North West Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में बीजेपी सभी 7 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है। 2019 के चुनाव में भी बीजेपी ने सातों सीटें जीती थी। बात करें उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की तो यहां से बीजेपी के योगेंद्र चंदोलिया ने कांग्रेस पार्टी के उदित राज को करीब 3 लाख (2.90) वोटों के अंतर से हरा दिया है। योगेंद्र चंदोलिया को करीब 8.5 लाख से अधिक वोट मिले। वहीं कांग्रेस के उदित राज को करीब 5.7 लाख वोट मिले। बता दें कि 2014 में बीजेपी के ही टिकट पर चुनाव लड़ और जीत चुके उदित राज इस बार का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे, लेकिन वहां की जनता ने उन्हें अस्वीकार कर दियाय़

2024 लोकसभा चुनाव परिणाम: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली

उम्मीदवारपार्टीवोट प्राप्तहार/जीत का मार्जिन
योगेंद्र चंदोलियाबीजेपीकरीब 8.5 लाखकरीब 3 लाख
उदित राजकांग्रेसकरीब 5.7 लाखकरीब 3 लाख

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE

एक नजर उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर

उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट राष्ट्रीय राजधानी की काफी मशहूर सीटों में से एक मानी जाती है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दो लोकसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंदियों को करारी शिकस्त दी है। इस बार भी पार्टी हैट्रिक लगाने की जुगत में लगी हुई है। अब अगर बात कांग्रेस पार्टी की करें तो पार्टी की निगाहें बीते काफी समय से चले आ रहे हार के सूखे को खत्म करने पर लगी हुई हैं।

साल 2019 में उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट का परिणाम (North West Delhi Lok Sabha Elections Result 2019)

दिल्ली की अन्य सीटों की तरह ही इस सीट पर भी बीजेपी के उम्मीदवार के ही सिर जीत का सेहरा सजा था। बीजेपी के प्रत्याशी मशहूर सूफी गायक हंसराज हंस ने करीब साढ़ें पांच लाख से अधिक वोटों से शानदार जीत दर्ज की। हंस राज हंस को 8,48,663 वोट हासिल हुए। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुगन सिंह 2,94,766 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। साथ ही, कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेश लिलोठिया को 2,36,882 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीहंसराज हंस8,48,663
आम आदमी पार्टीगुगन सिंह2,94,766
कांग्रेसराजेश लिलोठिया2,36,882

साल 2014 में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट का परिणाम (North West Delhi Lok Sabha Elections Result 2014)

2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर पश्चिम दिल्ली की लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार उदित राज थे। हालांकि, अब वह कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हैं। उनको साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 6,29,860 वोट हासिल हुए थे। वहीं, आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार राखी बिड़ला को 5,23,058 वोट और कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्णा तीरथ को महज 1,57,468 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीउदित राज6,29,860
आम आदमी पार्टीराखी बिड़ला5,23,058
कांग्रेसकृष्णा तीरथ1,57,468

उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर जातीय समीकरण

उत्तर पश्चिम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सबसे बड़ी लोकसभा सीट है। इस सीट पर सबसे ज्यादा दलित वोटर्स का दबदबा है। इसका सबसे बड़ा भाग हरियाणा से जुड़ता है। यहां पर जाट आबादी भी रिजल्ट पर असर डालती है। उत्तर पश्चिम दिल्ली की सीट पर करीब 21 प्रतिशत दलित आबादी, 16 प्रतिशत जाट, 12 प्रतिशत ब्राहम्ण, 10 प्रतिशत बनिया, 20 प्रतिशत ओबीसी और 10 प्रतिशत मुस्लिम वोटर्स हैं। उत्तर पश्चिम दिल्ली की लोकसभा सीट पर साक्षरता दर 84 फीसदी से ज्यादा है। यहां 12,12,516 पुरुष और 9,81,633 महिला वोटर्स हैं। 194 वोटर्स अन्य अथवा थर्ड जेंडर हैं। वहीं, साल 2014 में 13, 56, 036 ने अपने मतों का इस्तेमाल किया था। इसमें कुल 61.81% मतदाताओं ने मतदान किया।