Rohtak Lok Sabha Chunav Result 2024: रोहतक लोकसभा सीट पर दीपेंद्र हुड्डा को बड़ी जीत मिली है। ये हरियाणा की सबसे बड़ी जीत है। कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी के अरविंद शर्मा को 345298 वोटों से शिकस्त दी। रोहतक लोकसभा सीट से बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद अरविंद कुमार शर्मा पर एक बार फिर भरोसा जताया था, मगर अरविंद अपनी ही सीट से बुरी तरह हार गए। वहीं कांग्रेस ने अपने पुराने प्रत्याशी और पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को टिकट दिया था जिन्होंने ये साबित कर दिया कि ये फैसला बिल्कुल सही था। दुष्यंत चौटाला की जजपा ने रविन्द्र को रोहतक से अपना उम्मीदवार बनाया था।

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Watch Here । Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

रोहतक लोकसभा से जीत चुके हैं चौधरी देवी लाल

आजादी के बाद हुए 1952 और 1957 के लोकसभा चुनाव में रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस के रणवीर सिंह हुड्डा सांसद चुने गए। 1962 में जनसंघ के लहरी सिंह इस सीट से चुनाव जीते। 1967 में कांग्रेस तो 1971 में जनसंघ ने इस सीट से बाजी मारी। 1989 के लोकसभा चुनाव में जनता दल के टिकट पर चौधरी देवी लाल सांसद चुने गए। 1991, 1996, 1998 और 2004 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा रोहतक लोकसभा क्षेत्र से संसद पहुंचते रहे हैं। 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर भूपिंदर सिंह हुड्डा के पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा यहां से जीते थे।

Haryana Lok Sabha Seat Results 2024 LIVE: Watch Here

लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के अरविंद कुमार शर्मा ने 7503 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा को मात दी थी। अरविंद शर्मा को इस चुनाव में 5,73,845 वोट मिले थे वहीं कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को 5,66,342 मत प्राप्त हुए थे। जजपा प्रत्याशी प्रदीप देसवाल को 21,211 वोट मिले थे।

पार्टी उम्मीदवार वोट
बीजेपी अरविंद कुमार शर्मा 5,73,845
कांग्रेस दीपेंद्र सिंह हुड्डा5,66,342
जजपा प्रदीप देसवाल21,211

लोकसभा चुनाव 2014 में रोहतक के नतीजे

2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी के ओम प्रकाश धनकर को 1 लाख 70 हजार 627 वोटों से पराजित किया था। दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 4,90,063 वोट प्राप्त हुए वहीं बीजेपी के ओम प्रकाश धनकर को 3,19,436 मत प्राप्त हुए थे। इनेलो के शमशेर सिंह को 1,51,120 वोट मिले तो वहीं आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे नवीन जयहिंद को 46,759 वोट मिले थे।

पार्टी उम्मीदवारवोट
कांग्रेसदीपेंद्र सिंह हुड्डा4,90,063
बीजेपीओम प्रकाश धनकर3,19,436
इनेलोशमशेर सिंह1,51,120
आपनवीन जयहिंद46,759

कौन हैं अरविंद कुमार शर्मा?

अरविंद कुमार शर्मा साल 2014 में कांग्रेस छोड़कर कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा था। 2019 में इन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली। बीजेपी ने इन्हें रोहतक से अपना उम्मीदवार बनाया। वह रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा को चुनाव हराकर सांसद बने।