Raigarh Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकतंत्र के महापर्व में छत्तीसगढ़ ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रदेश में मौजूद 11 सीटों पर मतदान हुए थे। वोटों की गिनती हो चुकी है। करीब डेढ़ महीने चले इस त्योहार का परिणाम भी आ चुका है। इस बार भाजपा के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के सिर पर ताज सजा है। उन्हें कुल 8,08,275 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस की मेनका देवी सिंह को 2,40,391 वोटों से हराकर जीत की हैट्रिक बनाई। मेनका देवी सिंह को इस सीट पर केवल 5,67,884 वोट ही मिल सके।
केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली प्रदेश की रायगढ़ लोकसभा से इस आम चुनाव में राधेश्याम राठिया उम्मीदवार थे। जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने डॉ मेनका देवी सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला कड़ा देखने को मिला। जहां एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सीट बीजेपी को बचाने की चुनौती थी, तो वहीं कांग्रेस की ओर से अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे राजा नरेशचंद्र सिंह की बेटी कांग्रेस से दावा ठोक रहीं थीं।
Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड? इंडिया गठबंधन का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल्स
रायगढ़ लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Raigarh Lok Sabha Election Result 2019)
साल 2019 में हुए रायगढ़ लोकसभा की बात करें तो यहां से भाजपा ने गोमती साई को अपना उम्मीदवार बनाया था। जबकि कांग्रेस ने लालजीत सिंह राठिया पर दांव लगाया था। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने मासूम कुजूर पर को प्रत्याशी बनाया था। जब चुनाव परिणाम आया तो पता चला की रायगढ़ बीजेपी का अभेद किला बनती जा रही है। तो वहीं कांग्रेस को केंद्र के साथ रायगढ़ में भी निराशा हाथ लगी। गोमती साई को 6,58,335 वोट मिले, जबकि लालजीत सिंह राठिया को 5,92,308 वोट मिले। वहीं बसपा के मासूम कुजूर को 26,596 वोट प्राप्त हुए।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| भाजपा | गोमती साई | 6,58,335 |
| कांग्रेस | लालजीत सिंह राठिया | 5,92,308 |
Chhattisgarh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के चुनाव परिणाम, यहां जानें पल-पल की अपडेट्स
रायगढ़ लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Raigarh Lok Sabha Election Result 2014)
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर चल रही थी। लेकिन रायगढ़ में साल 1999 से ही बीजेपी की लहर शुरू हुई जो अभी तक बनी हुई है। 1999 के चुनाव में वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहली बार संसद पहुंचे थे। उसके बाद वो 2004, 2009 और 2014 तक लगातार संसद पहुंचते रहे। 2014 के चुनाव में उनके खिलाफ कांग्रेस ने आरती सिंह को मैदान में उतारा था। लेकिन परिणाम बीजेपी के पक्ष में ही रहा और साय 2,16,750 वोट से चुनाव जीत चुके थे। साय को 6,62,478 वोट जबकि आरती सिंह को 4,45,728 वोट मिले, वहीं तीसरे स्थान पर नोटा रहा।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | विष्णुदेव साय | 6,62,478 |
| कांग्रेस | आरती सिंह | 4,45,728 |
