Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस नेता और बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। मुंबई नोर्थ से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ रहीं मातोंडकर ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदू सबसे हिंसक धर्म बन गया है। इंडिया टुडे को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘जो धर्म अपनी सहिष्णुता के लिए जाना जाता है, वह उन सभी में सबसे अधिक हिंसक हो गया है। नरेंद्र मोदी सरकार के पांच सालों से मुझे सबसे ज्यादा नफरत है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पूर्ण अभाव था। देश अराजकता की स्थिति की ओर बढ़ रहा था जहां लोगों को लगता है कि हिंसा ही एकमात्र रास्ता था। 45 साल की बॉलीवुड स्टार ने मोदी सरकार पर देश में नफरत और धार्मिक असहिष्णुता का माहौल बनाने का भी आरोप लगाया। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला 27 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उन्होंने ‘रंगीला, ‘सत्या’, ‘खूबसूरत’, ‘जुदाई’ ‘जंगल’ और कई अन्य कामयाब फिल्मों में काम किया। पूर्व में कांग्रेस ने मुंबई उत्तर सीट से लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा को उतारा था और उन्होंने जीत हासिल की थी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी शेट्टी के खिलाफ किसी र्चिचत चेहरे को उतारना चाहती थी। इसी वजह से मातोंडकर के नाम को चुना गया।

भाजपा नेता राम नाइक ने 1989 और 1999 के बीच इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। राम नाइक अभी उत्तर प्रदेश के राज्यपाल हैं। वर्ष 2004 में गोविंदा ने राम नाइक को हरा दिया। गोविंदा 2009 का चुनाव नहीं लड़े। इस सीट पर निरूपम को जीत मिली थी। (भाषा इनपुट)

यहां देखें वीडियो

Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019