Solapur Lok Sabha Chunav Result 2024: महाराष्ट्र की सोलापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्राणिति सुशील कुमार ने जीत दर्ज कर ली है। वो इस सीट से शुरुआत से ही लगातार बढ़त बनाए हुए थीं। इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के राम सतपूते के साथ था, जिसे उन्होंने 74197 वोटों से हरा दिया है। प्राणिति को 620225 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी 546028 वोट जुटाने में कामयाब रही।

Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड? इंडिया गठबंधन का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल्स

भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए चुनौती वाली सीट

सोलापुर लोकसभा क्षेत्र से अबतक हुए चुनाव में कांग्रेस 12 बार जीत दर्ज कर चुकी है वहीं बीजेपी को 5 बार बाजी हाथ लगी है। पिछले तीनों चुनाव में बीजेपी ने मौजूदा सांसद पर किस्मत न आजमा कर नए चेहरे पर भरोसा जताया है।

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में कौन जीत रहा है? बीजेपी-कांग्रेस में चुनावी घमासान, पल-पल की अपडेट लाइव

लोकसभा चुनाव 2014 सोलापुर में का परिणाम (Solapur Lok Sabha Elections Result 2014)

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के शरद बांसोडे ने कांग्रेस के सुशील कुमार शिंदे को 1 लाख 49 हजार मतों से पराजित किया था। इस चुनाव में बीजेपी के शरद बांसोड को 5.17 लाख से अधिक वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के सुशील कुमार शिंदे 3.68 लाख वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। चुनाव में बसपा के उम्मीदवार संजीव सदाफुले को महज 19,041 वोट मिले।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीशरद बांसोड5,17,879
कांग्रेससुशील कुमार शिंदे3,68,205
बसपासंजीव सदाफुले19,041

लोकसभा चुनाव 2019 में बारामती का परिणाम (Solapur Lok Sabha Elections Result 2019)

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 की तरह बीजेपी के जयशिधेस्वर स्वामी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए प्रत्याशी सुशील कुमार शिंदे को लगभग 1 लाख 58 हजार के अंतर से हराया।

पार्टीप्रत्याशीवोट
भाजपाजय सिदेश्वर शिवाचार्य स्वामी5,24,985
कांग्रेससुशील कुमार शिंदे3,66,377
वंचित बहुजन आघाड़ीप्रकाश आम्बेडकर1,70,007