Jodhpur Lok Sabha Chunav Result 2024: जोधपुर लोकसभा सीट पश्चिमी राजस्थान की एक महत्वपूर्ण सीट है, जहां से फिलहाल केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सांसद हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने कांग्रेस ने करण सिंह उचियारड़ा को प्रत्याशी बनाया था। यहां दिलचस्प मुकाबला देखा गया। जोधपुर पश्चिमी राजस्थान की खास सीट मानी जाती है।

जोधपुर लोकसभा के बार में

जोधपुर लोकसभा सामान्य श्रेणी की सीट है। जोधपुर बेहद खूबसूरत शहर है जहां मेहरानगढ़ का शानदार किला भी मौजूद है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत पांच बार इस सीट से सांसद बन चुके हैं। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में वैभव गहलोत को इस सीट पर जीत नहीं मिल सकी थी।

जोधपुर संसदीय सीट पर एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 290,129 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 15% है। एसटी मतदाताओं की संख्या लगभग 73,499 है। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 219,734 है। ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 1,110,227 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 57.4% है। शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 823,967 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 42.6% है। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव 2014 में क्या रहा था परिणाम?

लोकसभा चुनाव 2014 में जोधपुर से बीजेपी के उम्मीदवार गजेंद्रसिंह शेखावत जीते थे। उन्हें कुल 713515 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रेश कुमारी कुल 303464 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं थीं।

CandidatePartyTotal Vote
गजेंद्रसिंह शेखावतबीजेपी713515
चंद्रेश कुमारी
कांग्रेस303464

2019 लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव-2019 में भी बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत जीते थे तब उन्हें कुल 788888 वोट मिले थे। कांग्रेस के उम्मीदवार वैभव गहलोत कुल 514448 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

CandidatePartyTotal Vote
गजेंद्र सिंह शेखावतकांग्रेस788888
वैभव गहलोतकांग्रेस514448