबसाइट्स –  http://www.jansatta.com और http://www.indianexpress.com पा सकेंगे।

इन सीटों और प्रत्याशियों पर रहेगी सभी क नजर

प्रत्याशीपार्टीलोकसभाकिससे मुकाबलापार्टी
नरेंद्र मोदीBJPवाराणसीअजय रायकांग्रेस
अमित शाहBJPगांधीनगरसोनल पटेलकांग्रेस
राजनाथ सिंहBJPलखनऊरविदास महरोत्राSP
स्मृति इरानीBJPअमेठीकिशोरी लाल शर्माकांग्रेस
राहुल गांधीCongressरायबरेलीदिनेश प्रताप सिंहBJP
पीयूष गोयलBJPमुंबई नॉर्थअमोल कीर्तिकरशिवसेना – उद्धव
हेमा मालिनीBJPमथुरामुकेश धनगरकांग्रेस
अरुण गोविलBJPमेरठसुनीता वर्माSP
अखिलेश यादवSPकन्नौजसुब्रत पाठकBJP
डिंपल यादवSPमैनपुरीजयवीर सिंहBJP
करण भूषण सिंहBJPकैसरगंजभगत रामSP
नवीन जिंदलBJPकुरुक्षेत्रसुशील गुप्ताAAP
दीपेंदर हुड्डाकांग्रेसरोहतकअरविंद शर्माBJP
राव इंद्रजीत सिंहBJPगुड़गांवराज बब्बर कांग्रेस
मनोहर लाल खट्टरBJPकरनालदिव्यांशू बुद्दिराजाकांग्रेस
कंगना रनौतBJPमंडीविक्रमादित्य सिंहकांग्रेस
आनंद शर्माकांग्रेसकांगड़ाराजीव भारद्वाजBJP
हरसिमरत कौर बादलSADबठिंडागुरमीत सिंह AAP
मनीष तिवारीकांग्रेसचंडीगढ़संजय टंडनBJP
परनीत कौरBJPपटियालाधर्मवीर गांधीकांग्रेस
महबूबा मुफ्तीPDPअनंतनाग राजौरीमियां अल्ताफ अहमदNC
डॉ. जितेंद्र सिंहBJPउधमपुरचौधरी लाल सिंह कांग्रेस
मनोज तिवारीBJPउत्तर पूर्वी दिल्ली</td>कन्हैया कुमारकांग्रेस
बांसुरी स्वराजBJPनई दिल्लीसोमनाथ भारतीAAP
यूसुफ पठान</td>TMCबेहरामपुरअधीर रंजन चौधरीकांग्रेस
किरेन रिजिजूBJPअरुणाचल वेस्टनबम तुकीकांग्रेस
गौरव गोगोईCongressजोरहाटतपन कुमार गोगोईBJP
रवि शंकर प्रसादBJPपटना साहिबअंशुल अवजीतकांग्रेस
तेजस्वी सूर्याBJPबंगलुरु साउथसौमैया रेड्डीकांग्रेस
शशि थरूरCongressतिरुवनंतपुरमराजीव चंद्रशेखरBJP
दिग्विजय सिंहCongressरायगढ़रोडमल नागरBJP
शिवराज सिंह चौहानBJPविदिशाप्रतापभानू शर्माकांग्रेस
नितिन गडकरीBJPनागपुरविकास ठाकरेकांग्रेस
रविंद्र सिंह भाटीIndependentबाड़मेरकैलाश चौधरीBJP
वैभव गहलोतCongressजालौर सिरोहीलुंबराम चौधरीBJP
किशन रेड्डीBJPसिकंदराबादधनम नागेंद्रBJP
असदुद्दीन ओवैसीAIMIMहैदराबादमाधवी लताBJP
कल्याण बनर्जीTMCश्रीरामपुरकबीर शंकर बोसBJP
चिराग पासवानLJPहाजीपुरशिव चंद्र रामRJD
गिरिराज सिंहBJPबेगूसरायअवधेश कुमार रायCPI
रोहिणी आचार्यRJDसारणराजीव प्रताप रुडीBJP
अभिषेक बनर्जीTMCडायमंड हार्बरअभिजीत दास बॉबीBJP
सुप्रिया सुलेNCP (Sharad)बारामतीसुनेत्रा अजितदादा पवारNCP