Samastipur Lok Sabha Chunav Result 2024: समस्तीपुर लोकसभा सीट पर चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी ने शंभावी चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा था जिन्होंने जीत दर्ज की है। शांभवी को कुल 5,79,786 वोट मिले हैं। वहीं उनके समाने कांग्रेस ने सन्नी हजारी को चुनावी मैदान में उतारा था जिन्हें सिर्फ 3,92,535 वोट मिले हैं और इसी के साथ उन्हें हार स्वीकार करना पड़ा। बिहार की लोकसभा में 40 सीटें हैं जहां एनडीए गठबंधन में बीजेपी को 12, JDU को 12, LJP को 5 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 1 सीट मिली है।

समस्तीपुर लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 (Samastipur Lok Sabha Elections Result 2024)

पार्टीप्रत्याशीवोट
एलजेपीशांभवी चौधरी5,79,786
कांग्रेससन्नी हजारी3,92,535 
Samastipur Lok Sabha Elections Result 2024

बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर हुई वोटिंग की मतगणना में शंभावी चौधरी शुरुआत से ही आगे चल रही थी। इस सीट पर चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले गए थे। शांभवी जेडीयू नेता अशोक चौधरी की बेटी और आचार्य किशोर कुणाल की बहू हैं।

साल 1972 में बना समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र

साल 1972 से पहले बिहार राज्य में स्थित समस्तीपुर कोई अलग संसदीय क्षेत्र नहीं होता था। साल 1972 में दरभंगा से अलग होने के बाद समस्तीपुर जिला बना और इसी के साथ इसे संसदीय क्षेत्र घोषित किया गया। समस्तीपुर लोकसभा सीट से भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। समस्तीपुर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है।

समस्तीपुर लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Samastipur Lok Sabha Elections Result 2014)

साल 2014 में हुए लोक सभा के आम चुनाव में राम चन्द्र पासवान लोजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। 2014 के चुनाव में राम चन्द्र पासवान 2,73,654 को वोट प्राप्त हुए थे। कांग्रेस के अशोक कुमार को 2,63,529 तो वहीं जेडीयू के महेश्वर हजारी को 2,00,124 मत प्राप्त हुए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
लोजपाराम चंद्र पासवान2,73,654
कांग्रेस अशोक कुमार2,63,529
जदयूमहेश्वर हजारी2,00,124

समस्तीपुर लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Samastipur Lok Sabha Elections Result 2019)

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जहां केंद्र की मोदी सरकार ने दोबारा सरकार बनाई, वहीं समस्तीपुर से लोजपा के राम चन्द्र पासवान चौथी बार सांसद बनकर संसद पहुंचे। जहां इस चुनाव में लोजपा के राम चन्द्र पासवान को 5,62,443 को वोट प्राप्त हुए थे। कांग्रेस के अशोक कुमार को 3,10,800 मत प्राप्त हुए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
लोजपारामचंद्र पासवान5,62,443
कांग्रेसअशोक कुमार3,10,800