Purnia Lok Sabha Chunav Result 2024: बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने बाजी मार ली है। पप्पू यादव ने 5,67,556 वोटों से ये जीत दर्ज की है। उनके समाने जदयू ने संतोष कुमार और आरजेडी ने बीमा भारती को चुनावी मैदाम में उतारा था। शुरुआती रुझानों में तो संतोष कुमार आगे चल रहे थे लेकिन अंत में पप्पू यादव बाजी मार गए।

2024 लोकसभा चुनाव में पूर्णिया का परिणाम (Purniya Lok Sabha Elections Result)

पार्टीप्रत्याशीवोट
निर्दलीयपप्पू यादव5,67,556
जदयूसंतोष कुमार5,43,709
आरजेडीबीमा भारती27,120
Purniya Lok Sabha Elections Result 2024

पूर्णिया सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले गए थे। जेडीयू ने इस सीट पर मौजूदा सांसद संतोष कुमार को उतारा था, जबकि इंडिया गठबंधन का हिस्सा राजद की तरफ से बीमा भारती मैदान में थी। पूर्णिया से इस बार दिग्गज नेता पप्पू यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में थे। इंडिया गठबंधन से पप्पू यादव के चुनाव लड़ने को लेकर भी खूब चर्चा चली थी। पप्पू यादव कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस की सदस्यता ली लेकिन गठबंधन के तहत ऐन मौके पर आरजेडी ने बीमा भारती को टिकट दिया था।

1952 में अस्तित्व में आई पूर्णिया लोकसभा सीट

पूर्णिया लोकसभा सीट आजादी के बाद पहले चुनाव से ही अस्तित्व में है। इस लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के फणि गोपाल सेन गुप्ता ने पहली बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से पप्पू यादव दो बार निर्दलीय सांसद चुने जा चुके हैं।

2014 लोकसभा चुनाव में पूर्णिया का परिणाम (Purniya Lok Sabha Elections Result)

साल 2014 में हुए लोकसभा के आम चुनाव में संतोष कुमार कुशवाहा जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इस साल के चुनाव में संतोष कुमार कुशवाहा ने भाजपा के उदय सिंह को 1,16,669 वोट से हराया था। कांग्रेस की टिकट पर अमरनाथ तिवारी ने चुनाव लड़ा था।

पार्टी प्रत्याशी वोट
जेडीयू संतोष कुमार कुशवाहा 4,18,826
बीजेपी उदय सिंह 3,02,157
कांग्रेस अमरनाथ तिवारी 1,24,344

2019 लोकसभा चुनाव में पूर्णिया का परिणाम (Purnea Lok Sabha Elections Result)

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जहां केंद्र की मोदी सरकार की वापसी हुई , वहीं पूर्णिया से सांसद बनकर संतोष कुमार कुशवाहा दूसरी बार संसद पहुंचे। जहां लोकसभा 2019 चुनाव में संतोष कुमार कुशवाहा को 4,18,826 वोट मिले थे तो वहीं बीजेपी के उदय सिंह को 3,02,157 वोट प्राप्त हुए थे। वही 18 हजार वोट नोटा पर भी डाले गए।

पार्टी प्रत्याशीवोट
जेडीयू संतोष कुमार कुशवाहा6,32,924
कांग्रेस उदय सिंह3,69,463

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से पप्पू यादव दो बार निर्दलीय चुनाव जीत चुके हैं। चुनाव से कुछ दिनों पहले पप्पू यादव ने कांग्रेस का दामन थामा था, तब यह कयास लगाए जा रहे थे कि पप्पू यादव इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं।