पूरे देश को लोकसभा चुनाव के नतीजे का इंतजार था और 2024 की ये लड़ाई काफी दिलचस्प साबित हुई। एक तरफ अगर प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए के लिए 400 पर का नारा दिया था तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन ने भी विपक्षी एकता के दम पर बाजी पलटने की बात की थी। मगर नतीजा बीजेपी के पक्ष में गया। यूपी की झांसी सीट पर अनुराग शर्मा ने हैट्रिक लगाई और 102614 वोटों से कांग्रेस को हरा दिया।

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Watch Here । Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

इस सीट की खास बात ही ये है कि इसने दोनों कांग्रेस और बीजेपी को समान रूप से जीतने का काम किया है। अगर 17 लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि 9 बार यहां से कांग्रेस जीती है तो पांच बार बीजेपी ने भी जीत का परचम लहराया। भारतीय लोकतंत्र, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने एक-एक बार झांसी से जीत दर्ज की है।

UP Lok Sabha Seats Result 2024 LIVE: Watch Here

2014 के नतीजे

प्रत्याशीवोट
उमा भारती (बीजेपी)575889
चंद्रपाल सिंह यादव (सपा)385422
अनुराधा शर्मा (बसपा)213792

अगर 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो झांसी सीट से मोदी लहर की वजह से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने जीत दर्ज की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने यहां से जीत दर्ज की थी। 2009 में जरूर कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य ने यहां पर विजयी परचम लहराया था। वही 2004 में तो समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता डॉक्टर चंद्रपाल सिंह ने वहां से बाजी मारी थी।

2019 चुनाव के नतीजे नीचे देखिए-

प्रत्याशीपार्टीवोट
अनुराग शर्माBJP8,09,272
श्याम सुंदर सिंहSP4,43,589

अब इस बार बीजेपी ने फिर झांसी से अनुराग शर्मा को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने प्रदीप जैन आदित्य को चुनावी मैदान में उतार रखा है। दोनों ही मजबूत दावेदार हैं, दोनों ही चुनाव जीत चुके हैं, दोनों ही सियासी समीकरण के लिहाज से मुफीद हैं, अब कौन जीतता है, ये देखना दिलचस्प रहेगा।