Mishrikh Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में सीतापुर जिले की मिश्रिख लोकसभा सीट पर बीजेपी के अशोक कुमार रावत ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की संगीता राजवंशी को 33406 वोटों के अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही अशोक कुमार ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। 2014 और 2019 का भी चुनाव उन्होंने जीता था।
मिश्रिख लोकसभा सीट का परिणाम 2024
उम्मीदवार | पार्टी | वोट प्राप्ति | हार/जीत का मार्जिन |
अशोक कुमार रावत | बीजेपी | 475016 | 33406 |
संगीता राजवंशी | समाजवादी पार्टी | 441610 | 33406 |
क्रम संंख्या | मिश्रिख लोकसभा सीट के प्रत्याशी | |
पार्टी | प्रत्याशी | |
1 | सपा | संगीता राजवंशी |
2 | बीजेपी | अशोक कुमार रावत |
3 | बसपा | बीआर अहिरवार |
2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे
2019 के लोकसभा चुनाव में मिश्रिख संसदीय सीट पर बीजेपी ने अशोक कुमार रावत उतारकर जीत दर्ज की थी। वहीं बीएसपी ने इस सीट से डॉक्टर नीलू सत्यार्थी को सियासी मैदान में उतारा था। रावत ने करीब 1,00,672 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। कांग्रेस चुनाव में तीसरे पायदान पर रही थी।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | अशोक कुमार रावत | 534429 52.02% |
बसपा | नीलू सत्यार्थी | 433757 42.22% |
सपा | मंजरी राही | 26505 2.58% |
2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की प्रत्याशी अंजू बाला को जीत मिली थी, उन्हें 4,12,575 वोट मिले थे। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने BSP के अशोक कुमार रावत को 87,363 वोटों के अंतर से हरा दिया था, जबकि तीसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी जय प्रकाश रहे थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | अंजू बाला | 412575 23.91% |
बसपा | अशोक कुमार रावत | 325212 18.85% |
सपा | जय प्रकाश | 194759 11.29% |