Maharajganj Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे का इंतजार पूरा देश कर रहा था। उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और इंडिया गठबंधन के बीच रहा। इस सीट पर वर्तमान सांसद पंकज चौधरी को पार्टी ने टिकट दिया था तो इनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी से था। पंकज चौधरी को यहां 5 लाख से ज्यादा वोट मिले तो वीरेंद्र चौधरी ने भी 5 लाख का आकड़ा छूते हुई उन्हें कड़ी टक्कर दी। हालांकि, जीत 35451 वोटों से पंकज चौधरी की हुई।

पार्टीप्रत्याशीवोट
भाजपापंकज चौधरी591310 (35451 वोटों से जीते)
कांग्रेसवीरेंद्र चौधरी555859
बसपामौसमे आलम32955

एक नजर महाराजगंज लोकसभा सीट पर

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में पड़ने वाली महराजगंज लोकसभा सीट राजनीतिक मायने में बेहद अहम सीट मानी जाती है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दो लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में भी बीजेपी विजयी रथ पर सवार होकर जीत की हैट्रिक लगाना चाह रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी भी भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त देने की जुगत में लगी हुई है।

साल 2019 में महाराजगंज लोकसभा सीट का परिणाम (Maharajganj Lok Sabha Elections Result 2019)

महराजगंज लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पंकज चौधरी को चुनावी दंगल में उतारा था। वहीं, समाजवादी पार्टी ने अखिलेश सिंह को टिकट दिया। कांग्रेस की तरफ से सुप्रिया श्रीनेत ने चुनौती पेश की थी। लेकिन पंकज चौधरी ने 3,40,424 वोटों के अंतर से भारी जीत हासिल की थी। पंकज को चुनाव में 726,349 वोट मिले। वहीं, सपा के अखिलेश सिंह को 3,85,925 वोट मिले। कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया श्रीनेत को 72,516 वोट हासिल हुए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीपंकज चौधरी726,349
समाजवादी पार्टीअखिलेश सिंह3,85,925
कांग्रेससुप्रिया श्रीनेत72,516

साल 2014 में महाराजगंज लोकसभा सीट का परिणाम (Maharajganj Lok Sabha Elections Result 2014)

साल 2014 के चुनाव में पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी। यूपी की 80 में से बीजेपी गठबंधन 73 सीटें जीतने में कामयाब रहा था। महाराजगंज लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के पंकज चौधरी 4,71,542 वोट हासिल कर सांसद बने थे। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के काशी नाथ को 2,31,084 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश सिंह को 2,13,974 वोट आए। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हर्षवर्धन को 57193 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीपंकज चौधरी4,71,542
बहुजन समाज पार्टीकाशी नाथ2,31,084
समाजवादी पार्टीअखिलेश सिंह2,13,974
कांग्रेसहर्षवर्धन57193